फ्रॉड की गई धनराशि साइबर सेल ने करायी वापस, पीड़ित ने गोण्डा पुलिस का हृदय से किया धन्यवाद



गोंडा क्राइम ब्यूरो। जनपद गोण्डा में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज द्वारा समय-समय पर आमजनमानस को जागरूक किया जाता रहा है एवं साइबर सेल द्वारा भी विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर ठगी का शिकार हुए आवेदक अजय प्रताप ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा को प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसके अनुसार साइबर ठगो द्वारा बैंक अधिकारी बन कर उनके खाते की KYC अपडेट कराने के नाम पर रिमोट एक्सेस एप (एनी डेस्क) डाउनलोड कराके उनके बैंक खाते व एटीएम कार्ड से सम्बंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त कर रुपयों की ठगी की गई थी। ठगी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करने हेतु साइबर सेल को निर्देशित किया था जिस पर साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रु० 349995.00 (तीन लाख उनचास हजार नौ सौ पंचानबे रूपये) पीड़ित के खाते में वापस करवाया गया तथा ठगों के विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी गयी धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस करवाया जिसके लिए पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक गोण्डा व साइबर सेल को सहृदय धन्यवाद किया। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा बताया गया कि अपने बैंक खाते से सम्बन्धित विवरण कभी भी किसी के साथ साझा न करें। साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत अपने बैंक, नजदीकी पुलिस स्टेशन एवं साइबर सेल को सूचना दें।
साइबर क्राइम टीम:-
1. हरि ओम टंडन (CCO), साइबर क्राइम सेल ,गोण्डा ।
2. अचला (CCO), साइबर क्राइम सेल , गोण्डा ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा