थाना धानेपुर और थाना छपिया के द्वारा दहेज हत्या के वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना धानेपुर पुलिस ने मु0अ0सं0- 129/21, धारा 498ए, 304बी, 201 भादवि व 3/4 डी0पी0एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता को बग्गीरोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी की लड़की को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए फांसी लगाकर जान से मार दिया था तथा शव का अंतिमसंस्कार कर दिया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अजय कुमार गुप्ता पुत्र दशरथ लाल निवासी बन गई थाना धानेपुर जनपद गोंडा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुक्रम मे थाना छपिया पुलिस ने मु0अ0सं0- 303/20, धारा 498ए, 304बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त बृजेश को ग्राम सिसई से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त बृजेश कुमार पुत्र रामनिवास निवासी सिसई रानीपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा।