Posts

Showing posts from February, 2021

प्रदेश में 27 अपर पुलिस अधीक्षकों/पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण। देखें लिस्ट.

Image
ब्रेकिंग लखनऊ।  प्रदेश में 27 अपर पुलिस अधीक्षकों/पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण। देखें लिस्ट 

थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली देहात में जन सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय

Image
गोंडा । आज दिनांक-27.02.2021 को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर में उपस्थित समस्त राजस्व व पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते हुए जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने थाना परसपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

Image
 गोंडा। दिनांक 25.02.2021 को थाना परसपुर के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने गार्द की सलामी लेकर नवनिर्मित महिला हेल्पडेस्क का उदघाटन किया तथा थाना परिसर में वृक्षारोपण किया। तत्पश्चात थाना कार्यालय, आरक्षी बैरक, भोजनालय मालखाना आदि का निरीक्षण किया तथा थाना परिसर के आवासीय भवनों, भोजनालय, शौचालय, कार्यालय आदि को स्वच्छ रखनें हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण में विवेचनाओं का निस्तारण, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण, वांछित अभियुक्तो, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षकों व आरक्षियों से शास्त्रों को खोलने जोड़ने व शास्त्रो के बारे में जानकारी ली तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।  शस्त्रों को कम समय में समय में खोलने-जोड़ने व शस्त्रों के बारे में सटीक जानकारी देने पर मु0आ0 विपिन कुमार पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक ने नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया। तत्पश्चात थाने के समस्त ग्राम प्रहरियों के साथ संव...

बेनी प्रसाद वर्मा की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के सम्बन्ध में गोंडा में हुई बैठक

Image
गोंडा। आगामी 27 मॉर्च को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा बाबू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर बाराबंकी में मोहन लाल वर्मा महाविद्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन अखिलेश यादव जी द्वारा आगामी 27 मार्च को स्वर्गीय बेनी बाबू की प्रतिमा अनावरण एवं श्रधांजलि सभा कार्यक्रम के सम्बंध में जनपद गोंडा में फ़हीम सिद्दीकी सभासद के आवास पर बैठक की गई जिसमे पूर्व कारागार मंत्री श्री राकेश कुमार वर्मा जी व पूर्व मंत्री श्री पंडित सिंह जी ज़िला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पप्पू यादव जी,पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन क़मर जी,रिज़वान संजय, शहाब खालिद,हाजी असद मतीन सिद्दीकी, मोहम्मद इसराइल, नज़र मोहम्मद, शाहम सिद्दीकी, जिम्मी बाबा,रईस खान,मुशीर सिद्दीकी, सलमान खान फ़ैज़ खान, पप्पु मोहर,यूसुफ़ नेता,मौजूद थे।

जिला ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के विजेताओं को दिया गया सर्टिफिकेट, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया कार्यक्रम

Image
बहराइच - ताईक्वांडो खेल अपने आप मे अदभुत है इससे सेहत तो फिट रहती है साथ ही आत्मा सुरक्षा की दृष्टि से भी कारगर है इसी के तहत उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में ताईक्वांडो का बढ़ रहा क्रेज इन्दिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में लगातर लड़के लड़कियों को इसकी ट्रेनिंग दी जाती है इससे लड़के व ख़ासकर तौर से लड़कियां आत्मा निर्भर हो रही है बहराइच में हाल ही में हुए ताईक्वांडो डिस्ट्रिक्ट चैम्पियनशिप कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके प्रतिभागियों को आज इन्दिरा स्टेडियम में सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम की मुख्यातिथि महिला थाना प्रभारी मंजू पाण्डे, व जिला क्रीङा अधिकारी ए0आर0 अंसारी, अनीस खां एडवोकेट व पत्रकार नूर आलम वारसी के हाथों वितरण कर प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष एज़ाज़ अली ज़द्दू सचिव इसरार अली कोच सकिर अली,सागर,नित्य पासवान के साथ ही पत्रकार शकील अहमद, सुदेश कुमार, व भारी संख्या में प्रतिभागी रहें मौजूद

थाना कोतवाली नगर ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
गोंडा। आज दिनांक 24.02.2020 को थाना को0नगर के उ0नि0 गोपाल सिंह मय पुलिस टीम के क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को मोहल्ला इमामबाड़ा के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया । अभियुक्त को गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना को0नगर में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया ।

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन ने देवीपाटन परिक्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Image
गोण्डा।  आज दिनांक 23.02.2021 को जनपद गोंडा के प्रथम आगमन पर अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर श्री अखिल कुमार ने देवीपाटन परिक्षेत्र के समस्त जनपदों के पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमे सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक का जनपद गोंडा में प्रथम आगमन पर स्वागत किया गया तत्पश्चात बैठक की कार्रवाई प्रारंभ की गयी जिसमें पुलिस अधीक्षक गोंडा ने जनपद गोंडा की भौगोलिक स्थिति, अन्य जनपदों से लगने वाली सीमाओ, जनपद के सभी थानों चौकियों व जनपद में पुलिस व कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के अपराध आंकडो, जनपद में घटित घटनाओं, आगामी पंचायत चुनाव को लेकर चलरही तैयारियों के बारे में अवगत कराया। तत्पश्चात अपर पुलिस महानिदेशक ने निर्देशित किया कि किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर उस पर आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा अपराध नियन्त्रण के लिए डिजिटल वॉलिंटियर्स व संभ्रांत व्यक्तियों की मदद ली जाए, अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, एनएसए व जिला बदर आदि की कार्र...

शातिर चोर गैंग के 02 सदस्य गिरफ्तार, अवैध तमंचा, चाकू व चोरी का समान बरामद

Image
गोण्डा। जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम व चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिये थे, उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 20/21.02.2021 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक मय पुलिस बल के रात्रि गस्त/देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त में रवाना होकर कस्बा इटियाथोक में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शातिर चोरो का एक गिरोह जो हथियारो से लैस है, स्टेशन के सामने खाली पड़े मैदान में एकत्रित होकर चोरी की योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण व जामातलाशी के दौरान अभियुक्त अतीक सिद्दकी के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर एवं अभियुक्त परवेज के कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हमलोग रात्रि के अंधेरे में डुप्ली...

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने थाना मोतीगंज का किया वार्षिक निरीक्षण

Image
गोंडा। आज दिनांक 19.02.2021 को थाना मोतीगंज के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली तथा गार्द के उत्कृष्ट टर्नआउट वाले आरक्षी को उत्तम प्रविष्टि दी तत्पश्चात थाना परिसर के आरक्षी बैरक, भोजनालय, कार्यालय, भवन एवं महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर के आवासीय भवनों, भोजनालय, शौचालय, कार्यालय आदि को स्वच्छ रखनें, विवेचना निस्तारण, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, लावारिस तथा मुकदमाती मालों के निस्तारण, वांछित अभियुक्तो, इनामिया, जिला बदर, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। थाने पर उपस्थित उपनिरीक्षकों व आरक्षियों से शास्त्रों के खोलने जोड़ने व शास्त्रो के बारे में जानकारी ली तथा शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए।  इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज श्री अशोक कुमार तथा थाने के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

सपा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अफजल खान और उनकी टीम ने किया स्वर्गीय सोहराब खान सर्किल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Image
गोण्डा। आज मेवातियान गोंडा मे स्वर्गीय सोहराब ख़ान (सर्किल रूल आउट) क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान शामिल हुए। अपनी टीम के साथ शामिल होने पर उनका और उनकी टीम का शानदार स्वागत किया गया। इस टूर्नामेंट के मौके पर खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच मोहम्मद अफजल खान ने कहा, खेल एकता का प्रतीक है क्योंकि किसी भी खेल में हार और जीत पर दोनों टीमें एक दूसरे का हौसला अफजाई करते हैं। और खेल में सभी वर्ग सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर खेलते हैं, इसमें हमारी एकता, भाईचारा बढ़ता है। खेलने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। और मैं हमेशा चाहूंगा कि हमारे जिले से अगर क्रिकेट फुटबॉल हाकी जैसे खेलों को आगे बढ़ाया जाए तो यह हमारे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर होगा जो इन्हें आगे नेशनल, इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का हौसला देगा। और इससे हमारे जिले का प्रदेश और देश में मान व सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के द्वारा क्रिकेट प्रेमियों के लिए इकाना स्टेडियम एक तोहफा है जिसमे मैं गोण्डा के युवाओं को देखना चाहता हूँ ।। ...

जिला चिकित्सालय में जमा पानी दे रहा बीमारियों को न्योता, जानें किसने दिया प्रार्थना पत्र और की कार्यवाही की मांग?

Image
गोंडा। जिला अस्पताल परिसर में कमरा नंबर 26 के बाहर आने जाने वाले आम रास्ते पर जलभराव की स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी गोंडा और पुलिस अधीक्षक गोंडा को प्रार्थना पत्र दिया गया। पूरे सेवा बख्तावर के प्रधान पद प्रत्याशी सर्वेश कुमार मिश्रा ऊर्फ ज्ञान मिश्रा के द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी गोंडा और पुलिस अधीक्षक गोंडा को लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देकर कमरा नंबर 26 के बाहर जलभराव को दूर करने की मांग की गई, इसके पहले प्रार्थी के द्वारा जिलाधिकारी गोंडा और मुख्यमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके भी उपर पूरे घटना की जानकारी दी गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई अभी तक प्रशासन की लापरवाही कहा जाएगा उदासीनता कि जब मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है और जिलाधिकारी गोंडा के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी बताने के बाद कोई कार्यवाही नहीं होती है प्रार्थी ने थक हार कर आज प्रमुख चिकित्सक जिला अस्पताल और पुलिस अधीक्षक गोंडा को प्रार्थना पत्र दिया है देखना यह है कि कार्यवाही कब तक की जाती है। गौरतलब है कि जलभराव की स्थिति से मच...

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, 2 अदद अवैध तमंचो सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोण्डा। जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम व मोटरसाईकिल चोरो/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को कड़े निर्देश दिये थे, उक्त निर्देश के अनुक्रम में को0 मनकापुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 16.02.2021 की शाम को प्रभारी निरीक्षक मनकापुर मय हमराह फोर्स के संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि असरफाबाद जंगल में कुछ लोग मोटरसाईकिलों के इंजन आदि को खोल रहे है तथा कुछ मोटरसाईकिलें एक लोडर गाड़ी में लदी खड़ी है, जिनको कही ले जाने की फिराक में है जो चोरी की हो सकती है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की उपरोक्त बरामदगी की गयी। जामातलाशी के दौरान अभियुक्त राजेश पाण्डेय व ताहिर अली के पास से 01-01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01-01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, अभियुक्त राजकुमार व अभियुक्त राजन उर्फ शान्ती विजय शुक्ला के पास से 01-01 अदद नाजायज चाक...

बिजली उपकरण की चोरी का झूठा मुकदमा लिखाने वाला वादी गिरफ्तार, चोरी का माल कीमत लगभग 5 लाख रुपए बरामद

Image
गोंडा।  दिनांक 26.11.2020 को वादी इन्द्रजीत दुबे पुत्र राजकुमार दुबे नि0 ग्राम पथवलिया थाना को0 नगर जनपद गोण्डा द्वारा बिजली का सामान चोरी हो जाने के सम्बन्ध में थाना खरगूपुर मे अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त चोरी की घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु थानाध्यक्ष खरगूपुर को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के अनुक्रम व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शिवराज के पर्यवेक्षण में विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा सौभाग्य योजना के अन्तर्गत ग्राम जानकी नगर पोखरा में ग्रामीण विधुतीकरण का कार्य दिग्विजय काॅन्सट्रक्शन के प्रोपराइटर इन्द्रजीत दुबे द्वारा कराया गया था। कार्यपश्चात शेष बचे विधुत उपकरणों को बजाज इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड द्वारा वापस जमा कराने हेतु प्रोपराइटर इन्द्रजीत को नोटिस जारी की गयी थी। परन्तु प्रोपराइटर द्वारा बचे हुए समान (कीमत लगभग 5 लाख) को जमा न करके एक योजनाबद्ध तरीके से मौके से सामान लाकर अपने घर के पीछे छुपा दिया था तथा कुछ सामान कबाड़...

"तुम्हारे शौर्य के गीत,कर्कश शोर में खोये नहीं। गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं।" विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने पुलवामा हमले में मारे गए शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Image
गोंडा। एक तरफ जहां आज नवविवाहित जोड़ों के लिए प्यार के इजहार का दिन था तो वहीं दूसरी तरफ जनपद के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने शहीदों को याद कर अपने दिन को सार्थक किया। गौरतलब है कि आज ही के दिन पुलवामा में सैनिकों की गाड़ी पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 40 भारतीय सेना के जवानों की मौत हो गई थी उन्हें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज गांधी पार्क में विभिन्न समाजसेवी संगठनों के द्वारा गांधी प्रतिमा के नीचे और शहीदों की प्रतिमाओं के पास अलग-अलग प्रकार से कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम इंकलाब फाउंडेशन और परसपुर विकास मंच समेत कई समाजसेवी संगठनों और कई युवा समाजसेवियों ने गांधी प्रतिमा के नीचे माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की  तत्पश्चात शाम होते-होते कुछ और संगठनों और स्थानीय लोगों ने अमर शहीद राजेंद्र नाथ लाहिड़ी की प्रतिमा के पास मोमबत्ती जलाकर तथा मशाल जुलूस निकालकर शहीदों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इंकलाब फाउंडेशन के अविनाश सिंह,परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, युवा समाजसेवी अमर यादव, सिद्...

25,000 का इनामिया सोनू पासी अपने साथी अभियुक्त के साथ गिरफ्तार, चोरी का माल व अवैध तमंचा बरामद, दो अन्य अभियुक्त फरार

Image
  गोण्डा।  जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम व पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो व जनपद की स्वाट/सर्विलांस टीम को कड़े निर्देश दिये थे, उक्त निर्देश के अनुक्रम में जनपद की स्वाट/सर्विलांस व थाना परसपुर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 12/13.02.2021 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक परसपुर मय पुलिय बल के रात्रि गस्त/देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित अभियुक्त में रवाना होकर भौरीगंज मोड़ के पास मौजूद थे कि तभी स्वाट प्रभारी मय टीम के भी मौके पर पहुॅचकर आपस में अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आटा धर्म कांटा के पास स्थित बाग में कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा 02 अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। जामातालाशी के दौरान अभियुक्त सोनू उर्फ भुर्रे पासी के प...

सड़क दुर्घटना में एक जवान युवक की मौत,लोग तमाशबीन रहे नहीं पहुंचाया समय पर अस्पताल

Image
                        मृतक शिवम श्रीवास्तव फाइल फोटो मानवता हुई तार तार, लोग वीडियो बनाते रहे युवक को नहीं पहुंचाया अस्पताल  गोंडा । गोंडा लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अदम गोंडवी मैदान के सामने कल रात हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल जीवन और मृत्यु के बीच अभी संघर्ष कर रहा है वैसे तो जनपद में आए दिन छुट्टा जानवरों से कोई ना कोई सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं लेकिन कल रात हुए सड़क दुर्घटना में एक मां से उसके लाडले बेटे को हमेशा के लिए छीन लिया ।बताते चलें आपको की जिस युवक की मृत्यु हुई उसका नाम शिवम श्रीवास्तव पुत्र श्री प्रेम नारायण श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कॉलोनी जनपद गोंडा है युवक स्थानीय हीरो मोटर एजेंसी कमल मोटर्स में कार्य करता था कल रात को शिवम और उसके एक मित्र ऋषभ अपने दो पहिया वाहन से अपने घर की तरफ लौट रहे थे तभी अचानक अदम गोंडवी मैदान के सामने से आ रही 1 सांड से दोनों युवक की दोपहिया वाहन टकरा गई जिससे मौके पर ही शिवम श्रीवास्तव को गंभीर चोट लगी और उसकी मृत...

प्रशासन की नाक के नीचे साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग बनी कूड़ा फेंकने और जानवरों का अड्डा

Image
गोण्डा। ग्राम पंचायत पूरे शिवा बख्तावर विकास खंड झंझरी जनपद गोंडा यहां के साधन सहकारी समिति की बिल्डिंग आप देख सकते हैं जहां पर जब से देश आजाद हुआ तब से एक ही मालिकाना हक होने के नाते इस बिल्डिंग की हालत जर्जर हो चुकी है और इसमें गोबर का कंडा पाथना एवं पशुओं को बांधने का काम हो रहा है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए दिन प्रतिदिन कुछ ना कुछ ऐसी व्यवस्थाएं कर रही है जिससे किसानों को सुविधाएं मिलती रहे जिसका किसान सम्मान निधि उदाहरण है। लेकिन पूरे शिवा बख्तावर के ग्राम पंचायत सचिव देवेंद्र पांडे जी के द्वारा एवं निवर्तमान प्रधान शांति देवी की उदासीनता की वजह से इस समिति गोदाम का हालत काफी जर्जर हो चुकी है और लापरवाही का सबूत दिया गया है ऐसी स्थिति में उच्च अधिकारियों को भी इसकी भनक नहीं लग पा रही है जबकि मुख्यालय से बगल में मेन रोड पर है झंझरी ब्लॉक तिराहे के बगल में पड़ता है जब की पूरी शिवा बख्तावर में काफी संख्या में लोग किसान सम्मान निधि का फायदा उठा रहे हैं लेकिन उनको खाद बीज लेने के लिए प्राइवेट दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है जबकि नाइस की रंगाई हुई है ना बताई हुई...

65वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में रेलवे सुरक्षा बल गोण्डा के उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह DRM अवार्ड से सम्मानित

Image
गोंडा। आज दिनांक 12/02/2021 को 65 वा रेल सप्ताह पुरस्कार बर्ष/2020 के मद्देनजर उप निरीक्षक ललितेश कुमार सिंह द्वारा बर्ष 2020 में पूरी सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा से किये गए सराहनीय कार्यो को देखते हुए उक्त समारोह में DRM अवार्ड से सम्मानित किया गया। उक्त उनि. द्वारा किये गए उत्तम कार्यो का ब्यौरा निम्न प्रकार से है:- ■ इनके द्वारा वर्ष 2020/21 में आरपी (यूपी) एक्ट के 10 मामलो में रेल सम्पति की चोरी करनेवाले कुल 33 अपराधियो व चोरी के सम्पति को खरीदने वाले 03 रिसीवरो को अपने जज्बे से स्टाफ की मदद से गिरफ्तार कर कुल 3,91,269/-रू0 की चुराई हुई रेल सम्पति को बरामद किया गया है। ■ इनके द्वारा रेसुब पोस्ट गोण्डा के क्षेत्राधिकार में अवैध रूप से रेलवे आरक्षित ई-टिकट के खरीदफरोक्त करनेवाले ब्यापारियो के विरूद्ध अभियान चलाकर 07 मामले पकडते हुये उनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी है। ■ इनके द्वारा ट्रेनों में यात्री सामानो की चोरी तथा लूट करनेवाले 03 अपराधियो को गिरफ्तार करते हुये उनसे 3 अदद चोरी का मोबाईल व सामान कुल कीमती 46500/-रू. बरामद करते हुये रेसुब पोस्ट ...

अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति गोंडा ने किसानों के पक्ष में दिया धरना और ज्ञापन

Image
गोण्डा। अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति गोंडा के कमेटी पदाधिकारियों द्वारा गांधी प्रतिमा गोंडा के समक्ष उपवास कर माननीय राष्ट्रपति महोदय तथा जिला अधिकारी महोदय गोंडा को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसकी अध्यक्षता संगठन के संरक्षक विजय कृष्ण पांडे पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी तथा संचालन दिलीप शुक्ला जिला महामंत्री कांग्रेस पार्टी ने किया। उपवास के कार्यक्रम के आयोजक पंकज चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी ने कहा कि किसान विरोधी काले कानून वापस लिए जाने तथा एमएसपी का तत्काल निर्धारण किए जाने की मांग वह देश के किसान आंदोलन के समर्थन में सत्याग्रह किसान नेताओं द्वारा चलाया जा रहा है राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मौर्या ने कहा कि यदि मांगें न मानी गई तो जनपद गोंडा के विभिन्न किसान संगठन 15 फरवरी 2021 को क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र पर विरोध स्वरूप जनपद गोंडा का नगदी फसल गन्ना जलाकर सरकार के प्रति विरोध जताएंगे। उपवास सत्याग्रह कार्यक्रम को कांग्रेस नेता केटी तिवारी, दुर्गा प्रसाद मौर्या,विनय कुमार धोबी, ओम प्रकाश सोनकर, किसान मजदूर संगठन राष्ट्र...

थाना कौड़िया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिसैया में हुई विवाहिता की हत्या का आरोपी मामा गिरफ्तार

Image
गोण्डा। दिनांक 09.02.2021 को थाना कौड़िया क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सिसैया मे एक विवाहिता की गला काट कर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर उच्च अधिकारीगण तत्काल मौके पर पहुॅचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष कौड़िया को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थानाध्यक्ष कौडिया द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर उक्त अभियुक्त को दिनांक 10.02.2021 को मय आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसकी भांजी सोनिया खातून पुत्री आरिफ अली नि0 सिसैया थाना कौड़िया जनपद गोण्डा की दोस्ती गांव के ही एक लड़के से थी। परन्तु सोनिया का विवाह उसके परिजनों द्वारा गांव के ही एक दूसरे लड़के से कर दिया गया था, लेकिन सोनिया लगातार अपने पूर्व के दोस्त के सम्पर्क में थी जिसका हमलोगो द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा था। दिनाक 09.02.2020 को सोनिया अपनी ससुराल से भागकर अपने पूर्व के दोस्त के घर चली गयी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर मैने सोनिया...

वरासत आभियान के तहत खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Image
लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वरासत अभियान 15 दिसंबर से 2020 से 15 फरवरी 2021 तक चलेगा। इस अभियान के तहत बिना किसी विवाद के उत्तराधिकार को खतौनियों में दर्ज करने के लिए सभी ग्राम सभाओं में वरासत अभियान चल रहा है। अभियान के तहत वरासत दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन की सुविधा है।  मुख्य्मंत्री ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों से कहा है कि जिले में दर्ज व निस्तारित होने वाले वरासत प्रकरणों का नियमित अनुश्रवण करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी वरासत प्रकरण किसी भी स्तर पर समय सीमा के बाद लंबित न रहे। वरासत के प्रकरणों में समय से कार्यवाही की जाए जिससें कोई विधिक उत्तराधिकारी अपने उत्तराधिकार से वंचित न रहें।वरासत अभियान के दौरान खतौनी में नाम दर्ज कराने में आने वाली समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नबंर-0522-2620477 जारी किया गया है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि वरासत अभियान मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में एक है। इसलिए इस अभियान को पूरे मनोयोग से चलाया जाए। राजस्व परि...

सीसीटीवी की मदद से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा द्वारा यात्री का खोया हुआ सामान कीमत ₹70000 बरामद कर यात्री को सुपुर्द किया

Image
  गोण्डा।  दिनाक 11.02.21 को रेलवे सुरक्षा बल गोंडा पर उपस्थित होकर एक यात्री नाम सद्दाम हुसैन पी एन आर नंबर 8634047380 ने बताया कि दिनाक 10.02.21 को ट्रेन संख्या 02542 से लोकमान्य तिलक टर्मिनल से गोण्डा यात्रा कर परिवार सहित आया था और एक कुली की मदद से अपना सामान बैग आदि स्टेशन के बाहर पहुँचवाया था ,घर जाकर देखा तो एक बैग नहीं मिला जिसमे पत्नी के कान के सोने के झुमके कीमत 50000 , 4000 रुपए नकद और कपड़े आदि थे उनके बताये अनुसार सउनि लाल साहब रेसुब/गोण्डा द्वारा सी सी टी वी फुटेज देखी गयी तो उक्त यात्री को गोंडा स्टेशन पर ट्रेन नंबर 02542 से उतर कर कुली मेहबूब आलम बिला नंबर 53 की मदद से सामान सहित बाहर जाना पाया गया साथ ही कुली द्वारा उनका सारा सामान उनकी गाड़ी के पास रखना पाया गया एवम गायब बैग भी बाकी सामान के साथ रखना पाया गया एवम यह संज्ञान मे आया कि जहाँ पर कुली द्वारा यात्री सद्दाम का सामान रखा गया था उनके बगल में अन्य यात्रियो के भी बैग रखे हुए थे, यात्री सदाम द्वारा जल्दी मे सभी सामान अपनी गाड़ी मे रख लिए जबकि एक बैग जो अन्य यात्रीयो के बगल मे रखा था उसको वही...