आम आदमी पार्टी से जिला पंचायत का टिकट पाने को जिले पर भी हो सकेगा आवेदन, आम आदमी पार्टी गोंडा के जिलाध्यक्ष ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के बारे में दी जानकारी
जिला पंचायत निर्वाचित सदस्य को विधानसभा चुनाव में भी मौका देगी: आप साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी देने के लिए चार सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी लेगी आवेदन पर निर्णय । गोंडा : आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने जा रही है। पार्टी प्रदेश की हर जिला पंचायत सीट पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के करीब चार सौ उम्मीदवारों की पहली सूची भी घोषित की जा चुकी है। पार्टी के टिकट के लिए दावेदार जिला कार्यालय पर आवेदन कर सकते हैं। शनिवार को ये बातें पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री दिग्गज पाण्डेय ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की जानकारी देते हुए कही । उन्होंने बताया कि पार्टी को प्रदेश भर से हजारों आवेदन मिले हैं। इनकी जांच करके साफ-सुथरी छवि वाले प्रत्याशी तलाशने का काम जिला स्तर पर 4 सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी को दिया गया है। पहली सूची जारी हो चुकी है। हर दावेदार का स्क्रीनिंग कमेटी ने बारीकी से परीक्षण किया है। यह काम अब भी जारी है। पार्टी किसी दागी को पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाएगी, इस मंशा के अनुरूप सभी सदस्य साफ-सुथरी...