Posts

Showing posts from July, 2021

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम कल 3:30 बजे होगा जारी, लिंक पर क्लिक कर जाने पूरी जानकारी

Image
लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2021 का परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा। परिषद ने गाइडलाइन के अनुसार नतीजों को अंतिम रूप दे दिया है। परिणाम परिषद की वेबसाइट पर शाम साढ़े तीन बजे जारी किया जाएगा। हालांकि अभी परिणाम की मेरिट जारी नहीं की जाएगी। बता दें कि हाईस्कूल में 29.94 लाख और इंटर में 26.10 लाख से अधिक परीक्षार्थी हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते यूपी बोर्ड के नतीजे भी इस बार बिना परीक्षा के जारी किए जाएंगे।  कैसे तैयार किया गया है रिजल्ट 10वीं के परीक्षार्थियों को कक्षा 9वीं के 50 प्रतिशत और कक्षा 10वीं की प्री-बोर्ड के 50 प्रतिशत अंक देकर नतीजा जारी किया जाएगा। वहीं, इंटर का नतीजा कक्षा 10वीं के 50 प्रतिशत, कक्षा 11वीं के 40 और कक्षा-12वीं प्री-बोर्ड के 10 प्रतिशत अंक देकर जारी किए जाएंगे। यहाँ क्लिक कर अपने पंजीकरण संख्या से जाने अपना रोल नंबर जाने परीक्षा परिणाम यहाँ क्लिक करें लिंक वन जाने परीक्षा परिणाम यहाँ क्लिक करें लिंक दो

सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नजीते घोषित। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें और जाने सबकुछ रिजल्ट के बारे में

Image
गोंडा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नजीते घोषित। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखें।  http://results.gov.in http://results.nic.in http://cbseresults.nic.in http://cbse.nic.in http://cbseresults.nic.in http://cbseresults.nic.in/cbseresults/ शुरू में वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है इसलिए परेशान ना हो कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करें।हो सकता है वेबसाइट शुरू में स्लो चलने लगे तो थोड़ी देर बाद फिर से प्रयास करिएगा।कोई भी परेशानी होने पर अपने स्कूल से अपने टीचरों से या सीबीएसई से या हम से सीधे संपर्क करें।10वीं-12वीं के नतीजे जारी करने पहले बोर्ड ने दोनों क्लासेस के स्टूडेंट्स के लिए रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर एक्टिव हो चुकी है। कैंडिडेट्स के जरिए अपने रोल नंबर देख सकते हैं। रोल नंबर जांचने के लिए स्कूल कोड की होगी जरूरत 10वीं के स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर पता करने के लिए अपने माता-पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। वहीं, 12वीं के लिए, स्टूडेंट्स को पेरेंट्स के नाम के साथ अपने स्कूल कोड की भी जरूरत होगी। स्टू...

गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने परेड व पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, परेड ड्रिल को बेहतर कराने के लिए दिए निर्देश

Image
गोंडा।  आज दिनांक 30-07-2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड व आरटीसी रिक्रूटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात परेड को दौड़ भी लगवाई। पुलिस अधीक्षक ने क्रमश: टोलियों द्वारा की गई ड्रिल का निरीक्षण किया विशेषकर महिला टोलियों की ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने अग्निशमन दल का निरीक्षण कर अग्निशमन वाहन में उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। पीआरवी वाहनों के निरीक्षण के दौरान महिला पीआरवी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों से वार्तालाप कर उनका कुशलक्षेम पूछा। COVID-19 से बचाव हेतु पीआरवी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर और वॉशेबल ग्लव्स भी वितरित किए। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले एवं वाहनों का बेहतर रखरखाव करने वाले आरक्षी दिनेश पाल व होमगार्ड चालक देव प्रभाकर मिश्रा को उत्साहवर्धन हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड को चे...

गोंडा। कांग्रेस ने शुरू की 2022 की तैयारी, बैठकों का दौर हुआ शुरू

Image
गोंडा। आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इटियाथोक के अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा के नेतृत्व में ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारियों एवं न्याय पंचायत अध्यक्षों की बैठक की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल विशिष्ट अतिथि प्रवक्ता शिव कुमार दुबे उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी जी के अगुवाई में 2022 विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी जिले में अपने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के बलबूते सभी 7 सीटों पर चुनाव जीतने जा रही है। प्रवक्ता शिव कुमार दुबे ने कहा जिले में जिला अध्यक्ष के मेहनत का परिणाम और ब्लॉक न्याय पंचायत गांव स्तर तक आज कांग्रेस पार्टी का सिपाही पूरी तैयारी के साथ खड़ा है जिसका परिणाम 2022 के चुनाव में दिखाई पड़ेगा वर्तमान भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है किसान छात्र युवा व्यापारी सब परेशान है और सभी लोग अब चुनाव का इंतजार कर रहे हैं समय आने पर भाजपा को करारा जवाब मिलेगा। बैठक में मुख्य रूप से विनय कुमार वर्मा रोली श्रीवास्तव सत्या पटेल म...

गैस सिलेण्डरो की कालाबाजारी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, 51 सिलेण्डर बरामद

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने सिलेण्डर की कालाबाजारी करने वाले अभियुक्त राजेन्द्र को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 भरे व 19 खाली सिलेण्डर बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त अनाधिकृत गैस एजेंसी से एवं मानक से कम वजन के गैस सिलेण्डरो को पिकअप पर लादकर अवैध तरीके से बिक्री/कालाबाजारी करता था। 

मोटरसाईकिल चोर गिरफ्तार, चोरी हुई मोटरसाईकिल 24 घंटे में बरामद

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वाहन चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 574/21, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामबाबू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुरायी गयी मोटरसाईकिल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त ने दिनांक 27.07.2021 को आर एन पाण्डेय नर्सिंग होम परिसर से वादी उमानाथ तिवारी की मोटरसाईकिल चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 नगर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

मनकापुर पुलिस ने जालसाजी करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 मनकापुर पुलिस ने मु0अ0सं0-443/20, धारा 419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त भगवान दत्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने वादी शिवकुमार पुत्र रामदत्त की जमीन को कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा करा लिया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

कर्नलगंज। अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त सतीश कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 300 अल्प्राजोलम की टेबलेट बरामद किया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

मनकापुर। अवैध मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्ता सुमित्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 अल्प्राजोलम की टेबलेट बरामद किया गया। अभियुक्ता को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने की बाल किशोर पुलिस इकाई की बैठक, गुमशुदा बच्चों की शीघ्र बरामदगी व पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियोगों में प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

Image
गोंडा। आज दिनांक 29.07.21 को पुलिस लाइन गोण्डा सभागार में पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने बाल किशोर पुलिस इकाई की बैठक आयोजित की। जिसमें किशोर न्याय बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाईन, जिला चाइल्ड प्रोटेक्शन यूनिट, आशा ज्योति केन्द्र, विधिक सेवा प्राधिकरण, संयुक्त निदेशक अभियोजन, एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, थानों पर गठित बाल कल्याण समिति के अधिकारी/कर्मचारी व महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मी उपस्थित हुए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने बालकों के विरुद्ध हुए अपराधों, बाल किशोरो के विरूद्ध पंजीकृत अभियोगो एवं पॉक्सो एक्ट की विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी की।  तत्पश्चात पीड़ित बालको से सम्बंधित सूचनाओं/मामलो को गंभीरता से लेने व दोषियों के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के तहत अविलम्ब कार्यवाही करने व बालकों को नियमानुसार अपने संरक्षण में लेकर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के बारे में बताया। इसके साथ ही बालश्रम व भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं समस्त थानों पर लम्बित गुमशुदगी व अपहरण संब...

चोरी की 02 अदद बैट्री, 02 अदद रिंग के साथ शातिर चोर गिरफ्तार, 01 अदद नाजायज चाकू भी बरामद

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।           उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना परसपुर पुलिस ने मु0अ0सं0-167/21, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों-01. प्रेमजी, 02. छोटू कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद मोटरसाईकिल, 02 अदद चोरी की बैट्री, 02 अदद रिंग व 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों ने उतरौला ग्राम सभा में सड़क किनारे स्थित गैस गोदाम से बैट्री व रिंगो की चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में वादी रणजीत मौर्या द्वारा थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। 

गोंडा। तीन तलाक व दहेज प्रताडना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना को0 देहात पुलिस ने मु0अ0सं0- 257/21, धारा 498ए, 323,504,506 भादवि, 3/4 डी0पी0एक्ट व 3 मुस्लिम महिला अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त सलमान शेख उर्फ शव्बानी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने अपनी पत्नी को दहेज की बात को लेकर प्रताड़ित करते हुए तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

थाना मोतीगंज पुलिस ने नाजायज चाकू के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्रभ्रमण के दौरान अभियुक्त रामस्वरूप को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सदर क्षेत्राधिकारी,एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने लोगों को किया जागरूक

Image
गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सदर क्षेत्राधिकारी द्वारा एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम के साथ शहर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक, यातायात नियमों को न मानने वाले व अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों का कराया चालान। सदर क्षेत्र अधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम एआरटीओ बबीता वर्मा व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने आज शहर में अव्यवस्थित रूप से यहां वहां खड़े वाहनों का चालान भी किया और लोगों को सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में बताते हुए लोगों को जागरूक भी किया गया। 

पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक और सदर क्षेत्र अधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में बैंकों की चेकिंग की

Image
गोंडा । पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शिवराज और सदर क्षेत्र अधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में बैंकों की चेकिंग की । 

बाराबंकी में भीषण सड़क दुर्घटना,18 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डी जी पी मुकुल गोयल ने जताया दुख, हेल्प लाइन नंबर जारी

Image
बाराबंकी । लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने डबल डेकर बस में पीछे से टक्कर मार दी। एडीजी जोन लखनऊ के अनुसार इस हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा मंगलवार की देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि बस हरियाणा से बिहार जा रही थी।पुलिस के अनुसार अयोध्या सीमा पर कल्याणी नदी के पुल पर डबल डेकर बस रात करीब एक बजे खराब हो गई थी। तेज बारिश के कारण बस को किनारे खड़ी करके चालक और परिचालक उसकी मरम्मत करवा रहे थे। इसी बीच लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की कि अधिकांश की मौत मौके पर ही हो गई। बता दें कि हरियाणा से बिहार जा रही डबल डेकर रामसनेहीघाट के पास बस खराब हो गई। इसके बाद यात्री उतरकर बस के नीचे, उसके आगे और आसपास लेट गए। इसी बीच लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बस और ट्रक की चपेट में आकर करीब 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोगों ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। प...

एम्बुलेंस संचालकों से चाभी लेने में जिला प्रशासन रहा असफल,आशा प्रदेश अध्यक्ष सुदामा जी की मध्यस्थता से आकस्मिक सेवा हेतु 15 एम्बुलेंस कार्य पर लगे

Image
एम्बुलेंस कर्मचारियों की भांति सरकार भी दिखाये संवेदना वरन होगा विधानसभा कूच-सुदामा बस्ती। सूबे के एम्बुलेंस कर्मियों द्वारा बीते 8अगस्त से जारी शान्तिपूर्ण प्रदर्शन पूर्वनिर्धारित योजनानुसार सोमवार को मध्यरात्री से चक्का जाम में परिवर्तित हुआ तो सूबे की स्वास्थ्य सुविधाएं भी जाम होने लगी फलतः शासन प्रशासन ने एम्बुलेंस कर्मियों की न्यायिक बात मानने की जगह आज मंगलवार को दबाव बनाना शुरू करते हुए प्रदेश के तमाम पदाधिकारियों पर कार्यवाही करते हुए एम्बुलेंस की चाभी लेने का दबाव बनाना शुरू किया मामले की इसी क्रम में बस्ती जी.आई.सी.मैदान को पुलिस छावनी में बदल दिया गया घटना की जानकारी मिलते ही राजधानी यात्रा पर निकले आशाअधिकारमंच के प्रदेश अध्यक्ष बस्ती वापस हुए एम्बुलेंस कर्मियों व प्रशासन के मध्य वार्ता के क्रम में दो टूक कहा कि किसी भी दशा में हम चाभी नहीं देंगें हां हम जनहित में पूर्व से निर्धारित चार एम्बुलेंस की जगह 1 एम्बुलेंस जिले पर व 14 एम्बुलेंस 14ब्लाकों हेतु चालक सहित देंगें इसके आलावा कोई भी शर्त मान्य नहीं है प्रशासन को जो करना हो करे उन्होंने कहा कि कोविड काल में अ...

राघवेंद्र तिवारी बने ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष, शिवराम शुक्ल जिला महामंत्री बने

Image
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया जिलाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र तिवारी जिला महामंत्री पद पर शिवराम शुक्ल ने जीत दर्ज की विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया निर्वाचन अधिकारी गोपाल शरण सिंह व प्रदुमन सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर ब्लॉक बार अलग-अलग बूथ बनाए गए थे सोमवार को जिले में 1799 के सापेक्ष 1598 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिलाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र तिवारी ने जीत दर्ज की उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवमणि शुक्ल को 172 वोट से हराया महामंत्री पद पर शिवराम शुक्ला व कोषाध्यक्ष पद पर नींबू लाल गौतम ने जीत दर्ज की भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ यह चुनाव शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ चुनाव अधिकारी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र तिवारी को मनकापुर से 111 मत छपिया में 64 मत बभनजोत में 20 मत मुझेहैना में 55 मत इटियाथोक में 87 मत झंझरी में 63 मत पड़री कृपाल में 47 मत रूपईडीह में 65 बेलसर में 53 मत तरबगंज में 69 मत ...

सद्भावना संस्था के अध्यक्ष व सदस्यों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच, सुजाता सिंह का किया गया सम्मान

Image
बहराईच। आज दिनाँक 27.07.021 को कार्यालय पुलिस अधीक्षक बहराइच में मजदूरों और गरीब महिलाओं के कल्याण और शासन द्वारा संचालित योजनाओं का निस्वार्थ प्रचार-प्रसार करने वाली संस्था सद्भावना की स्नातक व परास्नातक लड़कियों ने आज 21 की संख्या में आकर पुलिस अधीक्षक महोदया बहराइच, सुजाता सिंह को अपराधियों के खिलाफ दुर्गा की संज्ञा देते हुए उन्हें जगदंबा की प्रतिमा भेंट की और ताइक्वांडो ड्रेस में आई संस्था की लड़कियों ने फूलों की टोकरी व मांग पत्र सौंपा। संस्था अध्यक्ष योगेंद्र मराठी व बहराइच के प्रभारी केशोराम आर्य ने कहा कि प्रथम प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा की टॉपर आईपीएस सुजाता सिंह निर्विकार व राग द्वेष से रहित कप्तान हैं ऐसे में अपराधियों के खिलाफ समाजसेवियों को पुलिस को जन सहयोग देना ही चाहिए जया त्रिवेदी अंशुल शर्मा मीना कमली कविता गौर आदि लड़कियों ने पुलिस अधीक्षक महोदया के सराहनीय कार्यों की प्रसंशा करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व के प्रशासन में हम लडकियाँ घर से बाहर रात 11 बजे भी खुद को सुरक्षित महसूस करती है।

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए 04 व्यक्ति गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जुआरियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे।         उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर सब्जी मण्डी के पास से जुआं खेलते हुए कुल 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल-1,010 रूपये एवं ताश के 52 पत्ते बरामद किया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना छपिया मे जुआ अधि0 के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी।

व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक पुलिस अधीक्षक गोंडा के साथ हुई संपन्न, कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

Image
गोंडा। व्यापारी सुरक्षा फोरम की बैठक श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। तमाम व्यापारिक समस्याओं व व्यापारी सुरक्षा पर चर्चा हुई जिसका संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया व सम्बंधित अधिकारियों को अविलंब समस्या समाधान का निर्देश भी दिया। बैठक में मुख्य रूप से उ.प्र. उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह जी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह,नगर महामंत्री सरदार राजेंद्र सिंह भाटिया, उपाध्यक्ष जतिन बंसल, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी,कपड़ा कमेटी अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह छाबड़ा, सुनील सेठ आदि मौजूद रहे। 

चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वाहन चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के अनक्रम में थाना कटराबाजार पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त अरूण सिंह को गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी की 01 अदद मोटरसाईकिल व जामातलाशी के दौरान 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। मोटरसाईकिल के बारे में पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाईकिल कुछ दिन पूर्व थाना करनैलगंज क्षेत्र से चोरी की थी। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

सरकारी अनाज की हेरा-फेरी करने के आरोप में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।              उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस ने मु0अ0सं0- 285/2021, धारा 3/7 ई0सी0 एक्ट से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों- 01. आशीष कुमार, 02. अरविन्द कुमार को मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण संगम ट्रान्सपोर्ट के ट्रक ड्राइवर थे जो सरकारी अनाज को गोदामों में ले जाते समय रास्ते में कुछ अनाज की हेरा-फेरी कर लिया करते थे। जिसके सम्बन्ध में विपणन निरीक्षक बभजोत जितेन्द्र प्रताप द्वारा थाना को0 देहात में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

शातिर अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

Image
 गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना मोतीगंज पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर शातिर अपराधी राम जियावन को नहर पुलिया कुन्दुरूखा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने थानों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों का किया सम्मेलन

Image
 गोंडा। आज दिनांक 23/07/21 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में जनपद के थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों/महिला आरक्षियों का सम्मेलन किया। जिसमे सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने रिक्रूटों के द्वारा अब तक लिए गए प्रशिक्षण एवं उनके द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी कर उनके प्रशिक्षण रजिस्टर का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त रिक्रूटो से उनकी बीट एवं बीट क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों, आगामी त्योहारों एवं अपराधियों के बारे में भी पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित समस्त रिक्रूटों को अगले सम्मेलन के दौरान आने तक थाने के त्योहार रजिस्टर का अवलोकन कर आगामी त्योहार विशेषकर मोहर्रम के बारे में विस्तृत जानकारी करने, थाना स्तर पर चिन्हित किए गए गैंग व उससे संबंधित सदस्यों की जानकारी कर आने को निर्देशित किया। साथ ही अपने बीट क्षेत्र की बेहतर जानकारी रखने एवं बीट बुक को अद्यावधिक करने पर थाना मनकापुर के रिक्रूट आरक्षी सत्यम शिवम सिंह को ₹500/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित भी किया।

सेनानायक 30वीं वाहिनी ने किया सैनिक सम्मेलन, कर्मचारियों की समस्याएं सुन उनके निराकरण के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Image
 गोंडा। आज दिनांक 23/07/2021 सेनानायक 30वीं वाहिनी गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने वाहिनी में सैनिक सम्मेलन किया। जिसमें सर्वप्रथम अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यक्तिगत एवम सामूहिक समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। तत्पश्चात सभी कंपनी कमांडरों से उनकी कंपनी के व्यवस्थापन एवं उनकी कंपनी की कुशलता के बारे में जानकारी की। आर्म्स-एम्युनेशन, दंगा विरोधी उपकरणों तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का कंपनीवार भौतिक सत्यापन कर उनकी पूर्ति का निर्देश दिया। कोविड-19 से बचाव हेतु सभी कंपनी कमांडर को उनकी कंपनी के कर्मचारियों के लिए मास्क, सेनेटाइजर, थर्मोमीटर सहित अन्य आवश्यक बचाव उपकरणों के साथ ही सभी कंपनियों को उनकी मांग और आवश्यकता के अनुसार मेस से संबंधित उपकरण भी वितरित किये। सम्मेलन के पश्चात सेनानायक ने वाहिनी परिसर का निरीक्षण कर साफ सफाई के बनाये रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने सभी राजपत्रित अधिकारियों, दलनायकों एवम प्रभारी दलनायकों की मीटिंग कर आगामी त्योहारों एवम चुनावों के संबंध में अपनी तैयारियों को अभी से पूर्ण करने एवं covid-...

पुलिस अधीक्षक ने किया सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी, अपराध गोष्ठी के पश्चात कोविड-19 महामारी से पुलिसकर्मियों के बचाव हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों को एवं थाना प्रभारियों को बचाव सामग्री का किया वितरण

Image
अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के साथ बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर -   गोंडा। आज दिनांक 23/07/2021 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी की। जिसमें सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन कर पूर्व में आई समस्याओं के निस्तारण एवं उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में जाना तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून व्यवस्था के परिपेक्ष्य में अपराध गोष्ठी की गई। जिसमे सबसे ज्यादा जोर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं बीट प्रणाली को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। इसके लिए प्रत्येक बीट क्षेत्र में बीपीओ का व्यापक प्रचार प्रसार करने, बीट बुक को अद्यावधिक करने, गैर जनपद से प्राप्त अपराधियों की सूची का भौतिक सत्यापन एवं उन अपराधियों का डोजियर बनाए जाने, गैर जनपद के अपराधियों द्वारा जनपद में अपराध कारित करने की सूचनाओं का संबंधित जनपद से आदान-प्रदान करना, अवैध शराब पर पूर्णतया अंकुश लगाने, अनावरित अभियोगो में टीम ब...