इनामी गौ तस्करो से हुई पुलिस मुठभेड में एक घायल व एक गिरफ्तार, 02 जिन्दा गौवंश, गौवंश काटने के उपकरण एवं तमंचे/कारतूस भी बरामद
गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को किसी भी दशा में गोकशी जैसी घटनाओं को न होने देने तथा गौ तस्करी जैसे सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने वाले अपराधिक कार्यों में लिप्त गौ तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के दिये गए इन्ही निर्देशों के फलस्वरूप करनैलगंज पुलिस को गौवध निवारण अधि0 के वांछित गौ तस्करो को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। देर रात्रि करनैलगंज पुलिस गौवध निवारण अधि0 के वांछित अभियुक्तों की तलाश में रवाना थी कि तभी मुखबिर खास ने सूचना दी कि थाना करनैलगंज में गौवध निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्त दो गौवंशो को काटने के उद्देश्य से लेकर जंगल की तरफ गए है। मुखबिर की दी हुई इस सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक करनैलगंज ने मय पुलिस बल के बिरतिहनपुरवा मौजा बटौरा लोहांगी के पास यूकेलिप्टस की बगिया में दबिश देकर गौ तस्करो को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो अभियुक्तों ने जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर कई राउंड फायर कर दिए। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायरिंग क...