गोंडा शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान बचाओ रैली का कार्यक्रम संपन्न
गोंडा। आज दिनांक 31/5/2025 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी जी की अध्यक्षता में संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन गोंडा कांग्रेस भवन मुख्यालय पर किया गया इस अवसर पर शहर से सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी ने कहा कि इस भीषण गर्मी में जिस तरह शहर के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता आए हैं या हमारे और कांग्रेस के हौसले को बढ़ाने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने संविधान बचाओ का जो नारा संदेश दिया है उसे हर हाल में हम सबको मिलकर साकार करना है अगर संविधान नहीं रहेगा तो देश भी नहीं रहेगा इसी क्रम में कार्यक्रम संचालक सैयद मुजीब मास्टर ने कहा कि भाजपा हर षड्यंत्र में नाकाम हो चुकी है और अब या पतन की राह पर चल रहे हैं इसके पास अब कुछ बचा नहीं है इसी क्रम में गोंडा शहर अध्यक्ष सभासद शाहिद अली कुरैशी द्वारा आवास विकास कॉलोनी द्वितीय निवासी प्रेम चंद्र श्रीवास्तव को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान हरिराम सोनी, वसीम सिद्दीक़ी, शहज़ादे मेवाती, हफीज मह...