Posts

Showing posts from January, 2022

पुलिस अधीक्षक गोंडा का अपराधियों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी, थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को किया गया जिलाबदर

Image
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने ऐसे ही एक असामाजिक तत्व पुद्दन पुत्र कैलाशनाथ निवासी अमडोहवा थाना खरगूपुर जनपद गोंडा को गुंडा अधिनियम के अंतर्गत जिला बदर घोषित कराकर डुग डुगी पिटवाकर मुनादी कराते हुए जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा ऐसे ही अन्य असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर इनके विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्यवाही करते हुए जिलाबदर कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

थाना छपिया पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
 गोंडा।   पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।  उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त इमरान को गिरफ्तार कर उसके कब्जेे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। 

गोंडा के तरबगंज में खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी पिकअप, तीन की मौत, 40 लोग घायल, मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

Image
गोंडा। जनपद के तरबगंज-नवाबगंज मार्ग पर रानीपुर दुर्जनपुर पुल के एप्रोच मार्ग की खाईं में सोमवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप गिर गई। पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। इस हादसे में मृतकों में एक महिला भी शामिल हैं। सभी बहराइच जिले के निवासी हैं।ये सभी लोग संगम स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन राहत व बचाव कार्य में जुटा है।   वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने व प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

घाघरा नदी के बीच टापू पर नाव से पहुॅचकर ड्रोन की मदद से अवैध शराब के निष्कर्षण के खिलाफ गोण्डा पुलिस का बड़ा अभियान

Image
गोंडा।आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस की बडी कार्यवाही, करीब 4,500 ली0 अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 10 हजार कुण्टल लहन नष्टः- पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देशन जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना नवाबंगज पुलिस को अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। आज दिनांक 30.01.2022 को प्र0नि0 नवाबगंज संतोष कुमार सिंह द्वारा टीमें गठित कर जैतपुर मांझा क्षेत्र के घाघरा नदी के बीचो-बीच स्थित टापू में अवैध शराब का निर्माण करते 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 4,500 ली0 अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर 10 हजार कुण्टल लहन नष्ट किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्...

उत्तर प्रदेश में स्कूल कॉलेज अब 15 फरवरी तक बंद, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लिया गया फैसला

Image
लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश में अब 15 फरवरी तक स्‍कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। प्रदेश में कोरोना के खतरे के मद्देनज़र सरकार ने यह फैसला लिया है। इसके पहले सरकार ने 30 जनवरी तक के लिए स्‍कूल-कॉलेज बंद किए थे। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की तरफ से जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूल-कॉलेजों को 15 फरवरी तक बंद किया गया है। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। नए आदेश के अनुसार स्‍कूल-कॉलेजों की बंदी के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। उत्‍तर प्रदेश में इसके पहले भी कम से कम दो बार स्‍कूलों की बंदी की मियाद बढ़ाई जा चुकी है। पहले 16 जनवरी तक स्‍कूल बंद किए गए थे। बाद में इसे बढ़ाकर एक बार 23 जनवरी और दूसरी बार 31 जनवरी किया गया।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कर सत्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया, उत्कृष्ठ/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करते हुए मिष्ठान खिलाकर दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए

Image
गोंडा। देश के 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया तथा उपस्थित अधि0/कर्मचारियों को मिष्ठान खिलाकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड में पहुॅचकर मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त देवी पाटन मण्डल एम0पी0 अग्रवाल व पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेन्द्र अग्रवाल के साथ ध्वजारोहण कर भव्य परेड की सलामी ली तथा उपस्थिति अधि0/कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा से कार्य करने एवं राष्ट्र की स्वतंत्रता एवं अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ भी दिलायी साथ ही उत्कृष्ठ कार्य करने वाले को0 नगर के उ0नि0 राजेश कुमार को उत्कृष्ठ सेवा का सिल्वर मेडल, मसकनवां चौकी इंचार्ज मुकेश पाण्डेय को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह व महिला थाने में नियुक्त मुख्य आरक्षी दिग्विजय नाथ को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस के 52 अधि0/कर्मचारीगणों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया साथ ही गोण्डा जनपद के भिन्न-भिन्न विद्यालयों से आये हुए छात्र/छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्र...

क्या है वाहन स्वामियों एवं स्कूल प्रबंधकों को नगर मैजिस्ट्रेट का अल्टीमेटम?

Image
गोण्डा- विधानसभा निर्वाचन-2022 के प्रभारी अधिकारी यातायात, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता ने वाहन स्वामियों, विद्यालयों के प्रबन्धकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि विधानसभा चुनाव में मतदान कार्मिकों को मतदान केन्द्र केन्द्र तक लाने व ले जाने के दृष्टिगत जिन वाहनों को अधिग्रहित किया है, वे उनके द्वारा भेजी गई नोटिस को प्राप्त कर लें तथा सुनिश्चित कराएं कि निर्वाचन के पूर्व उनके वाहन न सिर्फ दुरूस्त हो जाएं बल्कि वाहन चालकों का भी प्रबंध कर लिया जाय।  उन्होंने बताया कि कतिपय वाहन स्वामियों स्वामियों एवं विद्यालय प्रबन्धकों द्वारा नोटिस न प्राप्त करके तरह-तरह की बहानेबाजी की जा रही है, ऐसे सभी वाहन स्वामियों के वाहन की आरसी निरस्त करने की कार्यवाही शुरू की जा रही है तथा जिन विद्यालयों के प्रबन्धकों द्वारा नोटिस प्राप्त न करके हीलाहवाली व बहानेबाजी की जा रही उनके विद्यालयों की मान्यता रद्द करने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को आदेशित कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन में मतदान कार्मिकों को मतदान केन्द्रों तक लाने व ले जा...

गोण्डा। जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, तीन शस्त्र धारण करने वाले 34 व एक शस्त्र वाले 48 के लाइसेन्स निरस्त

Image
गोंडा। विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्विघ्न, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर अपराधियों के विरूद्ध डीएम मार्कण्डेय शाही का एक्शन लगातार जारी है। डीएम श्री शाही ने तीन शस्त्र धारण करने वाले 34 लाइसेंसियों को 01 शस्त्र का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 01 शस्त्र धारण करने वाले 48 लाइसेंसियों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की है।जिला मजिस्ट्रेट श्री शाही ने पुलिस अधीक्षक श्री संतोष मिश्रा को निर्देशित किया है कि आसन्न विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए यह आवश्यक है कि स्क्रूटनी कमेटी द्वारा संस्तुत अनुज्ञापियों के अतिरिक्त अन्य सभी अनुज्ञापियों के शस्त्र सम्बन्धित थाने में अथवा शस्त्र विक्रेताओं के यहां सौ रुपए के ट्रेजरी चालान के साथ जमा करा दिए जाएं। इसके साथ ही जिन लाइसेंसियों के लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए गए हैं उनका भौतिक सत्यापन कराते हुए सुनिश्चित किया जाए कि निलम्बित या निरस्त लाइसेंस पर अंकित शस्त्र पुलिस के मालखाने या शस्त्र की दुकानों पर जमा करा लिए जाएं। एक शस्त्र धारण करने वाले 48 लोगों ...

बाराबंकी में बड़ा हादसा: 50 यात्रियों से भरी बस पलटी अब तक, दो की मौत, 18 से ज्यादा लोग घायल

Image
बाराबंकी में बड़ा हादसा: 50 यात्रियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 18 से ज्यादा लोग घायल बलरामपुर से लखनऊ जा रही रोडवेज बस सोमवार को खाईं में पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हादसे के दौरान बस में 50 यात्री सफर कर रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए बाराबंकी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बहराइचज-बाराबंकी नेशनल हाईवे के पास का है। सोमवार को बलरामपुर से लखनऊ के लिए 50 यात्रियों से भरी बस जा रही थी। बताते हें कि लड़हरा मोड़ के पास सामने से भी एक रोडवेज बस आ गई। दोनों ओर से आ रही रोडवेज बस की टक्कर हो गई, जिससे लखनऊ जा रही बस टक्कर के बाद खाईं में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। इस दौरान दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ...

नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का वांछित अभियुक्त 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार

Image
 गोंडा।   पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।              उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-041/22, धारा- 354 भादवि व 7/8 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-आरिफ को अभियोग पंजीकृत होने के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया। दिनांक 20.01.22 को उक्त अभियुक्त ने थाना को0देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़छाड़ किया था जिसके सम्बन्ध में पीड़िता की माँ ने थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया था। 

सात महीने से फरार 25,000 रूपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।   उक्त निर्देश के अनुक्रम मे आज दिनांक 22.01.2022 को थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता के पिता द्वारा थाना को0 नगर में दिनांक 13.07.2021 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त प्रदीप थाना को0 नगर में पंजीकृत अभियोग मे सात महीने से वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000 रूपये का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 03 अदद चोरी की मोटरसाईकिल सहित 02 वाहन चोर गिरफ्तार, 01 अवैध तमंचा कारतूस व 01 नाजायज चाकू भी बरामद

Image
गोंडा। आगामी विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गोण्डा नगर क्षेत्र से पूर्व में हुई वाहन चोरी के मु0अ0सं0-27/22, धारा 379 भादवि व मु0अ0सं0-39/22, धारा 379 भादवि से सम्बन्धित चोरी हुई मोटरसाईकिलों की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी किए जाने हेतु टीमें गठित कर कार्यवाही किए जाने का निर्देश प्र0नि0 को0 नगर को दिया गया था।  उक्त निर्देश के अनुक्रम मे प्र0नि0 को0 नगर द्वारा 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। आज दिनांक 22.01.2022 को गठित पुलिस टीमें क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशादेही पर 03 अदद चोरी की मोटसाईकिलें बरामद की गयी। जामातालाशी के दौरान अभियुक्त मुकुल उर्फ सुशान्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 कारतूस व अभियुक्त रोहित के कब्जे से 01 नाजायज चाकू भी बरामद किया गया।  उक्त बरामदगी के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणो ने अपने अन्य साथी अभियुक्तों के...

उत्तर प्रदेश में 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश

Image
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण अभी भी जारी है। हर दिन संक्रमण के मामलों में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए प्रदेश में सभी स्कूल-कॉलेजों को अब 30 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने आदेश जारी किया है। बता दें कि इससे पहले सरकार ने 16 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया था जिसे बढाकर 23 जनवरी तक किया गया था। इसे अब और बढ़ाकर 30 जनवरी तक कर दिया गया है।

आप ने जारी की 33 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, गोंडा के करनैलगंज से विशाल सिंह को बनाया प्रत्याशी

Image
गोंडा। आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को यूपी विधानसभा चुनाव में 33 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी। यूपी प्रभारी और आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ लखनऊ के गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रत्याशियों की घोषणा की।  उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट में योग्य उम्मीदवारों को स्थान दिया है जिन्होंने समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी तीसरी लिस्ट में एक पूर्व आईएएस, दो डॉक्टर, नौ पोस्ट ग्रेज्युएट, 13 ग्रेज्युएट उम्मीदवार हैं। प्रत्याशियों में आठ सामान्य वर्ग, चार मुस्लिम समुदाय, 11 ओबीसी, 10 एससी वर्ग के उम्मीदवारों को स्थान दिया है। आम आदमी पार्टी अभी तक 203 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। संजय सिंह ने कहा कि 403 सीटों पर आम आदमी पार्टी यूपी में चुनाव लड़ेगी।

मनकापुर थाना के तीन शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Image
गोंडा। दिनांक 14.01.2022 को जिगना बाजार मनकापुर स्थित माया कृष्ण पेट्रोल पम्प के मैनेजर उमेश उर्फ सूर्य किशोर सिंह ने अपने ही पेट्रोल पम्प पर कार्यरत 02 सेल्समैनों-01. राहुल मिश्रा, 02. विपिन यादव के विरूद्ध पेट्रोल पम्प के लॉकर से 2 लाख रूपये चुरा लेने का आरोप लगाते हुए थाना मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेते हुए उक्त घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु जनपदीय पुलिस की 04 टीमें लगाकर प्र0नि0 मनकापुर व प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस को निर्देशित किया था।उक्त निर्देश के अनुक्रम मे गठित टीमों द्वारा घटना में नामित दोनो सेल्समैनों से कड़ाई से पूछताछ करने यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त पेट्रोल पम्प पर ही पूर्व में काम करने वाले एक सेल्स मैन पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने ही अपने 02 साथी अभियुक्तों -01 सुशील सिंह, 02. सूरज सिंह के साथ मिलकर उक्त घटना को कारित किया था।   गठित टीमों द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों-01. पिन्टू उर्फ विश्वनाथ प्रताप सिंह, 02. सुशील सिंह, 03. सूरज सिंह...

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया निरीक्षण, परेड ने लगाई दौड़

Image
परेड को चुनाव संबंधी कर्तव्यों की दी जानकारी कोविड नियमों का पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दिए टिप्स गोंडा।आज दिनांक 21-01-2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। ततपश्चात परेड ने शारीरिक रूप से फिट रहने हेतु दौड़ लगाई । परेड के दौरान अनुशासन व एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने डॉग स्क्वाड व पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया तथा पीआरवी वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को चुनाव संबंधी कर्तव्यों की दी जानकारी, आदर्श आचार संहिता को पालन कराते हुए covid-19 से बचाव हेतु सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनने, समय समय पर हाथो को सेनिटाइज करने व स्वयं को बचते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु भी निर्देशि...

करनैलगंज में पुलिस अधीक्षक गोंडा ने पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च, दुकानदारों, राहगीरों, बच्चों व युवाओं को मास्क वितरित कर कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील भी की।

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत कस्बा करनैलगंज में पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च, आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया संदेश।  पुलिस अधीक्षक ने करनैलगंज बाजार में दुकानदारों, राहगीरों, बच्चों व युवाओं को मास्क वितरित कर कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील भी की।  विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना करनैलगंज में चुनाव सम्बन्धी अभिलेखों को चेककर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।  महिला मतदान केन्द्रों के रूप में चिन्हित क्रिटिकल/वर्नेबल मतदान केन्दों का महिला प्र0नि0 के साथ भ्रमण कर किया भौतिक सत्यापन।  गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिस बल के साथ थाना करनैलगंज के मिश्रित आबादी क्षेत्र .कस्बा करनैलगंज में फ्लैग मार्च किया गया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शा...

आप ने जारी किया 150 उम्मीदवारों की पहली सूची, गोंडा जिले के 7 में से दो विधानसभा क्षेत्र पर प्रत्याशी घोषित

Image
लखनऊ। आप ने जारी किया 150 उम्मीदवारों की पहली सूची ----------------------------------- सभी वर्गों का रखा गया ध्यान, अच्छे और सुयोग्य प्रत्याशियों को टिकट दिया गया-संजय सिंह -------------------------------------- 55 पिछड़े, 31 अनुसूचित, 14 अल्पसंख्यक,6 कायस्थ,36 ब्राह्मणों को टिकट, ----------------------------------------- गोंडा जिले के कटरा विधानसभा से विजय प्रकाश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है तो वही मेहनौन विधानसभा से राजेश तिवारी को आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। 

सपा अल्पसंख्यक सभा का हुआ विस्तार, ज्ञान सिंह बने गोंडा के जिला सचिव, तो करनैलगंज विधानसभा के महासचिव बने मोहम्मद इस्लाम

Image
गोंडा। समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल जी और अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शकील नदवी की अनुशंसा से जिला कमेटी अल्पसंख्यक सभा मे जिला सचिव के पद पर ज्ञान सिंह और करनैलगंज विधानसभा महासचिव पद पर मोहम्मद इस्लाम और अनीश आलम उर्फ बाबू, और आकिल बेग को अल्पसंख्यक सभा गोंडा का नगर सचिव पद पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव जी और अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान, के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया और नियुक्त किए गए पदाधिकारी को समाजवादी पार्टी के नीतियों मे आस्था रखते हुए क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी के लिए मजबूती से काम करने के लिए कहां गया नियुक्त किए गए पदाधिकारी को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव जी, सदस्य विधान परिषद महफूज खान,पूर्व विधानसभा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख साबिर अली,जिला महासचिव राजेश्वरी चौधरी,महासचिव डॉ निजाम जिला सचिव मोहम्मद सलीम( सभा...

आज़म खान के पुत्र अब्दुल्लाह आजम सीतापुर जेल से रिहा, सपा समर्थकों में खुशी की लहर

Image
सीतापुर। आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की हुई जिला कारागार से रिहाई। 687 दिन यानी 23 महीनों के बाद जेल से हुई रिहाई।  43 मामलों में निरूद्ध थे अब्दुल्ला आजम। पिता सांसद आजम खां के साथ सीतापुर जिला कारागार में बंद थे अब्दुल्ला आजम। रिहाई के कागज में त्रुटि के चलते अब्दुल्ला आजम की रिहाई में हुई देरी। सपा समर्थको में खुशी की लहर, समर्थको का जिला कारागार में लगा जमावड़ा,  पुलिस ने समर्थको से जिला कारागार से दूर व कोविड नियमो का पालन करने के लिए कहा। अब्दुल्ला आजम ने रिहाई के बाद कहा की मेरे बीमार वालिद को फ़र्ज़ी मुकदमो में फांसकर एक बीमार इंसान को 2 साल से बंद किया हुआ है और आज भी कोई साजिश या रुकावट ऐसी नही की जो उनके जमानत में डाली न गई हो मुझे उम्मीद है कि न्यायालय मेरे परिवार को इंसाफ देगा।

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, योगी आदित्यनाथ लड़ेंगे गोरखपुर सदर से चुनाव, देखें पूरी लिस्ट

Image
गोंडा। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों के लिए 57 उम्मीदवारों के नाम जबकि दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगे।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने जारी की 53 प्रत्याशियों की सूची, देखें लिस्ट

Image
लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुकी है। वहीं मायावती ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। पहली लिस्ट में मायावती ने 53 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है।

रैली और रोड शो पर 22 जनवरी तक बढ़ी पाबंदी, चुनाव आयोग ने दिए सख़्त निर्देश

Image
दिल्ली। कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में प्रत्यक्ष रैलियों और रोड शो पर लगी रोक को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि चुनाव आयोग ने हालांकि, राजनीतिक दलों को यह छूट दी है कि अधिकतम 300 व्यक्तियों की भागीदारी या हॉल क्षमता के 50 प्रतिशत या राज्य आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा निर्धारित सीमा के तहत बंद स्थानों पर बैठकें आयोजित की जा सकती हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों और कोविड-19 पर व्यापक दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया। चुनाव आयोग ने राज्य और जिला प्रशासन को चुनाव आचार संहिता और महामारी नियंत्रण उपायों से संबंधित सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वह 22 जनवरी से पहले चुनावी राज्यों में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के बाद आगे का कदम उठाएगा। बता दें कि आठ जनवरी को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के लिए विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, 15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड...

गोंडा जनपद में लापरवाही की वजह से तेजी से बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण, शुक्रवार को 74 नए पॉजिटिव मिले सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 230

Image
गोंडा। कोरोना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बावजूद लोग लापरवाह नजर आ रहे हैं हैं। हर किसी के मन में संक्रमण के दूसरी लहर का खौफनाक दृश्य तो याद आने लगा है परंतु लोग खुद मास्क का प्रयोग नहीं करते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिए सरकारी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं इन दिनों जबकि चुनाव आयोग ने 15 जनवरी यानी आज तक समस्त प्रकार के प्रचार पर रोक लगा रखी थी उसके बावजूद तमाम राजनीतिक पार्टियों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर विभिन्न प्रकार से जनसंपर्क किया है। कोरोना में लापरवाही का आलम यह है कि सरकारी कार्यालयों से कोविड-19 हेल्प डेस्क गायब है और सैनिटाइजर मशीन तक खराब पड़ी है शुक्रवार को 2954 लोगों की जांच में 74 लोग की रिपोर्ट कोरोना जांच पॉजिटिव आई है, अब सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 230 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमितों को कोविड किट देकर चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। दूसरी ओर किशोरों के लिए 187 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चल रहा है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक का टीकाकरण हो चुका है। 2932 लोगों को बूस्टर डोज लग चुका ...

आज से गोंडा-बहराइच रेलवे मार्ग पर दौड़ेगी विद्युत ट्रेनें

Image
गोंडा व बहराइच के लोगों के लिए खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 15 जनवरी से गोंडा से बहराइच रेलखंड पर विद्युत से ट्रेनों का संचालन करेगा। इसी के मद्देनजर गुरुवार को इस खंड पर पूर्वोत्तर परिमंडल के संरक्षा आयुक्त व सीआरएस का निरीक्षण हुआ। निरीक्षण के बाद विद्युत ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। जोकि सफल रहा। सीआरएस के निरीक्षण के बाद सब कुछ ठीक मिला। सीआरएस ने विद्युत ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्पीड डायल सफल रहा। अब 15 जनवरी से इस रेलवे खंड पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिससे गोंडा व बहराइच के जनपद के लगभग 80 लाख लोगों को सीधे तौर से लाभ मिलेगा। यह लोग कम समय में गोंडा से बहराइच व बहराइच से गोंडा आ -जा सकेंगे।

सीएचसी जिला अस्पताल के कंट्रोल रूम नंबर पर फोन करके जानें कि कौन सी वैक्सीन का टीकाकरण कहां पर हो रहा है- सीएमओ

Image
गोंडा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर.एस. केसरी ने बताया है कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के तहत जिस व्यक्ति ने प्रथम डोज कोविशील्ड की लगवाई है उसे दूसरी और बूस्टर डोज भी कोविशिल्ड की ही लगाई जाएगी। इसी प्रकार जिस ने प्रथम डोज कोवैक्सिन की लगवाई है उसे दूसरी और बूस्टर डोज कोवैक्सीन की ही लगेगी।       उन्होंने टीकाकरण कराने वाले लोगों से अपील किया है कि टीका लगवाने हेतु टीकाकरण कैंप जाने से पहले अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनाए गए कंट्रोल रूम के दिए गए नंबरों पर कॉल करके यह जानकारी कर लें कि किस वैक्सीन का टीकाकरण कैंप कहां पर लगा हुआ है जिससे उन्हें वापस ना आना पड़े और टीकाकरण में परेशानी भी ना हो। उन्होंने बताया कि झंझरी काजीदेवर सीएचसी का कंट्रोल रूम नंबर 9451042947, मनकापुर सीएचसी का 7007215996, छपिया सीएचसी का 9565216336, बभनजोत सीएचसी का 9125973226, मुजेहना सीएचसी का 9125174148, वजीरगंज सीएचसी का 7007715923, नवाबगंज सीएचसी का 8381837695, तरबगंज सीएचसी का 8318764587, सीएचसी बेलसर का 9870407225, परसपुर सीएचसी का 9792799562, करनैलगंज सीएचसी का 9005763765,...

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नज़र से रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने आगामी विधान सभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में सोशल मीडिया पर अपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो/मीडिया सेल को दिये थे। दिनांक 13.01.2022 को सोशल मीडिया पर यह संज्ञान आया कि एक व्यक्ति शिवम तिवारी पिस्टल के साथ अपना फोटो वायरल/प्रदर्शित किया है। जिसपर थाना खरगूपुर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तथाकथित पिस्टल बरामद की गयी है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि यह पिस्टल लाइटर के रूप में कार्य करती है तथा मेरे द्वारा लोगो में रौब जमाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। 

सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव बने ईशुपाल सिंह भाटिया व नगर सचिव बने मोहम्मद सहबान

Image
  गोंडा। समाजवादी पार्टी कार्यालय गोंडा पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा मोहम्मद शकील नदवी जी की अनुशंसा से जिला कमेटी अल्पसंख्यक सभा मे जिला सचिव के पद पर श्री ईशुपाल सिंह भाटिया और नगर सचिव के पद पर मोहम्मद सहबान,कटरा विधानसभा उपाध्यक्ष पद पर वारिस अली और कटरा विधानसभा सचिव पद पर सद्दाम हुसैन,जी को समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद अफज़ल खान, के द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया और नियुक्त किए गए पदाधिकारी को समाजवादी पार्टी के नीतियों मे आस्था रखते हुए क्षेत्रों में व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पार्टी के लिए मजबूती से काम करने के लिए कहां गया नियुक्त किए गए पदाधिकारी को जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप पप्पू यादव जी, सदस्य विधान परिषद महफूज खान,पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे,पूर्व विधानसभा सदर प्रत्याशी सूरज सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख साबिर अली,जिला महासचिव राजेश्वरी चौधरी,महासचिव डॉ निजाम जिला सचिव मोहम्मद सलीम( सभासदl) नगर अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल,...

जनपद गोण्डा में अपनी सेवा दे रहे 05 पुलिसकर्मी बने उपनिरीक्षक

Image
पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने उपनिरीक्षक बनने पर सभी पुलिसकर्मियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की - गोंडा। आज दिनांक 12.01.2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद गोंडा में विभिन्न थाना/ पुलिस कार्यालय में कार्यरत 05 आरक्षियों शिवेश शुक्ला, अरविन्द कुमार, मनीष चौधरी,पुष्पेंद्र, म0आरक्षी रूबी रावत को उपनिरीक्षक बनने पर बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत शहर क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च

Image
आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया संदेश गोंडा। आज दिनांक 12-01-2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र के गुरु नानक चौराहे से फ्लैग मार्च प्रारंभ कर शहर क्षेत्र के गुड्डू मल चौराहा, एकता चौक, बाजार, मनकापुर बस स्टैंड, बड़गांव चौराहा, एवं मिश्रित व संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च कर जहां आम जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना का एहसास कराया तो वही लोगों को मास्क वितरित कर मास्क व सेनीटाइजर का हरदम प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की, साथ ही यह भी बताया की मतदान को स...

आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अशान्ति फैलाने वालो एवं असामाजिक तत्वो के विरूद्ध गोण्डा पुलिस की बडी कार्यवाही, विभिन्न अपराधों में कुल 230 व्यक्ति गिरफ्तार

Image
   गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत अशान्ति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों, वारण्टी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने एवं अवैध शस्त्रों की बरामदगी तथा अवैध शराब के निष्कर्षण ,बिक्री व परिवहन के विरूद्ध व्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये थे। जिसके परिपेक्ष्य में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गयी है।    पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 230 अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया। जिसमें अवैध शराब के विरूद्ध बडी कार्यवाही करते हुए 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 373 ली0 अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गए तथा करीब 4,000 ली0 लहन नष्ट किया गया। अभियान के तहत कुल 4 अभियुक्तों के विरूद्ध शस्त्र अधि0 के अन्तर्गत तथा 05 वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। एन0बी0डब्ल्यू व अन्य निरोधात्मक ...