थाना वजीरगंज पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,25,000 के इनामिया अभियुक्त को किया गिरफ्तार



गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम मे आज दिनांक 28.05.2021 को प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज मय पुलिसबल के क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त भूपेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंह को चमदाई नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0- 109/2021 धारा 307,386 भादवि थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त भूपेंद्र सिंह उर्फ कप्तान सिंह पुत्र दृगराज सिंह निवासी ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा  के ऊपर पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा