Posts

Showing posts from October, 2024

गोण्डा। रिपोर्ट मनोज कुमार। लाखों लिये डकार,विकास कार्यों में किया जमकर भ्रष्टाचार।कुआँ, नाली ,सड़क ,स्ट्रीट लाइट सब बदहाल।

Image
गोण्डा। जिले के आदर्श व आईएसओ प्रमाणित ग्रामपंचायत वजीरगंज के विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है ।जिसमें वित्तीय वर्ष 2024-25 में लाखों खर्च होने के बावजूद निर्माण,मरम्मत आदि कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये।प्रधान ने सचिव व कंसल्टिंग इंजीनियर से मिलीभगत कर लाखों रुपए डकार लिया। ये कोई और नहीं ग्राम पंचायत में लगाये गये घटिया क्वालिटी के सोलर लाइट,इंटरलाकिंग,कुएं की मरम्मत,यु टाइप नालियाँ,हाॅट कुक के लिये बर्तन,आधा-अधूरा कार्य पूरा कराना,हैंडपम्प रिबोर,सेल्फी-प्वाइंट की बदहाल स्थित बयाँ कर रही है। इसी के साथ यह कह रही है कि,इन सभी कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार व अनियमितता हुई है। बता दें कि,जब इसकी पड़ताल हुई तो महज कुछ महीने पहले लगभग 7 लाख 69 हजार 1 सौ 86 रुपये की लागत से बनी तीन इंटरलाकिंग जगह-जगह से धंसी दिखाई दे रहीं है,इसी के साथ इसी सत्र में लगभग 2 लाख 93 हजार 012 रुपये लगाकर विभिन्न स्थानो पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट में भी जमकर अनियमितता हुई जो लगने के कुछ ही दिन बाद अधिकतर लाइटें खराब हो गईं। पंचायत भवन के बाहर लगभग 3 लाख 25 हजार 9 सौ 44 रुपए की लागत से बनाया गया...

पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दुर्गा मूर्ति विर्सजन/ दशहरा के अवसर पर थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में भ्रमण कर केंद्रीय दुर्गापूजा समिति द्वारा आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ कर परंपरागत तरीके से मां दुर्गा की आरती कर नगर क्षेत्र की सभी दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु रवाना किया ।

Image
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दुर्गा मूर्ति विर्सजन/ दशहरा के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा शांति व्यवस्था में लगी ड्यूटी को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तत्पश्चात केंद्रीय दुर्गापूजा समिति द्वारा आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ कर परंपरागत तरीके से मां दुर्गा की आरती कर नगर क्षेत्र की सभी दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन हेतु रवाना किया. आज दिनांक 12.10.2024 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा दुर्गा मूर्ति विर्सजन/ दशहरा के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना नगर कोतवाली के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रो में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । शान्ति व्यवस्था हेतु लगाई गयी ड्यूटियों को चेक करते हुए ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये । सुरक्षा व्यवस्था...

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा नवरात्रि/दुर्गापूजा त्योहार के दृष्टिगत थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत भ्रमणकर आमजनमानस को कराया गया सुरक्षा अहसास, दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों से वार्ता की गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

Image
गोण्डा। आज दिनांक 10.10.2024 को जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा जनपद में नवरात्रि/दुर्गापूजा त्योहार को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना को0 नगर क्षेत्रांतर्गत स्थापित दुर्गा पूजा प्रतिमा/पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा को0 नगर क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर आम जन-मानस को सुरक्षा का अहसास दिलाया गया। महोदय द्वारा आयोजकों से वार्ता कर त्योहार के संबंध में शासन के द्वारा जारी गाइडलाइनों से सभी को अवगत कराया तथा सभी से आपसी भाईचारा, शान्तिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने व शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाने की अपील की गई साथ ही बताया गया कि नवरात्रि/दुर्गापूजा त्योहार के दृष्टिगत गोण्डा पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है । श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्गों, संवेदनशील स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा धार्मिक स्थलों के आस-पास प्रभावी मोबाइल पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गयी है तथा पर्याप्त संख्...