Posts

Showing posts with the label Balrampur News

बलरामपुर। अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चें विद्यालयों में प्रवेश हेतु करें आवेदन-बीएसए

Image
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता बलरामपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 की धारा(1) के अन्तर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा-01 व पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु आॅनलाइन आवेदन एवं लाटरी हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के सम्बन्ध में कार्य एवं तिथियों के निर्धारण किये गये है जिसमें प्रथम चरण में आवेदन करने की तिथि 06 फरवरी से 28 फरवरी तक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कर लाॅक करने की तिथि 01 मार्च से 10 मार्च तक लाटरी निकालने की तिथि 12 मार्च व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों में प्रवेश कराये जाने की तिथि 04 अप्रैल, 2023, द्वितीय चरण में आवेदन की तिथि 14 मार्च से 06 अप्रैल तक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र सत्यापन कर लाॅक करने की तिथि 07 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लाटरी की तिथि 19 अप्रैल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों में प्रवेश कराये जाने की तिथि 28 अप्रैल, तृतीय चरण में आवे...

बलरामपुर।एम०एल०के० पीजी कॉलेज में माननीय प्रभारी मंत्री ने दिया मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों एवं छात्रों को स्मार्टफोन/लैपटॉप

Image
प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर,सरकार उपलब्ध करा रही है रोजगार के अवसर- माननीय प्रभारी मंत्री माननीय प्रभारी मंत्री जी ने किया ग्राम चूलेभरी में जल जीवन मिशन के तहत पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा- निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता बलरामपुर!!जनपद के प्रभारी मंत्री/मा०राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आबकारी एवं मद्य निषेध श्री नितिन अग्रवाल जी द्वारा एम०एल०के० पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 06 लाभार्थियों लैपटॉप एवं युवाओं के डिजिटल सशक्तिकरण‌ योजना के तहत 233 छात्रों को टैबलेट तथा 207 छात्रों को स्मार्टफोन वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की टेक्नोलॉजी के समय में छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त किए जाने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं को टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा की आज से समय में अगर टेक्नोलॉजी से युवा नही जुड़ेंगे तो पीछे रह जायेंगे,युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त किए जाने के लिए स्मार्टफोन वितरित किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा की वर्तमान सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के लिए ह...

एबीआरसी कार्यालय पर कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन कर शिक्षा पर डाला गया प्रकाश

Image
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता रेहरा बाजार- सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग (एबीआरसी)परिसर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के ब्लाक इकाई रेहरा बाजार ने स्वामी विवेकानन्द और सुभाष चंद्र बोस जयन्ती के उपलक्ष्य में कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम का आयोजन संगठन के शिक्षको द्वारा किया गया।जिसमे मुख्य अतिथि आर एस एस के विभाग प्रचारक सुरजीत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक अच्छे समाज का निर्माता है।मानव जीवन शिक्षा के बिना अधूरा है शिक्षको को ईमानदारी से कर्तव्यो का निर्वन करना चाहिए।जब अच्छा समाज शिक्षित होगा तभी राष्ट्र का विकास होगा।कार्यशाला का शुभारंभ माँ सरवस्ती जी के चित्र व सुभाष चंद्र बोस एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।इस दौरान कार्यशाला को ब्लॉक अध्यक्ष पीयूश द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा से ही स्वामी विवेकानन्द ने देश का परचम पूरे बिश्व मे लहराया है।वही सुभाष चंद बोस ने भी शिक्षा के दम पर ही अपने काबिलियत का अंग्रेजो से लोगो मनवाया है।शिक्षक अपने हुनर से शशक्त देश मजबूत देश के निर्माण मे सहयोग करता है।आयोजित कार्यशाला में फूल...

बलरामपुर। श्रीराम और रेशू पाण्डेय को मिला एडूलीडर्स यूपी अवार्ड 2022,प्रदेश के सभी 75 जिलों से 150 शिक्षकों को उत्कुष्ट कार्यों के लिए लखनऊ में किया गया सम्मानित

Image
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता            बलरामपुर। शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनन्द ने प्रदेश के सभी 75 जिलों से 150 नवाचारी शिक्षको को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं एडुलीडर यूपी अवार्ड चयन हेतु आदेशित किए थे । जिसके तहत 04 फरवरी को उद्दमिकता विकास संस्थान सरोजनी नगर लखनऊ में श्रीराम सहायक अध्यापक कम्पोजिट विद्यालय सहजौरा रेहरा बाजार बलरामपुर और रेशू पाण्डेय प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया बलरामपुर को शिक्षा महानिदेशक , विजय किरन आनन्द एवं वैक्तिक सहायक, बेसिक शिक्षा निदेशक उत्तरप्रदेश डॉक्टर रामचंद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।इस पुरस्कार पाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी,वित्त एवं लेखा अधिकारी श्रवण कुमार सिंह, डी सी. निरंकार पांडेय डी.सी.मोहित देव डी.सी.एन.के.सिंह, एवं आशुतोष मिश्र बधाई दी!!

बलरामपुर। अमायरा मार्ट खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर,अब सस्ते दामों पर मिलेगा रोजमर्रा का सामान

Image
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता रेहरा बाजार/बलरामपुर- रविवार को रेहरा बाज़ार क्षेत्र के डाकघर के समीप मनकापुर-उतरौला मार्ग पर खुले अमायरा मार्ट का विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर उदघाटन किया।इस मौके पर विधायक उतरौला ने कहा कि रेहरा बाजार क्षेत्र में मार्ट खुलने से लोग अपने जरूरत के समान एक ही जगह पर खरीद सकेंगे।वही कार्यक्रम में पधारे डॉ0 एहसान ने कहा कि रेहरा बाजार क्षेत्र में मार्ट खुलना बेहद खुशी की बात है।अब लोगो को भटकना नही पड़ेगा एक ही जगह पर लोगो को अपने जरूरत के सभी समान मिल सकेंगे।रेहरा बाजार क्षेत्र की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।वही उक्त सम्बन्ध में जब अमायरा मार्ट के संचालक आकाश चतुर्वेदी से बात की गई तो उन्होंने क्षेत्रीय जनता से एक बार मार्ट में आने का आग्रह करते हुए बताया कि मेरा प्रयाश रहेगा।मैं क्षेत्र के लोगो को रोजमर्रा के दैनिक उपयोगी समान को कम दामो पर उपलब्ध करा सकू।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेहरा बाजार अर्जुन चतुर्वेदी,हरिवंश सिंह,शिव बहादुर सिंह,भारत नरेश सिंह,मधुसूदन चतुर्वेदी,मुन्ने चतुर्वेदी,घनश्याम सिंह,दिनेश चौबे,पदम तिवार...

बलरामपुर। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जनपद आगमन पर भाजपाइयों ने किया स्वागत

Image
प्रदेश में विकास के माहौल से विपक्षी हताश : नितिन अग्रवाल ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता बलरामपुर । स्वतंत्र प्रभार मंत्री,आबकारी एवं मद्य निषेध नितिन अग्रवाल को जनपद बलरामपुर का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के उपरांत जनपद बलरामपुर आगमन पर भाजपा कार्यालय अटल भवन पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर सदर विधायक पल्टूराम,तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह,भाजपा नेता अनूप चंद्र गुप्ता,डॉ अजय सिंह पिंकू,डीपी सिंह बैंस,ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल,महिपाल चौधरी,गोविन्द सोनकर सहित तमाम भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को बुके,स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए हर्ष का विषय है कि नितिन अग्रवाल को जनपद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है इससे निश्चित रूप से जनपद के विकास को गति मिलेगी। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि मेरा सौभाग्य कि मुझे पूर्व प...

बलरामपुर। भाजपा जिलाकार्यसमिति बैठक का हुआ आयोजन

Image
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी जनपद बलरामपुर की जिला कार्यसमिति उतरौला के चौधरी रामतीरथ पीजी महाविद्यालय इमिलिया बनघुसरा में सम्पन्न हुई। जिला कार्यसमिति बैठक में पार्टी के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी सम्मिलित हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला कार्यसमिति बैठक में जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी, लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, बलरामपुर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, अध्यक्ष जिलापंचायत आरती तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप चंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यसमिति के प्रथम सत्र में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने सभी का स्वागत किया और जिला प्रभारी त्रयंबक तिवारी ने सभी को सम्बोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का आवाहन किया। द्वितीय सत्र में जिला उपाध्यक्ष परमजीत सिंह द्वारा राजनैतिक प्रस्ताव को सभी के समक्ष रखा गया ।तु...

अपर मुख्यचिकित्साधिकारी बलरामपुर के द्वारा नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी का किया गया औचक निरीक्षण

Image
रिपोर्ट राकेश जायसवाल उतरौला/बलरामपुर!! अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर के द्वारा नर्सिग होम एंव पैथालाजी का औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही पैथालाजी संचालकों में हड़कंप मच गया।औचक निरीक्षण के दौरान पैथालाजी पर डाक्टरों की सूची व रेट लिस्ट न लगाए जाने पर एक सप्ताह के भीतर रेट लिस्ट व डाक्टरों की सूची लगाने का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा मौजूद रहे।        उतरौला नगर स्थित नर्सिंग होम लाइफ केयर हास्पिटल,सावित्री हास्पिटल,जनता पैथालाजी,केयर पैथालाजी की जांच की ग‌ई। जनता पैथालाजी पर चिकित्सक व लैब टेक्निशियन मौजूद पाए ग‌ए अल्ट्रासाउन्ड व एक्सरे की जांच नहीं की ग‌ई केयर पैथालाजी में जांच के दौरान लैब टेक्नीशियन पैथालाजी पर मौजूद मिले पैथालाजी पर कोई भी रेट लिस्ट व चिकित्सक व अन्य कर्मियों के नाम नहीं लिखे पाए ग‌ए।जिस पर एक सप्ताह के भीतर‌ रेट लिस्ट व चिकित्सकों तथा कार्यरत कर्मियों की सूची लगाए जाने का निर्देश दिया गया,पालन न किए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी ग‌ई। औचक निरीक्षण की खबर सुनते ही अ...

तमाम पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित, छप्पर में रहने को मजबूर

Image
 ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता उतरौला(बलरामपुर) आवास की पात्रता होने के बावजूद महिला छप्पर नुमा मकान में जीवनयापन करने को विवश है।परिवार के अन्य सदस्य आवास के लिए ब्लाक से लेकर अन्य उच्चाधिकारियों के यहां अर्जी लगा चुके हैं,लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही हो सकी है।         मामला विकास खंड उतरौला के ग्राम तिलखी बढ़या से जुड़ा हुआ है।गांव निवासनी कुसम पत्नी घनश्याम,गामा पत्नी कन्ह‌ई,राम धीरज पुत्र राम लखन ने प्रार्थना पत्र देकर जिम्मेदारों से एक अदद आवास मुहैया कराने की मांग की थी।कुसुम का कहना है कि आवास की पात्रता पूरी करने के बावजूद गंव‌ई राजनीति में नाम आवास सूची में नही दर्ज किया गया है।ऐसे में काफी समस्या हो रही है जाड़ा गर्मी का मौसम तो जैसे तैसे कट जाती है लेकिन बरसात के दिनों में दुश्वारियां काफी बढ़ जाती है।कुसुम का आरोप है कि ब्लाक से लेकर तहसील तक का चक्कर लगा चुकी हूं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है ।इस संबंध में एडीओ पंचायत हनोमान प्रसाद का कहना है कि मामला मीडिया के द्वारा संज्ञान में आया है मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

03 वर्ष से गुमशुदा लड़के को थाना सादुल्लाह नगर पुलिस के सहयोग से उसके परिजनों से मिलाया गया।

Image
ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता बलरामपुर!!दिनांक 03.02.3023 को पुलिस अधीक्षक जनपद बलरामपुर श्री केशव कुमार व क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री उदयराज सिंह को जारिए सोशल मीडिया जानकारी प्राप्त हुई कि एक लडका रमन कुमार जो पंजाब में घूमते हुए मिला है, अपने गांव एवं परिजनों का नाम नहीं बता पा रहा है थोड़ा मंदबुद्धि का है जो अपने को सादुल्ला नगर के पास का निवासी होना बता रहा है उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सादुल्लाह नगर बृजानन्द एवं थाना सादुल्ला नगर के कर्मचारियों द्वारा थाना क्षेत्र में घूम-फिर कर उस लड़के की फोटो की पहचान कराई गई तो बीट हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह ने इसकी पहचान रमन कुमार पुत्र मोतीलाल उम्र करीब 18 वर्ष निवासी दतलूपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर के रूप में इस बच्चे की पहचान कराने में सफल रहेl उक्त गुमशुदा बालक के चचेरे भाई रामचरण पुत्र हीरालाल ने बताया कि करीब 03 वर्ष पूर्व रमन अपने भाई के साथ मुम्बई गया था वहीं से गायब हो गया था l चचेरे भाई हरिचरण ने बताया कि इस बच्चे के माता पिता की मृत्यू पूर्व में हो चुकी है जिसके दो सगे भाई रवि कुमार व पवन कुमार दोनों लुध...