गोंडा में कोरोना से पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह और दवा प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव समेत तीन की हुई मौत, अब तक 10534 पॉजिटिव,8686 ठीक हुए



गुरुवार को 360, शुक्रवार को 253 नये पाजिटिव, मौतों का आंकड़ा पहुंचा 135


गोंडा। ब्यूरो। जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तो वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार घट रही है उम्मीद यही है कि जैसे जैसे लोग कोरोना के टीका की अहमियत को समझेंगे, जितना ज्यादा टीकाकरण होगा उतना अधिक लोग ठीक होंगे और पॉजिटिव मरीजों की संख्या और दिन प्रतिदिन कम से कम होती जाएगी। आज दिनांक 7 मई को जनपद में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुलेटिन जारी किया जिनमें 1474 आज प्राप्त रिपोर्टों में 1221 लोग नेगेटिव पाए गए इसी प्रकार से आज 207 लोगों का होम आइसोलेशन ओवर हुआ यानी 207 लोगों ने आज कोरोना से जंग जीती। जनपद में आज प्राप्त 1474 जाँच रिपोर्टों में कोरोना के 253 नए मरीज पाए गए हैं इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 10534 हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा आज जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक 1524 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में से 207 मरीज का आइसोलेशन अवधि आज पूरी होने के साथ ही अब तक 7162 मरीज अपनी आइसोलेशन की अवधि पूरी कर चुके हैं इसलिए उन्हें भी डिस्चार्ज मरीजों की श्रेणी में रखा गया है जिले में अब तक 135 मरीजों की मौत भी हो चुकी है इस प्रकार से आज की तारीख में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 1713 है। । बुलेटिन के अनुसार जिले में अब तक 467864 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है इनमें से 464952 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है इनमें से 454418 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव है। आज कुल प्राप्त रिपोर्ट में से 1221 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बुलेटिन के अनुसार जनपद में अब तक 8686 लोग ठीक भी हो चुके हैं और 180 बिस्तरों वाले कोविड-19 चिकित्सालय में 42 मरीज तथा 120 बिस्तरों वाले एससीपीएम हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड लेवल दो अस्पताल 102 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा गोंडा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में भी मरीज भर्ती हैं इसके अलावा कई मरीजों को आज की तारीख में भी होम आइसोलेशन में रखा गया है। जनपद में अब तक 2914 रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा