Posts

Showing posts from January, 2021

रेलवे सुरक्षा बल की चुस्त निगाह दुरुस्त ड्यूटी की वजह से एक और अवैध टिकट बनाने वाला एजेंट धानेपुर से गिरफ़्तार

Image
गोण्डा।  दिनांक 28.01.2021 को निरीक्षक प्रणय कुमार उप निरीक्षक विमल सिंह हेड कांस्टेबल श्री राम व कांस्टेबल सुग्रीव सभी सीआईबी गोंडा एवं कांस्टेबल प्रेमप्रकाश स्वान शाखा गोंडा उच्चाधिकारियों के आदेश के अनुपालन में आईआरसीटीसी के पर्सनल यूजर आई डी पर बनाए जा रहे ई-टिकटों के अवैध व्यापार करने वाले ऐसे एजेंटों के विरुद्ध विशेष अभियान के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुस्कान फोटो स्टूडियो एवं लोकवाणी (जनसेवा) केंद्र उतरौला रोड, धानेपुर बाजार, गोंडा। पर मुखबिर खास की सूचना पर दबिश दी गई तो दुकान पर शशि कुमार सोनी उर्फ बबलू सोनी पुत्र भीमसेन सोनी नि०- मुजेहना थाना- धानेपुर जिला- गोंडा, उम्र – 28 वर्ष नामक व्यक्ति को पर्सनल यूजर आईडी से बनाई हुई 07 अदद आरक्षित ई-टिकट के साथ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत गिरफ्तार कर बरामद आरक्षित ई-टिकट की कुल कीमत 6850/- जिसमें सभी 07 अदद आरक्षित ई टिकट जिन पर यात्रा शेष है ! अभियुक्त के लैपटॉप में 02 अदद पर्सनल यूजर आई डी बनाना पाया गया | उक्त कार्य में प्रयोग किये जा रहे 01अदद लैपटॉप, एक अदद प्रिन्टर, 01अदद की बोर्ड मय माउस, 01 अदद प...

डीएम ने 59 सरकारी दफ्तरों में कराया औचक निरीक्षण, गैर हाजिर मिले 103 कर्मचारियों से जवाब तलब

Image
गैरहाजिर कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में मांगा जवाब, होगी विभागीय कार्यवाही गोंडा। सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति व साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए डीएम मार्कण्डेय शाही द्वारा लगातार औचक निरीक्षण कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को डीएम ने अधिकारियों की टीम लगाकर सरकारी 59 दफ्तरों का औचक निरीक्षण कराया जिसमें 103 कर्मचारी गैर हाज़िर मिले। डीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अन्दर संतोषजनक जवाब न देने पर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। बताते चलें कि जिलाधिकारी द्वारा सरकारी कार्यालयों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा कार्यालयों में समय से अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। शुक्रवार को डीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए जिसमें 59 विभागों के 103 कर्मचारी गैर हाज़िर मिले तथा कई दफ्तरों में साफ-सफाई तथा अभिलेखों का रखरखाव ठीक नहीं मिला। निरीक्षण कराए गए जनपद स्तरीय कार्या...

जनपद गोण्डा के 06 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को मिला पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 का तोहफा, गणतन्त्र दिवस के अवसर पर मेडल देकर किया जाएगा सम्मानित

Image
 गोण्डा। 26 जनवरी 2021 के अवसर पर जनपद गोण्डा के 02 निरीक्षक, 02 उ0नि0, 01 मुख्य आरक्षी चालक, व 01 आरक्षी को वर्ष 2020 में उनके द्वारा किये गये सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस मुख्यालय उत्तर प्रदेश द्वारा पदक एवं स्क्रोल से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है । जिनका विवरण निम्नवत है – 1- (1) निरीक्षक ना0पु0 श्री संतोष कुमार तिवारी, प्रभारी निरीक्षक थाना वजीरगंज। (शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह) (2) निरीक्षक ना0पु0 श्री संजय दुबे, प्रभारी निरीक्षक इंटियाथोक।  (3) उ0नि0 ना0पु0 अतुल चतुर्वेदी, प्रभारी स्वाट/सर्विलांस।  (4) आरक्षी अरुण यादव थाना वजीरगंज गोण्डा ।   (पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त प्रशंसा चिन्ह " सिल्वर" )    दिनांक 10/11.10.2020 की रात्रि को थाना इटियाथोक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम तिर्रेमनोरमा स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर में सो रहे पुजारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। जिसके संबंध मे पंजीकृत मुकदमा व घटना का सफल अनावरण कराने में इन सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ...

पुलिस अधीक्षक से मेडल पाकर बालिकाओं के खिले चेहरे

Image
जनपदस्तरीय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने प्रतियोगियों को मेडल देकर किया सम्मानित गोंडा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय गोण्डा द्वारा उत्तर प्रदेश महोत्सव 2021 के अवसर पर नेहरू स्टेडियम में दो दिवसीय आयोजित जनपदस्तरीय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आज दिनांक 25.01.2021 को मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने पहुँचकर अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगियों को मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए बताया कि ताइक्वांडो से जहां महिलाए सशक्त होगी तो वही उनका शारीरिक एवं बौद्धिक विकास भी होगा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे ‘‘मिशन शक्ति’’ को भी बढावा मिलेगा । इस तरह की प्रतियोगिताओं से ग्रामीण अँचल की बालिकाए भी प्रेरित होकर वह स्वयं भी ताइक्वांडो सीखकर आत्मस्वावलंबी बनकर समाज मे सुरक्षा व सम्मान के साथ रहकर दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उक्त अवसर पर उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर,सेंट ज़ेवियर के प्रधानाचार्य रामागिरी विद्यासागर क्रिकेट कोच अब्दुल अहद समेत ...

नौकरियों में आयु सीमा घटाने के विरोध में सी वाई एस एस जिला इकाई ने सौंपा ज्ञापन

Image
गोंडा। आज दिनांक 25/01/2021 को CYSS गोन्डा के तरफ से गोन्डा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी को नौकरी में आयु सीमा 40वर्ष से घटाकर 30 वर्ष करने के योगी सरकार के सुझाव को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में राज कुमार बरवार, सुनील सिंह, शशांक पाठक, राहुल कुमार सहित अन्य साथी मौजूद रहे।  सी वाई एस एस के गोंडा जिला अध्यक्ष राजकुमार बरवार ने कहा कि योगी सरकार के तानाशाही रैवैया के इंतहा हो चुकी है नौकरी में आयु सीमा घटाने का प्रस्ताव वो सरकार दे रही है जो किसी भी भर्ती को पिछले 5 सालों में पूर्ण नहीं कर पाई है। गोंडा जिला उपाध्यक्ष शशांक पाठक ने कहा कि यह सरकार सिर्फ कागजों मे गरीबी और गरीबों को हटाना जानती है और बेरोजगारों की संख्या को बढ़ा कर अपनी ही मुसीबतें बढ़ा रही है वास्तविकता में योगी जी से अब प्रदेश नहीं सम्हल रहा है इनको तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

सी वाई एस एस में शशांक पाठक बनें जिला उपाध्यक्ष और राहुल कुमार बने जिला सचिव

Image
गोंडा। छात्र युवा संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री वंशराज दूबे जी के अनुमोदन एवं महा सचिव श्री अंकित परिहार जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 24/01/2021 को श्री शशांक पाठक जी को छात्र युवा संघर्ष समिति गोन्डा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष के पद और श्री राहुल कुमार जी को सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुए शशांक पाठक को और सचिव पद पर नियुक्त हुए राहुल कुमार को छात्र युवा संघर्ष समिति के गोंडा जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार बरवार ने प्रशस्ति पत्र देकर और नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनको पद दिए जाने की घोषणा की इस अवसर पर अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष और सचिव को बधाई भी प्रेषित की ।

आर पी एफ ने अवैघ टिकट का कारोबार करने वाले व्यक्ति को गिरफ़्तार किया,22 अवैध टिकट जब्त

Image
गोण्डा। आज दिनांक 24.01.2021 को रेल आरक्षित ई-टिकट के अवैध कारोबार करनेवाले ब्यक्तियो के विरूद्ध अभियान हेतु रेसुब. पोस्ट गोण्डा से उप निरीक्षक ललितेष कुमार सिंह साथ सउनि लाल साहब सिंह, कान्स. बी.एन राय व कान्स अरषद अली करनैलगंज की तरफ रवाना थे कि मुखबीर खास ने सूचना दिया कि एक ब्यक्ति जीषान अहमद जो रेलवे ई-आरक्षित टिकटो का अवैघ कारोबार करता है तथा अपने साथ लैपटाॅप लेकर बस स्टेण्ड के तरफ जा रहा है, उक्त सूचना पर त्वरित सभी गोण्डा लखनऊ राजमार्ग करनैलगंज पहूॅचे कि वहाॅ स्थित संतोषी माता मन्दिर के पास मुखबीर द्वारा इषारा किये जाने पर उसे रोककर अपना परिचय देते हुये पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम जीषान अहमद पुत्र मोहम्मद रिजवान निवासी बालकरामपुरवा थाना करनैलगंज जिला गोण्डा उम्र 22 बताया। उसके पास पीठू बैग में लैपटाॅप मौजूद था, जिसे चेक किया गया तो उसमें से यात्रा बीत चूके कुल 22 अदद रेल आरक्षित ई-टिकट कीमत 21968.19 रू. पाया गया, जो पर्सनल यूजर आईडी पर बना था। जिसके वावत पूछने पर बताया कि वह आईआरसीटीसी का अधिकृत एजेन्ट है तथा रेलवे आरक्षित ई-टिकट व अन्य कार्य अपने लैपटाॅप के मा...