मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा कल, आगमन के पहले जनपद को सजाया गया, क्लिक कर जानें पूरा कार्यक्रम



गोंडा। ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोंडा दौरा कल है मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे अपने निवास स्थान 5 कालिदास मार्ग से निकलेंगे तत्पश्चात हवाई मार्ग से सुबह 10:35 पर उनका गोंडा आगमन पुलिस लाइन में होगा। लगभग ढाई घंटे का समय वह जनपद गोंडा में बिताएंगे जिसमें विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है जिनमें कोविड-19 कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के निरीक्षण से लेकर जनपद के अधिकारियों और माननीय के साथ बैठक भी तय है। इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 बार से अधिक समय गोंडा आ चुके हैं इस बार सबसे ज्यादा मांग मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास की हो रही थी मेडिकल कॉलेज के शिलान्यास स्थल पर अभी 1 दिन पहले बोर्ड भी लगाया गया और उम्मीद थी कि मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कल मुख्यमंत्री के हाथों होगा लेकिन फिलहाल उनके कार्यक्रम में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। पिछले 3 दिन से जनपद की सड़कें,डिवाइडर यहां तक की डी एम आवास और कार्यालय को भी दिन और रात एक कर के चमकाया जा रहा था जब से यह कार्यक्रम शुरू हुआ तब से कयास लगाए जा रहे थे कि माननीय मुख्यमंत्री का आगमन गोंडा जनपद में शीघ्र ही होगा इन अटकलों पर विराम लगते हुए आज माननीय मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम प्रेषित किया गया। हालांकि युवाओं को इस बार भी निराशा ही हाथ लगी क्योंकि उनके कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास शामिल नहीं है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा