Posts

Showing posts with the label Basti News

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

Image
ब्रेकिंग न्यूज़। बस्ती ब्यूरो। धीरेंद्र प्रताप सिंह ।  नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला। हमले में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत शरीर पर तेंदुए के नाखून के निशान मौजूद। तीन दिन पहले ग्रामीणों ने क्षेत्र में देखा था खूंखार तेंदुआ। रास्ते मे मृत मिले बुजुर्ग, तेंदुआ के हमले से गयी बुजुर्ग मनव्वर की जान।  घटना की सूचना पर पहुंचे SHO गौर राजकुमार पांडेय आस पास के लोगों से कर रहे पूछताछ। SHO गौर राजकुमार पांडेय द्वारा दी गयी वन विभाग की टीम को सूचना। गौर थाना क्षेत्र के मेहनिया दत्त का रहने वाला था बुजुर्ग मनव्वर। बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र का मामला। 

बस्ती। डीएम ने किया “बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं‘‘ हेतु जन जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना

Image
बस्ती ब्यूरो । मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत “बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं‘‘ हेतु महिला कल्याण विभाग (प्रोबेशन विभाग) द्वारा संचालित योजना के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने जन जागरूकता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अभियान का शुभारम्भ करते हुए उन्होने कहा कि बेटियों के साथ हो रहे लैंगिक भेद-भाव को समाप्त करना तथा उनके प्रति समाज में एक ऐसा माहौल विकसित करना, जिससे कि जब बेटियां जन्म लें, उन्हें समुचित प्यार, शिक्षा तथा सम्मान मिल सके, जिससे कि वह एक सशक्त नागरिक बन देश के सर्वांगीण विकास में बराबरी का सहयोग कर सकें। प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव ने बताया कि जिला महिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बहादुरपुर में इस अवसर पर कन्या जन्मोत्सव का भी आयोजन किया गया, जिसमें नवजात कन्याओं की माताओं को सुरक्षाकिट, फल, मिठाई, कपड़ा आदि प्रदान किया गया। इस अवसर पर बीना सिंह एवं विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

बस्ती। डीएम ने दिया कार्य अपूर्ण पाए जाने पर ग्राम पंचायत विकास,अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश,ग्राम पंचायत सचिव के.के. पांडे के विरुद्ध एफ.आई.आर. कराने का भी निर्देश

Image
बस्ती ब्यूरो । जनपद में 68 सामुदायिक शौचालय, 89 पंचायत भवन एवं 40 स्कूल के बाउंड्रीवॉल का कार्य अपूर्ण पाए जाने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नें इससे संबंधित सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए 1 सप्ताह में कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया है कि 1 सप्ताह में कार्य ना करने वाले के संबंध में बीडीओ रिपोर्ट देंगे, जिसके आधार पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपूर्ण कार्यों की प्रत्येक सप्ताह समीक्षा करें, प्रत्येक सचिव सप्ताह में 1 दिन कार्यों का सत्यापन करेंगे तथा उसके रिपोर्ट बीडीओ को उपलब्ध कराएंगे। उन्होने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवशेष विद्यालयों की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए स्टीमेट तैयार कराएं। उल्लेखनीय है कि 500 में से 460 विद्यालयों की बाउंड्रीवाल पूर्ण हो गई है। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत सचिव के.के. पांडे जो वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं, द्वारा फर्म बनाकर स्वयं भ...

बस्ती। जिसके अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा, वह प्रेमी के पास मिली

Image
बस्ती ब्यूरो। हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी लालगंज थानाक्षेत्र में हुई थी। पिछले दिनों वह मायके में रह रही थी। रविवार को युवक का बड़ा भाई अपनी मां के साथ कार से बहू को विदा कराने गया। युवक के भाई ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दी कि वापस आते समय दोपहर करीब पौने तीन बजे दो कारों में सवार होकर कुछ लोग गोटवा के पास उसकी गाड़ी रोक ली। उसमें एक लग्जरी गाड़ी में राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगा था। उसमें से उतरे कुछ लोग विवाहिता को जबरन कार से खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाकर चले गए। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की तो विवाहिता गोटवा के पास आरोपी के पास मिल गई।

बस्ती। सड़क हादसे में होमगार्ड की दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम

Image
 बस्ती ब्यूरो । जिले के थाना क्षेत्र कप्तानगंज के अंतर्गत बीती रात ड्यूटी से घर आ रहे गढ़ा गौतम के पास होमगार्ड जवान की अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सड़क हादसे में हरैया थाना क्षेत्र के कोहले गांव निवासी 37 वर्षीय बृजेश कुमार उर्फ भोलू की मौत हो गई।     बता दे थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ा गौतम के नेशनल हाईवे के किनारे अज्ञात शव को देखते हुए लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। जिससे मौके एनएचआई और 112 की मदत एंबुलेंस द्वारा सीएचसी कप्तानगंज लाया। जहां पर मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बस्ती द्वारा जिला स्तरीय बैठक कर बनायी रणनीति

Image
बस्ती ब्यूरो। नगर पंचायत नगर बाजार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बस्ती द्वारा जिला स्तरीय बैठक कर रणनीति बनायी गयी।  जिसकी अध्यक्षता मनीष कुमार जिलाध्यक्ष बस्ती ने की मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष माहेताब अहमद रहे। मुख्य अतिथि माहेताब अहमद का स्वागत फूल माला पहना कर बैठक की शुरूआत किया, बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि माहेताब अहमद ने कहा हम लोग हमेशा आप लोगों के साथ हैं जनपद बस्ती के समस्त विकासखंड से आग्रह किया गया कि अगर आपको कोई जनपद स्तर की कार्यकारिणी में समस्या हो तो आप अवगत करा सकते हैं। और आपके हित की लड़ाई संगठन हमेशा लड़ेगा। यही प्रश्न और बात हमारे प्रदेश स्तरीय शारदा प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा बार-बार पूछा गया और किसी को कोई आपत्ति ना होने के बाद पुरानी कार्यकारिणी को पुनः बहाल किया गया और हमारे बीच के सुख दुख के साथी और कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले जय प्रकाश वर्मा जिला कोषाध्यक्ष की जगह रिक्त होने के कारण मंडल अध्यक्ष और संपूर्ण जिला कार्यकारिणी के विचारों विमर्श के बाद जिला कोषाध्यक्ष के पद पर म...

बस्ती। बजट में राशि बढाया जाना समय की मांग- डा. वाहिद अली सिद्दीकी

Image
 बस्ती ब्यूरो। मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग जिला चेयरमैन महफूज अली एडवोकेट के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओें ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि केन्द्रीय बजट में अल्पसंख्यक वर्ग के लिये निश्चित राशि में से 38 प्रतिशत कटौती को तत्काल प्रभाव से वापस लेकर उसमें वृद्धि की जाय। अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने कहा कि देश में अल्पसंख्यक वर्ग प्राथमिक जरूरतों तक को पूरा कर पाने में असमर्थ है, ऐसे में केन्द्रीय बजट में 38 प्रतिशत कटौती दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे अल्पसंख्यक समाज के विकास की गति और धीमी हो जायेगी। कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार में समान अवसर और सरकारी नौकरियों में नियुक्ति आदि को लेकर अल्पसंख्यक समाज पहले से ही उपेक्षा का शिकार है। मांग किया कि सरकार इस पर पुर्नविचार करे और अल्पसंख्यक समाज के लिये केन्द्रीय बजट में वृद्धि के साथ ही सुनिश्चित कल्याणकारी योजनाओं के प्राविधान किये जांय। अल्पसंख्यक विभाग जिला चेयरमैन महफूज अली एडवोकेट, ...

ओएमआर सीट पर रहे छात्राओं का ध्यान- दल सिंगार यादव, उल्लास से मनाया गया बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव

Image
 बस्ती ब्यूरो। मंगलवार को बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज का वार्षिकोत्सव आशीर्वाद समारोह के रूप में उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षार्थियोें को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उनके सुखद जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में सफलता और उसके प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस वर्ष से बोर्ड परीक्षा में ओएमआर सीट की व्यवस्था की गई है। इसमें 20 अंक प्राप्त होंगे, छात्र इसे सावधानी से भरे और गल्तियां न होने पाये। विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने छात्राओं को परीक्षा में सफलता के महत्वपूर्ण सुझाव दिया। विद्यालय के प्रबन्धक मो. अकरम खां, उवैदुर्रहमान, और बेगम खैर गर्ल्स इण्टर कालेज मुस्लिमा खातून ने कहा कि छात्राओं को को बेहतर शिक्षा दी गई है। उनकी बेहतर तैयारी करायी गई है। निश्चित रूप से छात्र अच्छे नम्बर लाकर विद्यालय और जनपद का गौरव बढायेंगे। आशीर्वाद समारोह के दौरान छात्राओं ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ ही क्...

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के आर्थिक ढांचे का सत्यानाश कर रहे हैं-प्रेम शंकर द्विवेदी

Image
 बस्ती ब्यूरो। अपने पूंजीपती मितरों को फायदा पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के आर्थिक ढांचे का सत्यानाश कर रहे हैं। इसके बावजूद ढिठाई ऐसी की सदन में चर्चा से भी इनकार किया जा रहा है। ऐसी तानाशाह, और संविधान विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नही है। यह बातें प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहीं। वे प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। कांग्रेस नेता प्रेमशंकर द्विवेदी के आवाह्न पर कांग्रेसजन गांधीनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सामने पहुंचे। यहां केन्द्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया। नर्वदेश्वर शुक्ल एवं ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा प्रधानमंत्री अपने मितरों को फायदा पहुंचाने के लिये जनता की गाढ़ी कमाई बरबाद कर रहे हैं। उनके पूंजीपती मित्र जनता का पैसा शेयरों में डुबा रहे हैं। अब तक एलआईसी और स्टेट बैंक में लगाये गये हजारों करोड़ रूपये डूबने की खबरें सामने आ चुकी हैं। कांग्रेस नेताओं ने हिंडेनवर्ग की रिपोर्ट मामले में जेपीसी अथवा सुप...

बस्ती। चार सूत्री मांगो को लेकर रालोद ने दिया धरना

Image
  बस्ती । मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर शास्त्री चौक के निकट 4 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सदर को सौंपा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सत्र 22-23 के गन्ने के लाभकारी मूल्य की घोषणा किये जाने, आवारा पशुओं को नियंत्रित कर फसलों की बरबादी रोके जाने, बकाया गन्ना मूल्य का व्याज सहित भुगतान किये जाने, वाल्टरगंज सुगर मिल को चलाये जाने, आलू का समुचित मूल्य निर्धारित किये जाने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन देने के बाद रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा किसान संदेश अभियान के माध्यम से समूचे प्रदेश में जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। समस्याओं के समाधान हेतु लाखों पत्र किसानों और रालोद पदाधिकारियों द्वारा भेजा जा चुका है किन्तु सरकार किसान समस्याओं के समाधान की दिशा में चुप्पी साधे हुये है। कहा कि यदि समस्याओं का समाधान न हुआ तो पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर निर्णायक आन्दोलन शुरू किया जाये...

बस्ती। आवास के लिये मांग रहे हैं रिश्वत,महिला ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

Image
 बस्ती ब्यूरो । रामनगर विकास खण्ड के दरियापुर जंगल निवासिनी उर्मिला पत्नी स्वर्गीय रामतीरथ ने जिलाधिकारी के साथ ही अन्य सम्बंधित अधिकारियों को पत्र देकर स्वीकृत आवास का धन निर्गत कराये जाने की मांग किया है। पत्र में उर्मिला ने कहा है कि उसका आवास स्वीकृत हो गया है किन्तु ग्राम पंचायत परसाखुर्द के ग्राम प्रधान और सचिव एवं उनके गुर्गे रूपये की मांग कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यदि तुमने रूपया न दिया तो तुम्हारा नाम आवास की सूची से कटवा दिया जायेगा। उर्मिला ने पत्र में कहा है कि वह बहुत गरीब महिला है और 20 हजार रूपया रिश्वत देने की स्थिति में नहीं है। उसने दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने स्वीकृत आवास का धन आवंटित कराये जाने का आग्रह किया है जिससे उसका आवास बन सके।

बस्ती। चित्रांश क्लब के तत्वावधान में "एक शाम शहीदों के नाम’’ कार्यक्रम आयोजित

Image
बस्ती ब्यूरो। सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब की ओर से ब्लाक रोड स्थित एक होटल के सभागार में ‘‘एक शाम शहीदों के नाम’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नृत्य, संगीत के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि पुलिस कप्तान आशीष श्रीवास्तव ने कार्यक्रम दीप जलाकर उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में उन्होने कहा पुलिस की आधी ताकत जनता के पास है, और दोनो के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण है तो कानून व्यवस्था उच्चकोटि की होती है। उन्होने क्लब की गतिविधियों की तारीफ की। इससे पहले संस्थापक अश्वनी श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि, शहर कोतवाल शशांक शेखर राय सहित कई पुसिल अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। क्लब के संरक्षक राणा दिनेश प्रताप सिंह, राजेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, पंकज गोस्वामी, दुर्गेश श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्माइल, दुर्गेश विश्वकर्मा, अतुल चौधरी, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, पंडित देवस्य मिश्रा, राहुल सिंह, विनय प्रताप सिंह, रिंकू, रमन श्रीवास्तव ऋषभ श्रीवास्तव अपूर्व शुक्ला संतोष सिंह जीबीएम महेंद्र विक्रम सिंह ...

बस्ती। चारपहिया वाहन चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
बस्ती ब्यूरो। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करके बीक्री करने वाले अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह को चोरी किये गये विटारा ब्रेजा सफेद कलर, हुंडई क्रेटा सफेद कलर वाहन कार, चोरी के पैसे से खरीदा गया व चोरी मे उपयोग करने से सम्बन्धित सफेद कलर होण्डा सीटी, चार पहिया वाहन कार ब्रेजा का सामान चार दरवाजा, बम्फर, डिग्गी, तीन सीट, एक इंजन के साथ आज ग्राम औडा जंगल टोला नदैला थाना सोनहा बस्ती से पुलिस ने किया गिरफ्तार। बताते चले थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबीर द्वारा सूचना दिया गया कि एक संदिग्ध वाहन होण्डा सिटी सफेद कलर जो सोनहा के तरफ आ रही है संदिग्ध प्रतीत हो रही है, इस सूचना पर थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस टीम द्वारा औसापुर तिराहे पर सोनहा की तरफ से तेज रफ्तार से एक चार पहिया वाहन आ रही थी जिसको टार्च की रोशनी से ईशारा करके रूकवाया गया और उक्त गाड़ी के नम्बर का मुखबीर द्वारा बताये गये नम्बर से मिलान किया गया तो वही गाड़ी पायी गयी । वाल्टरगंज पुलिस द्वारा नाम पता पुछते ह...

बस्ती। अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा का सम्मान समारोह बभनान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Image
बस्ती ब्यूरो। अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा का सम्मान समारोह बभनान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि राजू कसौधन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की बैजनाथ कसौधन प्रदेश अध्यक्ष मुंबई महाराष्ट्र ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज के लोगों के लिए कार्य करना है अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष सुनील कसौधन उर्फ (पिंटू) ने वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी  किशन कसौधन महामंत्री व्यापार संगठन ने कहा कि हमलोग शिक्षा को हथियार बना कर  समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाए हमलोगों को एकजुट होना होगा अजय कसौधन ने कहा कि हम लोगों को राजनीतिक रूप से भी सक्रिय होना होगा,तभी हम सामाजिक रूप से मजबूत हो सकेंगे सुनील कसौधन प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने कहा कि कहा की हमें अपने संख्या  बल के ताकत को समझना होगाअपनी सामाजिक पहचान के लिए पहले जरूरी है

बस्ती। सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे है गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राले, नहीं काबू कर पा रहा बस्ती की प्रशासन।

Image
बस्ती ब्यूरो। ओवरहाइट गन्ना वाहनों पर अंकुश लगा पाने में बस्ती की आरटीओ विभाग पूरी तरीके से हो रहा फेल। ओवरलोड लदा गन्ना मौत को दावत दे रहा ट्रैक्टर ट्राला ओवरहाइट गन्ना लदी गाड़ियों से हो रही दुर्घटनायें, जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से कतरा रहे ओवरहाइट गन्ना गाड़ियों के पलटने और उसकी चपेट मे आकर आए दिन हो रहा दुर्घटना  बभनान रेलवे क्रासिंग पर ओवर हाईट ट्रैक्टर ट्राला से दुर्घटना होने से बाल बाल बचा बभनान रेलवे क्रासिंग पर ओभर लोड गन्ना लदा फसा  ट्रैक्टर उछला हवा मे  ट्राले से हो रहा हादसा क्या प्रशासन बड़े हादसा का कर रहा इंतजार ट्रैक्टर ट्राला के ओभर लोड गन्ना पर बस्ती की प्रशासन बना गन्ना मिल के आगे नतमस्तक

बस्ती। मुण्डेरवा चीनी मिल पहुंचे भारत दर्शन यात्रा के सदस्यों का भव्य स्वागत

Image
बस्ती ब्यूरो । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय टीम द्वारा चलाये जा रहे भारत दर्शन कार्यक्रम के कड़ी में रविवार को सुशासन यात्रा के डेलिगेशन का मुण्डेरवा चीनी मिल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भाजयुमो, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मुण्डेरवा चीनी मिल का भ्रमण कर औद्योगिक विकास की जानकारी प्राप्त किया।  यह जानकारी देते हुये युवा मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनव उपाध्याय बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आये हुए सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेटकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।  अभिनव उपाध्याय ने बताया की युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से युवाओं को पूरे भारत में केंद्र सरकार की उपलब्धियों को एवं देश की सांस्कृतिक धरोहर के महत्व को प्रत्येक युवाओं से अवगत कराने का एक अनूठा प्रयास किया है ।  प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में युवाओं का डेलिगेशन यह यात्रा पूर्वांचल के गोरक्ष क्षेत्र में प्रवेश किया है । हर्षवर्धन सिंह ने कहा क...

सिख धर्म में प्रतिदिन पूजे जाते हैं संत रविदास-सरदार जगबीर सिंह

Image
बस्ती । रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 646वां प्रकाश उत्सव जन्मदिवस गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुरु गोविंद सिंह नगर कंपनीबाग में सामाजिक समरसता सर्व धर्म समभाव के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर गुरुद्वारा साहब के ग्रंथी ज्ञानी गुरजीत सिंह ने गुरु जी की वाणी को संदेश के रूप में कीर्तन द्वारा सुना कर सबका मन जीत लिया, प्रसाद का भी वितरण हुआ । सरदार जगबीर सिंह प्रांतीय संयोजक पूर्वांचल सिख वेलफेयर सोसाइटी ने कहा कि सिख समाज में रविदास जी का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान ओर सम्मान है । श्री गुरु ग्रंथ साहिब में कई शब्द वाणी के रूप में दर्ज है हम रोज गुरुद्वारा साहब में एवं गुरु ग्रंथ साहब के आगे सिर झुकाते हैं । गुरु रविदास के आगे भी शीश झुकाते हैं। इस महान संत की जयंती पर हम सब उसकी शिक्षाओं पर चले तो निश्चय ही एक श्रेष्ठ समाज की संरचना हो सकती है । उनके सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का संदेश को सही ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है । संत रविदास जी के कहे शब्द ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ शुद्ध है तो सब कुछ पाया जा सकता है । इस के साथ सिख सोसाइटी की तरफ से जिलाधिकार...

बस्ती। नहीं सुनी जा रही हैं पेन्शनर्स की समस्या, उत्तर प्रदेश पेंसनर्स कल्याण संघ ने दीआन्दोलन की चेतावनी

Image
बस्ती। रविवार को जिला कोषागार स्थित पेन्शनर्स कक्ष में उत्तर प्रदेश पेन्शनर्स कल्याण संस्था के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी के अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये संस्था के जिलाध्यक्ष जलालुद्दीन कुरेशी ने कहा कि पेन्शनर्स दिवस पर मुख्य कोषाधिकारी आत्म प्रकाश बाजपेई के माध्यम से जो मांग पत्र दिया गया था उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह चिन्ता का विषय है। कहा कि सेवा निवृत्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध ढंग से संघर्ष करते रहेंगे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालचन्द वर्मा ने कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लम्बित फाइलों को निस्तारित करने का आग्रह किया गया था किन्तु स्थिति पूर्ववत बनी हुई है। एक सप्ताह के भीतर यदि समस्या का हल न हुआ तो फरवरी माह के अंत तक सीएमओ कार्यालय पर मांगों को लेकर धरना दिया जायेगा। संचालन करते हुये उप मंत्री ओरीलाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियोें से सम्बंधित अनेक मुद्दे उठाये। कार्यकारिणी की बैठक में संस्था के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में संरक्षक जगन्नाथ मौर्य, संगठन मंत्री राधेश्याम श्...

बस्ती। वि.ख.गौर मे लाखों खर्च के बावजूद छुट्टा जानवरों को गौ आश्रय में संरक्षित करने की सरकारी मंशा पर पलीता लगा रहे है जिम्मेदार अधिकारी

Image
बस्ती । दस गौ आश्रय में 798 छुट्टा जानवरों को संरक्षित करने का था दावा,लेकिन सडकों पर घूमते दिख रहे है आवारा पशुओ की झुंड वि.ख.गौर के ब्लॉक परिसर में प्रतिदिन उपस्थिति दर्ज करवाने पहुँचते हैं दर्जनों छुट्टा जानवर.. वि.ख.गौर के परिसर व सडकों पर दिख रहे झुँडो मे आवारा पशु, ब्लाँक के जिम्मेदारो के गौ आश्रय संरक्षण का खोल रहे है पोल सूत्रो की माने तो लाखों रुपए की कैटल कैचर वाहन की हुई खरीददारी, लेकिन अभी तक चालक की नहीं हुई व्यवस्था सरकारी दावे की पोल खोल रही ब्लॉक परिसर में घूम रहे हैं आवारा पशु,जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नहीं हो रही पकडऩे की कोई व्यावस्था वहीं बीडीओ गौर ने बताया की रोस्टर बनाकर शीघ्र पकड़े जाएंगे छुट्टा पशु,लेकिन साहब सवाल ऐ है आखिर कब गौर वि.ख.के अधिकारी व कर्मचारी नहीं निभा रहे है अपनी जिम्मेदारिया,आवारा पशुओं से किसानों की फसल हो रही है बर्बाद। 

बस्ती। लावारिश को मिला पुलिस और अखिलेश सिंह का सहारा

Image
  बस्ती ब्यूरो। शनिवार को जिला अस्पताल के निकट लावारिस अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति ठंड से ठिठुर रहा था और उसकी स्थिति काफी दयनीय थी। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की नजर उस पर पड़ी तो उन्होने शहर कोतवाल और चौकी इंचार्ज अस्पताल चौराहा को सूचना दी। अस्पताल चौराहे के चौकी इंचार्ज ललितकांत मौके पर पहुंचे और गंदगी में चौतरफा लिपटे व्यक्ति को नहलाने धुलाने के साथ ही उसे नया ऊनी वस्त्र पहनाकर भोजन कराया गया। बाद में उसे चिकित्सा हेतु विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह और चौकी इंचार्ज ललित कान्त ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देखते ही देखते मौके पर काफी लोग जुट गये और इस नेक कार्य की लोगों ने सराहना किया। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि ऐसा लगता है कि अज्ञात लावारिश व्यक्ति पूरी रात ठंड का सामना करता रहा जिससे उसकी स्थिति ज्यादा बिगड़ गयी थी।