बजाज चीनी मिल पर अवध केसरी सेना के धरने का लगातार चौथा दिन जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का मिला अपार समर्थन
अवध केसरी सेना के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में चल रहा है धरना ,72 घंटे से ठप है मिल का पेराई का कार्य गोंडा ब्यूरो सुधाकर कुमार। बजाज चीनी मिल पर अवध केसरी सेना के द्वारा किसानों के समर्थन में चल रहे धरने के तीसरे दिन कई जनप्रतिनिधियों का सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। बजाज चीनी मिल पर किसानों का 158 करोड़ रुपए बकाया है जो पिछले पेराई सत्र का बताया जा रहा है बजाज चीनी मिल के अधिकारियों द्वारा किसानों को सिर्फ आश्वासन पर आश्वासन दिया जाता रहा लेकिन उनके गन्ने का भुगतान नहीं किया गया जिससे किसान भूखे मरने को मजबूर हैं इसी मुद्दे को उठाते हुए अवध केसरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह की अगुवाई में बजाज चीनी मिल पर धरना प्रदर्शन की शुरुआत बीते 3 दिन पहले की गई थी जिसमें अब लगातार उनको जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी प्राप्त हो रहा है आज तीसरे दिन अधिवक्ता और समाजसेवी रुचि मोदी ने पहुंचकर किसानों के समर्थन मैं कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और बजाज चीनी मिल को किसानों का बकाया भुगतान देना ही होगा इसी के साथ सपा नेता व पूर्व सदर विधानसभा प्...