बाजारों और बैंकों में उमड़ रही भारी भीड़, जमकर उड़ाई जा रही कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां
गोंडा। त्यौहार के मद्देनजर प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के बीच बैंकों के बाहर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिली, दरअसल इस समय वैश्विक महामारी से जूझ रहे लोगों को त्यौहार मनाने के लिए भी कुछ ना कुछ रुपए की आवश्यकता होती है वह रुपए जो उन्होंने अपने गाने वक्त में काम आने के लिए संभाल कर रखे थे अब वह त्योहारों में खर्च करने के लिए निकाले जा रहे हैं और त्यौहार मनाने के लिए इन रुपयों को निकालना लोगों की मजबूरी बन गई है इसी क्रम में ईद के एक दिन पहले बैंकों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली जहां लोगों ने धूप में खड़े होकर दिनभर लाइन लगाकर अपनी जमा पूंजी को त्यौहार मनाने के लिए निकाला। लेकिन बैंकों में हुए इस लेनदेन के बीच कोरोना गाइड लाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई । इसी प्रकार आंशिक कोरोना कर्फ़्यू लागू होने के बावजूद बाजारों में भी अत्यधिक भीड़ दिखाई पड़ी। जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय शाही के आदेशानुसार दूध फल सब्जी और किराना की दुकानें सिर्फ सुबह 11:00 बजे तक खोलने का आदेश हुआ है लेकिन इसके बावजूद कपड़े की दुकान और अन्य वस्तुओं की दुकानें भी 11:00 बजे के बाद भी खुली हुई दिखाई पड़ी कारण यह रहा कि ईद त्यौहार के मद्देनजर लोग खरीदारी करने को बाजार में उमड़ पड़े थे तो दुकानदारों की भी मजबूरी थी कि डर के मारे ही सही आधी दुकान खुली और आधी दुकान बंद कर किसी प्रकार से लोगों को उनकी जरूरत का सामान मुहैया कराया। लोगों ने भी प्रशासन की इस ढील और दुकानदारों के बेखौफ रवैया का फायदा उठाते हुए जमकर खरीदारी की।