गोंडा जिलाधिकारी ने लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें और मंडियों के खुलने का समय निर्धारित किया, जानें नया समय

 
गोंडा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कोरोना के रोकथाम हेतु जनपद में स्थित समस्त नवीन फल एवं सब्जी मण्डी, गोण्डा में क्रय-विक्रय हेतु सब्जी मण्डी खोलने का समय प्रात: 05.00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक तथा फल मण्डी खोलने का समय सायं 03:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में मण्डी में क्रय-विक्रय हेतु उपस्थित समस्त व्यापारी एवं मण्डी परिसर में प्रवेश करने वाले अन्य व्यक्ति, मास्क एवं ग्लब्स तथा सेनेटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे । मण्डी परिसर में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क और ग्लब्स के प्रवेश नहीं करेगा तथा परिसर के अन्दर सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करेगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाय।

साथ ही साथ फुटकर आवश्यक वस्तुओं के दुकानदारों का भी समय निर्धारित कर दिया कर दिया गया है अब दूध , फल , सब्जी तथा किराने के दुकानों के खुलने का समय निम्नवत निर्धारित किया जाता है ।

दूध की दुकानें प्रातः 05:00 बजे से प्रातः 07:00 बजे तक ।

सब्जी की दुकानें प्रातः 06:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक ।

किराना की दुकानें पूर्वानह 11:00 बजे से अपरान्हः 01:00 बजे तक ।

फल की दुकानें अपरान्ह 03:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक ।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा