कोविड वैक्सीनेसन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट का अभिनव प्रयास



लाइसेन्स रिन्यूअल और नक्शा पास कराने वालों को कोविड का टीका लगा होने का देना होगा प्रमाणपत्र


गोंडा। कोविड संक्रमण से बचाव को लेकर नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी ने एक अभिनव पहल की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया है कि अब उनके यहां शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदन करने वाले तथा नगर क्षेत्र में निर्माण कार्य हेतु नक्शा पास कराने के लिए आवेदन करने वाले लोगों को कोविड का टीका लगवाने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उनके द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोविड का टीका लग जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रयास से शस्त्र लाइसेन्स का नवीनीकरण कराने के लिए आने वाले तथा नक्शा पास कराने वाले लोगों का टीकाकरण हो जाएगा। उन्होंने अपील की है कि कोविड के दोनों भारतीय टीके कोवैक्सीन व कोवि शील्ड पूरी तरह से कारगर व प्रभावी हैं, इसलिए भ्रान्तियों और अफवाहों को छोड़कर अपनी बारी आने पर कोविड का टीका जरूर लगवाएं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा