लॉकडाउन में मुनाफाखोरों की चांदी, आधी दुकान खोल कर महंगे दामों पर बेच रहे सामान



गोंडा। ब्यूरो। एक तरफ लॉकडाउन की वजह से जहां शादियों के मौसम में भी लोग अपने जरूरत के सामानों की खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग हैं जो कहीं ना कहीं से जुगाड़ लगाकर अपने जरूरत के सामानों की आपूर्ति कर लेते हैं यू अगर देखा जाए तो जनपद में लॉकडाउन पूरी तरीके से लागू है और एक आम आदमी को अपने जरूरत की कोई भी वस्तु के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है उसको अपने जरूरत के सामान नहीं मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ यदि आपके पास थोड़ी बहुत पहुंच है और आपके पास दुकानदार का नंबर है तो दुकानदार घर से आकर अपनी दुकान खोल कर आपको अपने तय किए हुए मूल्य पर सामान उपलब्ध करा रहे हैं रानी बाजार चौक बाजार और देहात कोतवाली राजेंद्र नगर में आए दिन दुकानें खुली हुई पाई जाती हैं ऐसा ही कुछ नजारा आज हमें दोपहर बाद दिखाई पड़ा जबकि प्रशासन के आदेश अनुसार शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का आदेश पारित है इसके बावजूद लोग आधी दुकानें खोलकर धड़ल्ले से सामान बेचते हुए नजर आए संलग्न तस्वीर किराना स्टोर और टेलर की दुकान की है जो देहात कोतवाली से मात्र 100 मीटर के अंदर स्थित है और यहां से यहां पर धड़ल्ले से सामान बेचे जा रहे हैं साथ ही साथ आस-पड़ोस में कई बर्तन की दुकान कपड़े की दुकानें भी खुली हुई पाई गई कमोबेश यही हाल जनपद के रानी बाजार और चौक बाजार क्षेत्र का है जहां पर लोगों के दुकान में ही उनका घर मौजूद है रानी बाजार में मौजूद सम्राट ड्रेसेज की दुकान पर अचानक पुलिस पहुंचती है तो बाहर रखे हुए चप्पलों की संख्या देखकर दंग रह जाती है जबरदस्ती जब दुकान खुलवा ही जाती है तो अंदर से अनगिनत व्यक्ति बाहर निकलते हैं जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल होते हैं पुलिस या देखकर दंग रह जाती है कि बाहर से बंद दुकान में अंदर इतनी मात्रा में महिलाएं और पुरुष खरीदारी कर रहे थे बहरहाल कार्यवाही क्या हुई यह तो वह पुलिस वाले ही बता पाएंगे। कुछ ऐसा ही नजारा चौक बाजार में भी आए दिन देखने को मिलता है जहां पर लोगों की दुकानें और घर का रास्ता एक ही है तो वह घर के रास्ते के नाम पर दुकान खोलकर बैठे रहते हो धड़ल्ले से सामान बेचते हैं हालांकि जिलाधिकारी मारकंडे शाही ने 3 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की तैनाती इसी सब चीजों को देखने के लिए की है लेकिन यह कहां तक कारगर होगा यह तो समय ही बताएगा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा