Posts

Showing posts from January, 2023

गोंडा। फोर्बिजगंज में शिक्षक की संसनीखेज हत्या की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोण्डा। जनपद के थाना को0 नगर क्षेत्र अन्तर्गत स्थित फोरबिसगंज मे दिनांक 28 जनवरी 2023 को एक शिक्षक (कृष्ण कुमार यादव) की हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज द्वारा तत्काल डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। मृतक के पिता रामकेवल यादव की तहरीर पर थाना को0 नगर में सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आखिरकार थाना कोतवाली नगर पुलिस ने शिक्षक हत्याकाण्ड के 02 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद किया है।बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 नगर को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले 02 आरोपी अभियुक्तो संदीप यादव पुत्र स्व0 रामधनी यादव नि0 नेवलगंज थाना को0 नगर जनपद गोण्डा व जग्गा उर्फ जवाहिर मिश्रा पुत्र मेवालाल मिश्रा नि0 नेवलगंज परेड सरकार थाना को0 नगर जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उन...

गोंडा। प्रधान संघ की बैठक में सर्वसम्मति से नौ सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया

Image
गोंडा। क्षेत्र के प्रधानों के संगठन अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संघ की एक बैठक नगरपालिका सभागार में सोमवार की गई दोपहर में आहुत की गई इस बैठक की अध्यक्षता संगठन ब्लाक अध्यक्ष प्रतिनिधि तुलसीपुर माझा लालजी सिंह ने किया और नौ सूत्रीय मांग पत्र बीडीओ को सौंपा गया जबकि इस बैठक के बाबत बीडीओ राघवेन्द्र ने बताया कि हमे किसी बैठक की जानकारी नहीं है आप अपने विवेक से काम लें हमारी ड्यूटी चुनाव में लगी है आदर्श आचार संहिता लागू है । क्षेत्र के 71गांव के ग्राम प्रधान के अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बैठक नगरपालिका सभागार में संगठन अध्यक्ष तुलसीपुर माझा गांव प्रधान प्रतिनिधि लालजी सिंह ने किया बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से नौ सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया इस मांग पत्र में रोजगार सेवक और सफाईकर्मी और आंगनबाड़ी के मास्टर /रोल पर प्रधानों की अनुमोदन से वेतन देना, आंगनबाड़ी के बाद पुष्टाहार के आय पर प्रधानों के अनुमोदन राशन के उठान और सत्यापन का अनुमोदन प्रधान को मिले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आवास सत्यापन रोका जाए प्रधान के कराये पक्का काम का जल्द भुगतान सहित नौ सूत्रीय ...

हाई स्कूल/ इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र टेबलेट व पुरस्कार राशि का किया गया वितरण

Image
गोंडा। आज मायधमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आहूत वर्ष 2022 की हाई स्कूल/ इंटरमीडिएट परीक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को राज्य स्तर पर चयनित जनपद गोंडा के 2 बच्चो को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा ₹100000 का चेक, टेबलेट, प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मानित किया गया, इसी के साथ जनपद स्तर पर चयनित वर्ष 2022 के हाईस्कूल व इंटर के 18 छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी महोदय गोंडा द्वारा 21-21 हजार रुपए का चेक, टेबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी महोदय गोंडा, जिला विद्यालय निरीक्षक गोंडा, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा, श्री प्रवीण सिंह परीक्षा प्रभारी,श्री सुभाष जायसवाल प्रवक्ता, श्री ज्ञानेश गुप्ता, श्री अजीत यादव, श्री सुरेश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे। 

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर को गणतंत्र दिवस पर डीजीपी की तरफ से दिया गया शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह गोल्ड मेडल

Image
गोंडा। देश के 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारियों को मिष्ठान खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, एवं अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज ने पुलिस कार्यालय मे तथा समस्त क्षेत्राधिकारी अपने-अपने कार्यालयों पर एवं समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थानों पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।         तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड में पहुॅचकर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त देवीपाटन मण्डल एम0पी0 अग्रवाल व पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल के साथ ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली तथा उपस्थिति अधि0/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ भी दिलायी साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपराध शाखा के निरीक्षक विजय बहादुर सिंह को उत्कृष्ट सेवा का सिल्वर मेडल, पुलिस लाइन में नियुक्त मुख्य आरक्षी स्वामीनाथ को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व साइबर सेल में नियुक्त आरक्षी हरिओम टंडन...

जनपद के विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

Image
गोंडा। जनपद के प्राथमिक विद्यालय कौरहे में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम विघालय के प्रधानाध्यापक शरद कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।। इसके पश्चात विघालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत प्रस्तुत किया।अनेक सामाजिक सांस्कृतिक और‌ धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विघालय के शिक्षक इनदेश यादव , विजय कुमार,राम अदालत वर्मा प्रधान विरेन्द्र वर्मा और कन्हैयालाल उपस्थित थे। सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।संचालन आशुतोष द्विवेदी ने किया। इसी क्रम में गोंडा जनपद के श्री तेग बहादुर सिंह आदर्श विद्या मंदिर, इनोवेटिव पब्लिक स्कूल, ज्ञान विकास निकेतन समेत सैकड़ों की संख्या में विद्यालयों में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी विद्यालयों में किया गया साथ ही बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यालयों में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत प्रस्तुति की गई।

राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया,थाने में पूछताछ जारी

Image
मुंबई: हाल ही में आदिल खान दुर्रानी से शादी रचाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत एक बार फिर से मुसीबत में फंस गई हैं। मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ अभिनेत्री राखी सावंत को हिरासत में ले लिया है और थाने में उनसे पूछताछ जारी है। राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले मॉडल शर्लिन चोपड़ा की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को सर्कुलेट किया था। पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद राखी सावंत को लगातार पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा था, लेकिन वो नहीं आ रहीं थीं। इसके बाद आज पुलिस की एक टीम उनके घर गई और उन्हें डिटेन करके अंबोली पुलिस स्टेशन ले आई। फिलहाल, पुलिस स्टेशन में राखी सावंत से पूछताछ की जा रही है।

UP के मदरसों में NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई,

Image
लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के मदरसों के कायाकल्प के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मदरसा बोर्ड की हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा पाठ्यक्रम को लेकर था। बैठक में फैसला लिया गया कि मदरसों में अब NCERT की किताबों से पढ़ाई होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर मदरसों में चरणबद्ध तरीके से NCERT की किताबें लागू होंगी। इतना ही नहीं मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दिलवाई जाएगी। बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर इफ्तिखार अहमद ने बताया कि मान्यता प्राप्त राज्य सरकार अनुदानित मदरसों में भी दीनी तमिल के साथ चरणबद्ध तरीकों से NCERT का सिलेबस लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला पहले भी लिया गया था, लेकिन उस पर सही से अमल में नहीं लाया गया। अब सरकार की मंशा के अनुरूप इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों की तरह ही मदरसों में भी NCERT की किताबों का वितरण होगा। साथ ही मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए शिक्षकों की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी।

गोंडा। 14 जनवरी तक बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के समस्त स्कूल, कक्षा 9 से 12 का समय भी हुआ परिवर्तित

Image
गोंडा। ब्यूरो।  कड़ाके की ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी गोंडा के आदेश अनुसार जनपद गोंडा के समस्त बोर्डों के कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूलों को 14 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश दिया गया है देर रात 9:00 बजे गोंडा जिला अधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के द्वारा यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के माध्यम से दी गई जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनपद गोंडा के समस्त बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 14 जनवरी 2023 तक बंद रहेंगे, और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को सुबह 10:00 से 2:00 तक संचालित करने का आदेश दिया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री राकेश कुमार के द्वारा भी एक आदेश पारित किया गया था जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालयों के समय में परिवर्तन करते हुए सुबह 10:00 बजे से अपराहन 2:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है ।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने ब्लाक कार्यकारिणी को दिया प्रमाण पत्र

Image
गोंडा ब्यूरो। जनपद के विकास खंडों के पदाधिकारियों की बैठक गांधी पार्क में संघ के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक में कर्मचारियों के समस्याओं पर चर्चा की गई निर्वाचित ब्लाक कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष को प्रमाण पत्र वितरित किया गया मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अतुल तिवारी ब्लॉक महामंत्री अतुल त्रिपाठी वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष शनीराम कनौजिया छपिया ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद मिश्रा महामंत्री राकेश कुमार कोषाध्यक्ष विनय कुमार तरबगंज ब्लाक महामंत्री भानु पाल सिंह हलधर मऊ ब्लाक महामंत्री राम निहोर कोषाध्यक्ष नकुल यादव परसपुर ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तिवारी महामंत्री गिरिजेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बेलसर संतोष कनौजिया ब्लॉक कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष पडरी कृपाल श्री प्रकाश मिश्रा महामंत्री बेचूलाल ब्लॉक अध्यक्ष मुझेहैना धर्मेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष संजय कुमार समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी महामंत्री शिवराम शुक्ला वरिष्ठ कर्मचारी नेता फौजदार पांडे ने प्रमाण पत्र वितरित किया। 

प्रधान संघ जिलाध्यक्ष के दिशा निर्देश पर होगा कार्य बहिष्कार,ग्राम पंचायत चौपाल में भी नही शामिल होंगे ग्राम प्रधान

Image
रुधौली बस्ती।पंचायत प्रधान संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर बस्ती जिले के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह के अगुवाई में आगामी 11 जनवरी दिन बुधवार को जिले के 14 ब्लॉक के सभी प्रधान साथियों के साथ सभी ब्लॉक परिसरों में काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है जिसमें सरकार द्वारा आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम का भी पूर्णतया बहिष्कार होगा। उक्त हड़ताल में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक आदि को भी शामिल होने को कहा है जिसमें प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल किया जाएगा जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा के क्रम में मनरेगा में स्वीकृति पांच लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति, मनरेगा मजदूरों को ग्राम प्रधान के डोंगल से भुगतान, सभी विकास खंडों में प्रधान संघ कार्यालय, मनरेगा मजदूरों का पैसा ग्राम पंचायत के खाते में भेजने, लेबर व प्रयुक्त सामानों का समय से भुगतान कराने, अब तक मनरेगा द्वारा किए गए कार्यों का भुगतान, केंद्रीय वित्त,राज्य वित्त की धनराशि वर्तमान आबादी के हिसाब से 5 गुना बढ़ाने, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत में संविदा कर्मिय...

वायरिंग तार चोरी करने के 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 89 बण्डल तार व 01अदद ई रिक्शा बरामद

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में चोरो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0-11/23 धारा 380, 457,411 भादवि से सम्बन्धित 04 शातिर चोर- 01.शराफत 02. हन्ना 03. मोहम्मद मुन्नवर 04. राजीव उर्फ डग्गा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 89 बण्डल तार व 01 अदद ई रिक्शा बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगणों ने थाना को0नगर क्षेत्र के अन्तर्गत तार चोरी किये थे जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत था। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण 01. शराफत पुत्र राजू निवासी काशीराम आवास कचेहरी के पीछे थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा । 02. हन्ना पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी नैय्यर कॉलोनी जेल रोड थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा  03. मोहम्मद मुन्नवर पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी काशीराम कॉलोनी विकास भवन थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा। 04. राजीव ...

कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के 02 आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार

Image
  गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे।  उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0- 558/2022, धारा 419/420/467/468/471 भादवि0 से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगण 01. दया प्रकाश शुक्ला 02. शुभम शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तगण ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से जमीन बैनामा करवा दिया था। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अम्बेडकर चौराहे पर नववर्ष के अवसर पर यूपी-112 की सेवाओं को जनजागरूकता हेतु लगे स्टाल व सेल्फी प्वांइट का फीता काटकर किया शुभारम्भ

Image
पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने चौराहे पर आने जाने वाले लोगो को यूपी-112 द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में किया जागरूक-   आज दिनांक 30.12.2022 को अपर पुलिस महानिदेशक यूपी-112 के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा अम्बेडकर चौराहे पर नववर्ष के अवसर पर यूपी-112 की सेवाओं को जनजागरूकता हेतु लगे स्टाल का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आमजनमानस को यू0पी0-112 द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल-112 में कॉल कर अपनी समस्या को बता सकते है। पुलिस द्वारा तत्काल उसका निराकरण किया जायेगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने आमजनमानस को यू0पी0-112 के बारे में जागरूक करते हुए कहां कि नम्बर एक है लेकिन इसकी सेवाएं अनेक है आपलोग डायल-112 में कॉल कर पुलिस सम्बन्धी, मेडिकल सम्बन्धी, आगजनी, प्राकृतिक आपदा, घरेलू हिंसा के मामले व रेलवे प्लेटफार्म/चलती ट्रेन में सहायता पा सकते है।         इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पी वर्मा, क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक ...

आगरा। देशभर से फैशन डिजाइनर और माडल आज आगरा में

Image
आगरा ब्यूरो। फैशन डिजाइनर डे के उपलक्ष्य में वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम (डब्ल्यूडीएफ ) द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित जलसा रिसोर्ट में नेशनल डिजायनर्स  अवार्ड का पांचवा संस्करण आयोजित किया जा रहा है । इसमें देश के विभिन्न प्रांतों लगभग 100 फैशन डिजायनर और 60 से अधिक मॉडलो ने भाग  लिया।  जलसा रिसोर्ट में बुधवार को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी देते हुए डब्ल्यूडीएफ चीफ एक्जुकेटिव ऑफिसर अंकुश अनामी ने बताया कि शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक फैशन शो का आयोजन होगा जिसमें देश भर से आयी लगभग 60 से अधिक मॉडल भाग लेंगी । इसके उपरान्त अवार्ड सैरेमनी का आयोजन हुआ । जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल ने किया । उन्होंने बताया कि डब्ल्यू डीएफ विश्व की सबसे बड़ी फैशन डिजायनिंग कम्यूनिटी है , जिससे विश्व के लगभग एक लाख से अधिक फैशन डिजायनर जुड़े हैं । कुशीनगर जिले की , अंशिका सिंह पुती रामप्रताप सिंह कुशीनगर जिले के एक छोटे से गाँव से ताल्लुक रखने वाली अंशिका सिंह , पुली रामप्रताप सिंह तथा माता संजू सिंह , भी इस समारोह में उपस्थि रहे ।अंशिका सिंह को डिजाइनर क...