अपर अधीक्षक गोंडा श्री शिवराज ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में शराब की दुकानों और मॉडल शॉप की औचक चेकिंग की
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शिवराज ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदलगस्त और भ्रमण कर देशी शराब की दुकानों और मॉडल शॉप की औचक चेकिंग की, पुलिस अधीक्षक गोंडा से संतोष कुमार मिश्रा ने समस्त क्षेत्राधिकारी यों को अपने-अपने क्षेत्र में मदिरा की दुकानों के जांच करने के निर्देश दिए हैं खासकर इस समय लॉकडाउन के दौरान जब दुकानों को खोलने का आदेश दोपहर 12:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक दिया गया है इस मौके पर बहुत सारे दुकानदार दोपहर 12:00 बजे के पहले भी दुकान खोल कर अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हैं इस बारे में जब कई स्थानों से शिकायत मिली तो आज अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज ने पुलिस बल के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली तमाम देशी-विदेशी और मॉडल शॉप पर पहुंचकर खुद जांच पड़ताल की साथ ही नगर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया।