गोंडा। रोडवेज बस स्टैंड के कर्मचारियों ने जाम लगाकर किया कार्य बहिष्कार, नगर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी सदर पर लगाए गंभीर आरोप
गोंडा। मुशीर खान। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा जनपद के शहर के बीचो-बीच स्थित रोडवेज बस अड्डे पर आज दिनभर अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। दरअसल मामला रोडवेज बस अड्डे के आसपास लगे जाम से संबंधित था आज कानपुर डिपो की बस उतरौला से लौटकर आई थी और कार्यशाला के अंदर जा रही थी जिसके वजह से जाम लगा हुआ था इतने में बस के चालक ने उतरकर जाम खुलवाने की कोशिश करने लगा तभी उधर से पुलिस अधीक्षक गोंडा की गाड़ी निकल रही थी जो कि जाम में फंस गई। पुलिस अधीक्षक की गाड़ी जाम में फंसने के बाद नगर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी सदर को तलब किया गया। तत्पश्चात वहां पहुंचे नगर कोतवाल और क्षेत्राधिकारी सदर ने जैसा की रोडवेज कर्मियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को गाली दिया गाड़ी लेकर चले गए और जब उनसे बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय का आदेश है फिर जो कर्मचारी कोतवाली में था उसके साथ भी गाली-गलौज की गई उसे ही नहीं बल्कि पूरे रोडवेज परिवार को गाली-गलौज के साथ बातचीत की गई। कर्मचारियों का आरोप है कि यहां पर आए दिन जाम लगने की स्थिति इसलिए उत्पन्न होती है क्योंकि रोडवेज चौकी प्रभारी और वहां ...