पूर्व बसपा और वर्तमान भाजपा नेता इन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह परास की कोरोना से हुई मौत
गोंडा। आम जनता से लेकर माननीय तक इस समय कोरोना के प्रकोप से बच नहीं पा रहे हैं बीते दिनों दिग्गज सपा नेता विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह की कोरोना से मृत्यु हो गई थी उन्होंने लगभग 15 दिनों तक कोरोना से लडाई लड़ी और अंततः इस महामारी से वह काल के गाल में समा गए थे। आज एक और भाजपा नेता इन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास की कोरोना से मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ। पप्पू सिंह परास की गिनती दिग्गज बसपा नेताओं में होती थी, जिले के तरबगंज विधान सभा के बसपा प्रत्याशी रहे इन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह परास और कई सालों तक बसपा में रहने के बाद अभी हाल ही में उन्होंने भाजपा का दामन थामा था। बताते चलें आपको की कोरोना का संक्रमण होने के बाद कुछ दिन पहले उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था । उनके असामयिक निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह,भाजपा नेता अनिरुद्ध सिंह शाही, भाजपा सभासद शेष चौरसिया समेत कई लोगों ने शोक प्रकट किया।