वृद्धजनों की हेल्प के लिए टोल फ्री एल्डरलाइन 14567 शुरू



भारत सरकार द्वारा बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए टोल फ्री नेशनल सीनियर सिटीजन हेल्प लाइन शुरू की गई है।

 गोंडा। जिला समाज कल्याण अधिकारी गोंडा मोतीलाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई टोल-फ्री हेल्पलाइन एल्डरलाइन-14567 चालू हो गई है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय मंत्रालय ने चल रही कोरोना महामारी को देखते हुए बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए एल्डरलाइन परियोजना के तहत में कॉल सेंटर शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि दिए गए टोल फ्री नम्बर  14567  पर काॅल पर करके बेसहारा, असहाय या परित्यक्त वृद्धजन सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस हेल्पलाइन के जरिए वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में भी निवासित कराने का कार्य किया जा रहा है। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा