गोंडा। थाना को0 नगर पुलिस द्वारा गैंगस्टर ऐक्ट के 02 वांछित अभियुक्तों खलील और चांद बाबू को किया गया गिरफ्तार
कार्यवाहीः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना को0नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-665/24, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर ऐक्ट से सम्बन्धित 02 गैंगस्टरों-01. मो0 खलील पुत्र अब्दुल हाजी नजीर, 02. चांद बाबू उर्फ तौफीक पुत्र मो0 खलील को उनके मालवीय नगर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 06/07.09.2024 की रात्रि प्र0नि0 को0 नगर मनोज कुमार पाठक मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु रात्रि गस्त में रवाना थे कि सूचना प्राप्त हुई कि गैंगस्टर ऐक्ट के वांछित अभियुक्तगण मालवीय नगर स्थित अपने घर पर मौजूद है प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल द्वारा बताये गए स्थान पर दबिश देकर 02 गैंगस्टरों-01. मो0 खलील पुत्र अब्दुल हाजी नजीर, 02. चांद बाबू उर्फ तौफीक को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त...