डीएम साहब क्या इस तरह हो रहा है लॉकडाउन का पालन?

सुबह से शाम तक लगता है फलों और सब्जियों का ठेला, शाम को 6:00 बजे जागती है पुलिस

गोंडा। जनपद में एक तरफ कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जहां प्रतिदिन डेढ़ सौ से दो सौ मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इन्हीं मरीजों में से मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जनपद गोंडा में अब तो अधिकारी भी कोरोना के संक्रमण से अछूते नहीं रहे इन्हीं सब कारणों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने साप्ताहिक लॉकडाउन को 2 दिन और 3 दिन बढ़ाते हुए पूरे हफ्ते को ही कोरोना कर्फ़्यू में परिवर्तित किया। लेकिन जनपद गोंडा में कोरोना के संक्रमण से होने वाले प्रभावी उपायों को शायद सिर्फ कागजों में ही दिखाया जा रहा है। संलग्न तस्वीर जिला महिला अस्पताल के सामने की है जहां पर सुबह 11:00 बजे लाइन से फलों और सब्जियों के ठेले और दुकानें लगी हुई थी और लोग भरपूर मात्रा में भीड़ लगाए हुए थे और अपनी आवश्यक वस्तुओं को खरीद रहे थे गौरतलब यह है कि यहां से मात्र 50 मीटर की दूरी पर गुरु नानक चौकी स्थित है लेकिन शायद दिन में पुलिस को कोरोना से नियंत्रण करने की फुर्सत नहीं है। दूसरी तस्वीर फैजाबाद रोड मुख्य मार्ग की है जहां पर नगर पालिका परिषद गोंडा का कार्यालय स्थित है इस पूरी सड़क पर दोपहर से शाम तक लगातार फलों और सब्जियों के ठेले और दुकानें लगी रहती हैं जहां पर कुछ लोग तो अपनी आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए आते हैं और कुछ लोगों का वहां पर मकान होने की वजह से वह यूं ही बाहर निकल कर खड़े रहते हैं या यह भी कह सकते हैं कि वह केवल भीड़ बढ़ाने के लिए बाहर निकल कर आते हैं जिस पर पुलिस का कोई भी प्रभावी नियंत्रण नहीं है, इस स्थान से भी पांडे बाजार पुलिस चौकी मात्र 50 मीटर की दूरी पर स्थित है अब बड़ा सवाल यह है कि क्या कोरोना पर नियंत्रण करने की सारी कार्यवाही सिर्फ कागजों में है? दूसरा बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस को सुबह से शाम तक में इस प्रकार से लगे ठेले और दुकाने दिखाई नहीं देते हैं?और तीसरा बड़ा सवाल यह है कि क्या दिन में पुलिस को लॉक डाउन का प्रभावी पालन करने के लिए नहीं कहा गया है या पुलिस के संरक्षण में ही सारी दुकानें लग रही हैं और यदि ऐसा है तो इस प्रकार से कोरोना पर नियंत्रण कैसे पाया जाएगा और यह किस प्रकार का लॉकडाउन है और किस प्रकार लॉकडाउन का पालन जनपद में कराया जा रहा है इसका जवाब तो इसके प्रति उत्तरदायी अधिकारी ही दे सकते हैं।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा