गोण्डा। कलयुगी बेटे ने किया था प्रेमप्रसंग के चलते पिता का कत्ल, पुलिस ने 24 घण्टे में किया खुलासा
गोण्डा। थाना धानेपुर पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल सिलबट्टा बरामद पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु0अ0सं0-133/24, धारा 302 भादवि की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी अभियुक्त रिजवान खान को इमलिहवा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 11/12.05.2024 की रात रिजवान पुत्र सरफराज निवासी अयोध्या पुरवा मौजा राजापुर थाना धानेपुर जनपद गोण्डा द्वारा डायल-112 पर सूचना दी गई थी कि उनके पिता सरफराज खान को अज्ञात लोगों द्वारा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है । सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगणों द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो सरफराज खान पुत्र यूसुफ उम्र करीब 70 वर्ष गंभीर रूप से घायल अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए थे। पुलिस टी...