Posts

Showing posts with the label Uttar Pradesh News

बस्ती। सुशील ऑटोमोबाइल पर हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन का मनाया गया 100वाँ जन्मदिन

Image
बस्ती। ब्यूरो रिपोर्ट- हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन बृजमोहन लाल मुंजाल के 100 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुशील ऑटोमोबाइल्स पर छोटे-छोटे बच्चों के बीच फर्म के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल व शशांक अग्रवाल ने केक काटा और स्कूली बच्चों को उपहार भी दिया । इसके साथ ही साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण भी किया गया इसके बाबत जानकारी देते हुए प्रेम कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज हम सब लोगों के लिए हर्षोल्लास का दिन है और हम लोग इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। कार्यक्रम में सुशील ऑटोमोबाइल्स के मैनेजर पवन श्रीवास्तव, विपिन के साथ क्षेत्र से आए भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

बस्ती। कप्तानगंज के सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ बाल नामांकन एवं स्वागत कार्यक्रम

Image
  _खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव कन्या कप्तानगंज विद्यालय के उत्सव में हुए शामिल_   _पूर्व मा०वि० सहिजनपुर में भी आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम_  _स्वागत से गदगद् हुए बच्चे विद्यालयों का दृश्य हुआ मनोरम_ बस्ती संवाददाता - शासन की मंशा के अनुरूप व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में ग्रीष्मावकाश के बाद आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को जनपद सहित विकास क्षेत्र कप्तानगंज के समस्त परिषदीय विद्यालयों में एक साथ बाल नामांकन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम व गाजे - बाजे के साथ हुआ ।            प्राप्त समाचार के अनुसार परिषदीय व अन्य समस्त प्रकार के विद्यालय ग्रीष्म कालीन अवकाश के उपरान्त खुल चुके हैं । इसी क्रम में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को बाल नामांकन व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ । विकास खण्ड कप्तानगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी की पहल पर विकास खण्ड के समस्त परिषदीय विद्यालयो में एक साथ बाल नामांकन व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ । स्वयं खण्ड शिक्षा अधिकारी ...

बस्ती। जिलाधिकारी ने इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, भुअर निरंजनपुर का किया भ्रमण

Image
बस्ती। ब्यूरो रिपोर्ट- जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड बस्तीसदर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, भुअर निरंजनपुर का भ्रमण किया। उन्होने कक्षा 01 में कुल नामांकित 15 बच्चो के सापेक्ष मौके पर उपस्थित 14 बच्चों का रोली-चन्दन लगाकर तथा पुष्प से स्वागत किया। वहॉ उपस्थित बच्चों से अक्षरज्ञान के बारे में सवाल पूछे गये। बच्चो को स्टेशनरी तथा चॉकलेट-टॉफी देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। उन्होने विद्यालय में बनाये गये पोषण वाटिका में नवीन पौधे रोपित करने का निर्देश दिया।         उन्होने पी०एम० पोषण (एम०डी०एम०) योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे भोजन के बारे में रसोइयों से पूछा, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि आज सब्जी-रोटी बनाया जा रहा हैं तथा सुबह बच्चों को फल में केला का वितरण कराया गया है। इसके साथ-साथ बच्चो के लिये पकवान में हलुआ बनाया गया है। उन्होने बनाये गये पकवान को चखकर देखा तथा बनाये गये पकवान पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने बच्चों के अधिगम स्तर को जानने के लिये कक्षा 05 में पढ़ने वाले बच्चों से अंग्रेजी, गणित तथा सामान्य ज्ञान आदि से संबंधित सवाल पूछ...

यूपी के 137 गांवों में होगी चकबंदी, सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला। गोंडा जनपद के 52 गाँव शामिल।

Image
लखनऊ। मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के 137 गांवों में चकबंदी कराने का बड़ा फैसला लिया है. किसानों के हित व उनकी मांग पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 137 ग्रामों में प्रथम चक्र एवं द्वितीय चक्र की चकबंदी कराए जाने की अनुमति प्रदान कर देने से किसानों में खुशी की लहर देखी जा रही है. चकबंदी विभाग के दफ्तर इन जिलों में एक बार फिर होंगे गुलजार ...   कार्मिकों की होगी बल्ले बल्ले.... मिली जानकारी के अनुसार  मुख्यमंत्री के पास राजस्व विभाग भी है. फलस्वरूप उनकी व्यस्तता के कारण कभी समय से प्रदेश के बरेली,बस्ती,बदांयू, बलरामपुर, कानपुर देहात, मुरादाबाद, बिजनौर, रायबरेली, रामपुर, संतकबीरनगर, सहारनपुर, सोनभद्र, देवरिया,वाराणासी, जौनपुर, गोंडा के 52 ग्रामों के किसानों की मांग पर धारा 4(2)क के अंतर्गत प्रथम चक्र की चकबंदी प्रक्रिया में सम्मलित करने की अनुमति प्रदान कर दी है. वहीं, धारा 4 क (2) के अंतर्गत द्वितीय चरण की चकबंदी प्रक्रिया के लिए प्रयागराज, बरेली,बस्ती, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, मैनपुरी, सिद्धार्थ नगर, प्रताप गढ,शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, देवरिया,जौनपुर, अंबेड...

विद्युत कर्मियों की हड़ताल पूरी तरह से निष्फल, निष्प्रभावी एवं असफल रही-ऊर्जा मंत्री श्री ए.के.शर्मा

Image
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रदेश की शांति व्यवस्था को भंग करने एवं राष्ट्रीय सम्पत्ति को नुकसान पहुचाने तथा आमजन को मुसीबत में डालने वाले विद्युत कर्मियों के खिलाफ ऊर्जा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही की है। ऐसे कार्मिक मा0 हाईकोर्ट के आदेशों की अवेहलना करने तथा सरकार के निर्देशों को न मानने के दोषी है और जनविरोधी कार्यों में लिप्त पाये गये है।  हड़ताल करने वाले ऐसे 22 कर्मचारियों पर इसेंशियल सर्विसेज मेन्टिनेंस एक्ट (एस्मा) के तहत कार्यवाही की गयी है। जो अव्यवस्था कर रहे हैं उन पर भी एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गये। अभी तक 29 कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुयी है। 06 कर्मियों को सस्पेन्ड कर दिया गया है और उनको लखनऊ के बाहर भेजने के निर्देश दिये गये। उन्होने कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मियों की नौकरी परमानेंट नहीं होती। हड़ताल में शामिल होने और कार्य न करने पर 1332 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। 04 घंटे की मौहलत और दी गयी है। कार्य पर वापस न आने वाले ऐसे हजारों कर्मिकों को आज रात ही बर्खास्त किया जायेगा। कि...

अपर मुख्यचिकित्साधिकारी बलरामपुर के द्वारा नर्सिंग होम एवं पैथोलॉजी का किया गया औचक निरीक्षण

Image
रिपोर्ट राकेश जायसवाल उतरौला/बलरामपुर!! अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर के द्वारा नर्सिग होम एंव पैथालाजी का औचक निरीक्षण किया गया।औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही पैथालाजी संचालकों में हड़कंप मच गया।औचक निरीक्षण के दौरान पैथालाजी पर डाक्टरों की सूची व रेट लिस्ट न लगाए जाने पर एक सप्ताह के भीतर रेट लिस्ट व डाक्टरों की सूची लगाने का निर्देश दिया गया।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा मौजूद रहे।        उतरौला नगर स्थित नर्सिंग होम लाइफ केयर हास्पिटल,सावित्री हास्पिटल,जनता पैथालाजी,केयर पैथालाजी की जांच की ग‌ई। जनता पैथालाजी पर चिकित्सक व लैब टेक्निशियन मौजूद पाए ग‌ए अल्ट्रासाउन्ड व एक्सरे की जांच नहीं की ग‌ई केयर पैथालाजी में जांच के दौरान लैब टेक्नीशियन पैथालाजी पर मौजूद मिले पैथालाजी पर कोई भी रेट लिस्ट व चिकित्सक व अन्य कर्मियों के नाम नहीं लिखे पाए ग‌ए।जिस पर एक सप्ताह के भीतर‌ रेट लिस्ट व चिकित्सकों तथा कार्यरत कर्मियों की सूची लगाए जाने का निर्देश दिया गया,पालन न किए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी ग‌ई। औचक निरीक्षण की खबर सुनते ही अ...

बस्ती। लावारिश को मिला पुलिस और अखिलेश सिंह का सहारा

Image
  बस्ती ब्यूरो। शनिवार को जिला अस्पताल के निकट लावारिस अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति ठंड से ठिठुर रहा था और उसकी स्थिति काफी दयनीय थी। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की नजर उस पर पड़ी तो उन्होने शहर कोतवाल और चौकी इंचार्ज अस्पताल चौराहा को सूचना दी। अस्पताल चौराहे के चौकी इंचार्ज ललितकांत मौके पर पहुंचे और गंदगी में चौतरफा लिपटे व्यक्ति को नहलाने धुलाने के साथ ही उसे नया ऊनी वस्त्र पहनाकर भोजन कराया गया। बाद में उसे चिकित्सा हेतु विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह और चौकी इंचार्ज ललित कान्त ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग जुट गये और इस नेक कार्य की लोगों ने सराहना किया। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि अज्ञात लावारिश व्यक्ति पूरी रात ठंड का सामना करता रहा जिससे उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गयी थी।

UP के मदरसों में NCERT की किताबों से होगी पढ़ाई,

Image
लखनऊ: प्रदेश की योगी सरकार ने यूपी के मदरसों के कायाकल्प के लिए बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मदरसा बोर्ड की हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें सबसे बड़ा मुद्दा पाठ्यक्रम को लेकर था। बैठक में फैसला लिया गया कि मदरसों में अब NCERT की किताबों से पढ़ाई होगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर मदरसों में चरणबद्ध तरीके से NCERT की किताबें लागू होंगी। इतना ही नहीं मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दिलवाई जाएगी। बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर इफ्तिखार अहमद ने बताया कि मान्यता प्राप्त राज्य सरकार अनुदानित मदरसों में भी दीनी तमिल के साथ चरणबद्ध तरीकों से NCERT का सिलेबस लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह फैसला पहले भी लिया गया था, लेकिन उस पर सही से अमल में नहीं लाया गया। अब सरकार की मंशा के अनुरूप इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा के स्कूलों की तरह ही मदरसों में भी NCERT की किताबों का वितरण होगा। साथ ही मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए शिक्षकों की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी।

आगरा। देशभर से फैशन डिजाइनर और माडल आज आगरा में

Image
आगरा ब्यूरो। फैशन डिजाइनर डे के उपलक्ष्य में वर्ल्ड डिजायनिंग फोरम (डब्ल्यूडीएफ ) द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित जलसा रिसोर्ट में नेशनल डिजायनर्स  अवार्ड का पांचवा संस्करण आयोजित किया जा रहा है । इसमें देश के विभिन्न प्रांतों लगभग 100 फैशन डिजायनर और 60 से अधिक मॉडलो ने भाग  लिया।  जलसा रिसोर्ट में बुधवार को पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी देते हुए डब्ल्यूडीएफ चीफ एक्जुकेटिव ऑफिसर अंकुश अनामी ने बताया कि शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक फैशन शो का आयोजन होगा जिसमें देश भर से आयी लगभग 60 से अधिक मॉडल भाग लेंगी । इसके उपरान्त अवार्ड सैरेमनी का आयोजन हुआ । जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद एसपी सिंह बघेल ने किया । उन्होंने बताया कि डब्ल्यू डीएफ विश्व की सबसे बड़ी फैशन डिजायनिंग कम्यूनिटी है , जिससे विश्व के लगभग एक लाख से अधिक फैशन डिजायनर जुड़े हैं । कुशीनगर जिले की , अंशिका सिंह पुती रामप्रताप सिंह कुशीनगर जिले के एक छोटे से गाँव से ताल्लुक रखने वाली अंशिका सिंह , पुली रामप्रताप सिंह तथा माता संजू सिंह , भी इस समारोह में उपस्थि रहे ।अंशिका सिंह को डिजाइनर क...

उत्तर प्रदेश के सभी जिले हुए अनलॉक, सिर्फ रात्रि कर्फ़्यू जारी रहेगा

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ़्तार लगातार धीमी हो रही है। ऐसे में सूबे की योगी सरकार ने सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। बता दें कि सोमवार तक प्रदेश के 72 जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटाया गया था। वहीं मंगलवार को लखनऊ, मेरठ और गोरखपुर में भी 600 एक्टिव केस होने के बाद सरकार ने कोरोना कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया है। बुधवार सुबह 7 बजे से खुलेंगे ये तीनो जिले मे बाज़ार। ऐसे में अब यूपी के किसी भी जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू नहीं है।अब उत्‍तर प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खुल सकेंगे। इतना जरूर है कि सभी जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू और साप्ताहिक लॉकडाउन अभी जारी रहेगा। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन जरुरी होगा। किसी भी तरह की लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद भी कई बंदिशें लागू रहेंगी। मॉल, जिम, स्पा सेंटर, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर, स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। हालांकि, रेस्टोरेंट को पहले की तरह ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी।

कालाबाजारी की रिपोर्ट करने वाले पत्रकार खुद ही ऑक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी में लिप्त मिले,भारत AtoZ न्यूज चैनल के एमडी/एंकर अश्वनी जैन को क्राइम बांच ने दिखाया जेल का रास्ता

Image
कानपुर ब्यूरो। ऑक्सीजन सिलेंडर्स व मेडिकल उपकरणों की कालाबाजारी के सम्बन्ध में लगातार कार्यवाही कानपुर पुलिस द्वारा की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 11.05.21 को पनकी इण्डस्ट्रियल एरिया में क्राइम ब्रांच व पनकी पुलिस टीम द्वारा 4 अभियुक्तों को पत्रकारिता की आड़ में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा । जिनमें से एक अभियुक्त अश्विनि जैन भारत AtoZ न्यूज़ चैनल का एमडी/एंकर है ।  पूछताछ करने से ज्ञात हुआ कि यह लोग मेरठ से 2 महिने पहले 80-90 ऑक्सीजन सिलेंडर लाये थे । बड़े सिलेंडर रु 55000/- में व छोटे सिलेंडर रु 35 से 40 हज़ार में बेचते हैं । अब तक कुल 70-80 सिलेंडरों की कालाबाजारी कर के बेच चुके हैं। पनकी इण्डसट्रियल एरिया में माल डम्प करते थे । मेरठ से सिलेंडर लाने की बात की जांच की जा रही है व अन्य कड़ियों के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है। इस सम्बन्ध में थाना पनकी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।  गिरफ्तार अभियुक्त 1. अश्विनी जैन पुत्र राकेश कुमार जैन नि0 21 M/12 दबौली थाना गोविन्द नगर , कानपुर नगर, उम्र 32 वर्ष 2. ऋषभ जै...

कपड़ा व्यवसाई को गोली मारने वाले तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Image
गोरखपुर। बांसगांव पुलिस ने कपड़ा व्यापारी व भाजपा नेता बेल्लूडीहा निवासी अनिल पांडेय को गोली मारने के तीन अन्य आरोपितों राजाराम यादव, चंद्रदेव यादव व निखिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की दोपहर माल्हनपार के पास से पकड़ा। तीनों उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार बेलूडीहा गांव में मतदान के दिन 15 अप्रैल को फर्जी वोट देने के विरोध करने पर प्रधान प्रत्याशी के पति सोनू को पीटा गया था और गाड़ी से कुचलने के प्रयास हुआ था। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। जिसके बाद 16 अप्रैल की सुबह उन्ही हमलावरों ने असलहे से लैश होकर सोनू के समर्थक कपड़ा व्यापारी व भाजपा नेता अनिल पांडेय को घर के बरामदे में गोली मार दी थी। पुलिस ने अनिल के पिता मार्कण्डेय कि तहरीर पर पन्नेलाल यादव समेत 26 पर हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, सेवन सीएलए के आरोप में नामजद केस दर्ज किया था। पुलिस अब तक मामले में पन्नेलाल समेत लगभग 20 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। बीते गुरुवार को एक अन्य आरोपित बिनोद ने कोर्ट में सरेंडर...

सीएम योगी ने अफसरों को चेताया, बोले- गलतफहमी में न रहें, यूपी में नहीं लगेगा लॉकडाउन

Image
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर जिलों में अफसरों को काफी सख्त लहजे में चेताया है. उन्होंने कहा कि गलतफहमी में न रहें, लॉकडाउन नहीं लगेगा. हम जनता को मरने नहीं देंगे, बेड की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. पहले से पूरी तैयारी करें. आवश्यकतानुसार निजी हॉस्पिटलों और मेडिकल कॉलेजों का टेकओवर करें. उन्होंने जिलों में टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर जोर दिया. सीएम योगी हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर समीक्षा बैठक की थी. सीएम योगी ने जांच और उसकी रिपोर्ट में देरी पर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस बारे में निजी लैब्स का भी सहयोग लिया जाए और जरूरी हो तो टेकओवर कर इसके बदले में पेमेंट किया जाए, लेकिन किसी सूरत में जांच रिपोर्ट में देरी नहीं होनी चाहिए. उन्होंने लैब और टेस्टिंग की क्षमता के विस्तार पर जोर दिया है. आरटीपीसीआर की टेस्ट की क्षमता को 70 फीसदी तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 के आधार पर आरक्षण प्रणाली को लागू करने का आदेश जारी किया

Image
उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण सूची में खामी को लेकर सरकार ने अपनी गलती मानी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 के आधार पर आरक्षण प्रणाली को लागू कर पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2015 को आधार वर्ष मानकर आरक्षण पूरा करने का आदेश राज्य सरकार और चुनाव आयोग को दिया है। इससे पहले राज्य सरकार ने अदालत में स्वयं कहा कि वह 2015 को आधार वर्ष मानकर त्रिस्तरीय चुनाव में आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के लिए स्वयं तत्पर है। सरकार की ओर से महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने माना कि सरकार से आरक्षण प्रक्रिया लागू करने में गलती हुई। यह तथ्य सामने आने के बाद अदालत ने पंचायत चुनाव को 25 मई तक पूरा करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 27 मार्च तक संशोधित आरक्षण सूची जारी करने का निर्देश भी दिया है। प्रदेश सरकार इससे पहले 17 मार्च को ही आरक्षण की संशोधित सूचित जारी करने की तैयारी में थी। इससे पहले इलाहाबाद की एक डिवीजन बेंच ने त्रिस्तरीय...

पान मसाला व्यापारी के पुत्र का अपहरण कर हत्या करने वाले 06 अभियुक्तगण गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल भी बरामद

Image
 गोंडा। दिनांक 08.03.2021 को वादी मुकदमा श्री करूणानिधान चौरसिया पुत्र स्व0 अर्जून प्रसाद निवासी रामबाग हाता, नयाघाट उर्दू बाजार थाना कोतवाली अयोध्या जनपद अयोध्या के द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि उनका पुत्र शुभम चौरसिया उम्र 25 वर्ष जो अपने दुकान से सामान खरीदने चौक गया था, वापस नहीं आया इस सूचना पर थाना स्थानीय पर दिनांक 08.03.2021 को मु0अ0सं0 120/21 धारा 364 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत होकर विवेचना प्रारम्भ की गयी । उक्त गुमशुदगी की बरामदगी व घटना का अनावरण के लिए श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या के द्वारा निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी अयोध्या महोदय के कुशल निर्देशन में उक्त घटना की अनावरण हेतु थाना स्थानीय की पुलिस व सर्विलांस की टीम गठित की गयी । दिनांक 10.03.2021 को उक्त गुमशुदा का शव थाना महराजगंज जनपद अयोध्या क्षेत्र में स्थित ऐमी घाट के पास बरामद हुआ, जिसकी अग्रिम कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 11.03.2021 को सर्विलांस व मुखबिर की मदद से उक्त घटना में शामिल निम्नल...

एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया

Image
लखनऊ से बड़ी खबर एमबीबीएस और मेडिकल पीजी में एडमिशन के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया  15 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड और राईज ग्रुप का डायरेक्टर सौरभ गुप्ता , जनरल मैनेजर विकास सोनी और यूनिवर्सल कंसेलिटिंग सर्विसेज का डायरेक्टर अजिताभ मिश्रा गिरफ्तार यूपी एसटीएफ ने गोमतीनगर के विजयंतखण्ड इलाके से की गिरफ्तारी नीट परीक्षा देने वाले 26 लाख छात्रों का अनाधिकृत डेटा भी बरामद नोट गिनने की मशीन, बड़ी मात्रा में स्टैम्प पेपर, शैक्षिक दस्तावेज, सहित कम्प्यूटर, लैपटॉप, एमबीबीएस, पीजी चार्ट शीट मोहरे व एक्सयूवी कार बरामद जालसाजों के साथ मेडिकल कालेज के कई कर्मचारी भी शामिल गोमतीनगर में ऑफिस खोलकर चला रहे थे जालसाजी की दुकान। 

उत्तर प्रदेश बीस लाख से अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला प्रथम राज्य बना

Image
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बीस लाख से अधिक कोविड वैक्सीन लगाने वाला प्रथम राज्य बन गया है। प्रदेश के समस्त जनपदों में 60 साल से ऊपर के एवं 45 वर्ष से 59 वर्ष के चिन्हित बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों का टीकाकरण आज दिनांक 06 मार्च 2021 को भी समस्त जिला चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेज के साथ प्राइवेटअस्पतालों में जारी रहा। आज उत्तर प्रदेश में कुल 346 कोविड टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन वैक्सीन दोनो प्रकार की वैक्सीन का उपयोग किया गया। रात 8 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 22984 लाभार्थियो का कोविड टीकाकरण किया गया है। इस प्रकार 1485447 प्रथम तथा 5291142 द्वितीय कोविड वैक्सीन डोज देने के साथ प्रदेश कुल 2014589 टीके लगाकर बीस लाख से अधिक टीकाकरण करने वाला प्रथम राज्य बन गया है। सभी जनपदों में टीकाकरण स्थलो पर पर्याप्त आवश्यक इंतजाम थे। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थियों को आधे घण्टे की अवधि के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया। लाभार्थियों के पास उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टीकाकरण पूर्ण होने के संदेश के साथ टीकाकरण संबंधी प्रमाणपत्र डाउनलोड करने हेतु एक लिंक ...