शराब की दुकानों के खुलने का आदेश होते ही कड़ी धूप में भी लगी लंबी लाइनें


चौंकिए मत! यह टीका लगवाने की नहीं,शराब लेने के लिए लगी हुई लाइन है। 


गोंडा। वैश्विक महामारी कोरोना में इन दिनों उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में लागू आंशिक कोरोना कर्फ्यू की वजह से शराब की सभी दुकानों को बंद कर दिया गया था ऐसे में कुछ लोगों ने इस स्थिति को पहले से भागकर अपने पास शराब की बेटियों को खरीद कर रख लिया था जिसको बाद में ऊंची कीमत पर लॉकडाउन के दौरान बेचा गया अभी कुछ दिन पहले जैसे ही शराब की दुकानों को खोलने का आदेश राज्य सरकार ने जारी किया तो शराबियों के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने शराब की दुकानों को खोलने के आदेश जारी की है और तत्काल अगले ही दिन से शराब की दुकानों पर लंबी-लंबी लाइनें देखी जाने लगी आलम यह है कि कोरोना का टीका लगवाने के लिए इतनी जागरूकता फैलाई जा रही है लेकिन फिर भी लोग कोरोना का टीका लगवाने इस प्रकार से नहीं उमड़ रहे हैं जिस प्रकार से लोग शराब की दुकानों के बाहर लाइन लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश के क्रम में जनपद में समस्त मदिरा की दुकानें दोपहर 12 बजे से शाम 07 बजे तक खुलेंगी। इसी क्रम में जब शराब की दुकानों को खोलने का आदेश दिया गया तो बहुत सारे व्यापारी संगठनों ने कृषि उर्वरकों की दुकानों को भी खोलने की मांग जिलाधिकारी गोंडा के समक्ष रखी थी जिसको देखते हुए जिलाधिकारी गोंडा श्री मार्कंडेय शाही ने कृषि कार्य संबंधित दुकानों को भी एक निश्चित समय में खोलने का आदेश दिया है। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया है कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश के अनुपालन में जिले में उर्वरकों की समस्त दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक खुलेंगीं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा