अवैध मादक पदार्थ के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार


गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम में को0 करनैलगंज के उ0नि0 सहदेव दुबे मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त इबरार व बाबू कुरैसी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो0 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध को0 करनैलगंज में एन0डी0पी0एस0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों में
इबरार पुत्र नसरूउलाह नि0 कसाई मोहल्ला नई बाजार थाना करनैलगंज़ जनपद गोण्डा, और बाबू कुरैशी पुत्र हनीफ कुरैशी नि0 कसाई मोहल्ला नई बाजार थाना करनैलगंज़ जनपद गोण्डा। गिरफ्तार कर्ता टीम उप निरीक्षक सहदेव दुबे मय टीम।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा