8 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत स्थगित, अब आगामी 10 जुलाई को आयोजित होगी लोक अदालत



गोंडा। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , लखनऊ के  निर्देशानुसार तथा माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश श्री परवेज अहमद के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , गोण्डा की सचिव सुश्री सुषमा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वैश्विक महामारी कोविड -19 के बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 08 मई 2021 दिन - शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित कर दिया गया है । राष्ट्रीय लोक अदालत , दिनांक - 08 मई 2021 . दिन - शनिवार के स्थान पर अब दिनांक -10 जुलाई 2021 दिन - शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से जिला मुख्यालय के साथ समस्त तहसील मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी। 
     सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त अधिवक्तागण एवं वादकारीगण से अपील किया है कि वे अपने - अपने वादों को दिनांक -10.07.2021 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कराते हुए जरिये सुलह समझौता निस्तारित कराकर लाभ उठायें ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा