कोरोना नियंत्रण के तहत क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों के द्वारा गांवों को कराया गया सैनिटाइज


गोण्डा। विकास खण्ड हलधरमऊ के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेरुवा में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्येन्द्र शुक्ला द्वारा कोरोना जैसे महामारी से बचने व एक दूसरे को बचाने के लिए गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। और गांवो के समस्त लोगों से सरकार द्वारा व ज़िला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के पालन करने की बात करते हुए साबुन से बार बार हाथ धोने व माक्स लगाने की अपील किया इस मौके पर गांवों के समस्त लोगों के साथ राहुल शुक्ल, लंबू , कोमल, गनपति, विवेक, गुल्ले ,रमेश , मुकेश, बृजश , शुभम, रोहित, सहित आदि लोग मौजूद रहे। साथ ही सत्येन्द्र शुक्ला द्वारा यह भी बताया गया कि सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का हमे सख्ती से पालन करना चाहिए जरूरी होने पर ही घर से निकले वरना घर पर ही रहे तभी हम सब कोरोना से जंग को जीत पाएंगे हम सभी के लिए पुलिस प्रशासन व मीडिया सहित अन्य विभाग हमारे लिए मदद करने के लिए तैयार है। बताते चले कि विकास खण्ड परसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोगिया में भी सोमवार को ग्राम प्रधान सालिक राम द्वारा सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए समस्त गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाते हुए गांवो के समस्त लोगों से साबुन से बार बार हाथ धोने व माक्स लगाने की अपील किया इस मौके पर गांवों के समस्त लोगों के साथ प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह, सूरज सिंह ,पंकज कुमार , दीपक कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा