30वीं वाहिनी पीएसी के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित "बड़ा खाना " में पुलिस अधीक्षक/ सेनानायक संतोष कुमार मिश्रा ने स्वयं परोसा भोजन
गोंडा। दिनांक 30/9/ 2021 को 30वीं वाहिनी पीएसी के 51वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित "बड़ा खाना" में पुलिस अधीक्षक/ सेनानायक संतोष कुमार मिश्रा पहुंच कर पीएसी के जवानों को स्वयं भोजन परोसा तथा जवानों के साथ भूमि पर बैठकर भोजन भी ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित "खाना प्रतियोगिता"में प्रथम स्थान पाने वाले ई -दल के मुख्य आरक्षी ऋषिकेश व द्वितीय स्थान पाने वाले एफ- दल के दल नायक रामनाथ राणा को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया साथ ही पुलिस अधीक्षक/ सेनानायक द्वारा मनमोहक/ आकर्षक धुन प्रस्तुत करने वाली संपूर्ण वादक टीम को भी पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस अधीक्षक /सेनानायक द्वारा इस संपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पीएसी के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों की सराहना की गई। इस अवसर पर उप सेनानायक उमेश कुमार यादव, क्वार्टर मास्टर रामबली यादव, सूबेदार मेजर राम लखन व प्रत्येक दल के दल नायक एवं प्रभारी दल नायक के साथ गोण्डा पुलिस व पीएसी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थ...