Posts

Showing posts from April, 2022

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

Image
गोंडा। बेलसर ब्लॉक में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने आज ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर पदभार ग्रहण किया कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय किया इस मौके पर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने खंड विकास अधिकारी बेलसर को माला पहनाकर स्वागत किया व सहायक विकास अधिकारी पंचायत बेलसर का माला पहनाकर स्वागत किया व मीठा खिलाया साथ में ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी राकेश तिवारी एडीओ आईएसबी ग्राम पंचायत अधिकारी अनिरुद्ध यादव राजेंद्र कुमार प्रधान लोवाटपरा प्रधान शुभम उपाध्याय सहित दर्जनों प्रधान गण मौजूद रहे

फिर मास्क अनिवार्य: कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, लखनऊ, नोएडा समेत कई जिलों में मास्क पहनना जरूरी

Image
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे कुछ राज्यों में कोविड के केस में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनसीआर के जिलों और लखनऊ में मास्क पहनना जरूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीआर के जनपदों (गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत) तथा लखनऊ जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाया जाना अनिवार्य किया जाए। इन जनपदों में टीकाकरण से छूटे लोगों को चिन्हित कर वैक्सीनेट किया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया जाए। लक्षणयुक्त लोगों की टेस्टिंग कराई जाए। मुख्यमंत्री योगी सोमवार को टीम 9 के साथ प्रदेश के जिलों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। विगत 24 घंटे में गौतमबुद्ध नगर में 65, गाजियाबाद में 20 और लखनऊ में 10 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इन क्षेत्रों में स्थिति पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि एनसीआर में कोविड पॉजिटिव पाए गए मरीजों के सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग के दौरान कोविड के ओमीक्रोन वैरिएंट की ही पुष्टि हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार संभव है कि केस ...

05 किलो नाजायज गांजा व घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियों गाड़ी सहित 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार

Image
गोंडा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो/प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिये थे। जिसके फलस्वरूप को0 देहात पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने 02 अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 किलो गांजा व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कॉर्पियों बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आज दिनांक 17.04.2022 को थाना को0 देहात व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर स्कॉर्पियों से अवैध मादक पदार्थ को बेचने के लिये ले जाते समय कटहा घाट के पास से 02 शातिर तस्करों- 01. सिराज, 02. मलखान सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 05 किलो अवैध गांजा बरामद कर घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों गाड़ी को सीज किया गया। वर्तमान में ये सभी अभियुक्त अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त थे जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग पिछले काफी समय से चोरी छिपे नेपाल से गांजा लाकर जनपद गोण्डा व आस-पास ...

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना मोतीगंज का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों, संभ्रान्त व्यक्तियों व ग्राम प्रहरी के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Image
अपने बीट व मित्र पुलिसिंग के बारे में अच्छी जानकारी रखने वाले आरक्षी को पुलिस अधीक्षक गोंडा ने नगद पुरस्कार से किया सम्मानित गोंडा। दिनांक 17.04.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना मोतीगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने गार्द की सलामी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने अपने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, आरक्षी आवास, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष/आइजीआरएस कक्ष, विवेचना कक्ष, शस्त्रागार, थाना परिसर की बाउंड्रीवाल आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने, कार्यालय में सफाई के साथ रिकार्डाे का अद्यतन रखने, भोजनालय में पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने व मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर नियुक्त आरक्षियों की बीट बुक चेक की, एच0एस0 की निगरानी, बैंकों व प्रतिष्ठानों की...

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना को0 देहात का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों, संभ्रान्त व्यक्तियों व ग्राम प्रहरी के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Image
गोंडा। दिनांक 17.04.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थाना को0 देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण से पूर्व पुलिस अधीक्षक ने गार्द की सलामी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने अपने निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, आरक्षी आवास, महिला हेल्प डेस्क, कंप्यूटर कक्ष/ आइजीआरएस कक्ष, विवेचना कक्ष, शस्त्रागार, निर्माणाधीन आरक्षी आवास आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर को साफ सुथरा रखने, कार्यालय में सफाई के साथ रिकार्डाे का अद्यतन रखने, भोजनालय में पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित साफ-सफाई करने, निर्माणाधीन आरक्षी आवास के ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ उच्च मापदंडों को पूरा करते हेतु निर्मित करने का निर्देशित देने के साथ मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। थाने पर नियुक्त पुलिस अधीक्षक ने आरक्षियों की बीट बुक चेक की, एच0एस0 की निगरानी, बैंकों व प्...

आज शाम 4 बजे से 9 अप्रैल शाम तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें,

Image
गोंडा। प्रदेश भर में 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक शराब की दुकानों का शटर डाउन रहेगा। आबकारी विभाग ने 7 अप्रैल शाम 4 बजे से शराब की दुकानों के शटर 9 अप्रैल तक के बंद करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 9 अप्रैल को राज्य की 36 विधान परिषद की सीटों के लिए मतदान होना है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की दुकानों के 7 अप्रैल को शाम 4 बजे से शटर बंद हो जाएंगी। इस दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। ये बंदी लखनऊ, उन्नाव , मुजफ्फरनगर समेत उन जिलों में जारी रहेगी, जहां विधान परिषद के लिए मतदान होना है। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने बताया कि 9 अप्रैल 2022 को विधान परिषद के मतदान होने हैं, इसलिए जिन जिलों में वोटिंग होगी वहां मतदान के दिन से 48 घंटे पहले सभी शराब की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। ये बंदी 7 अप्रैल को शाम 4 बजे से 9 अप्रैल को मतदान सम्पन्न होने तक जारी रहेगी। इसके बाद 12 अप्रैल को मतगणना के दिन भी पूरे दिन शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने बताया कि इस इस अवधि के बीच किसी भी अनुज्ञापी ने शराब की बि...

गोंडा। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्तमान में चल रही परीक्षाओं का विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर लिया जायजा

Image
गोंडा। उ०प्र०मा०शि०बोर्ड द्वारा आयोजित हाई स्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु एजाज हुसैन इंटर कॉलेज खोरहंसा, ग्रामीण जमुनिया बाग बालिका इंटर कॉलेज खोरहंसा व भैया राघवराम पांडे स्मारक श्री गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने निरीक्षण कर लिया जायजा, परीक्षा की सुचिता बनाए रखने हेतु संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।