झाड़-फूंक बाबा जुम्मन मियां के साथ अवैध सम्बन्धों के कारण पत्नी ने ही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर करायी थी पति की हत्या। घटना का खुलासा, 06 अभियुक्त गिरफ्तार एवं आला कत्ल बरामद
गोंडा क्राइम ब्यूरो। थाना इटियाथोक, जनपद गोण्डा पर दिनांकः 17.05.2022 को वादी श्री दयाराम विश्वकर्मा पुत्र राम मिलन निवासी ग्राम रमवापुर नायक, थाना इटियाथोक द्वारा अपने पुत्र लालमनि विश्वकर्मा के अपहरण के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी, जिसके आधार पर थाना इटियाथोक, गोण्डा पर मु0अ0सं0ः 122/2022 धारा 364ए भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ हुई। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में सर्विलांस एवं एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीमों को लगाया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस व अन्य माध्यम से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर व अन्य से कड़ाई से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक के गांव का ही जुम्मन पुत्र मकबूल, जो मृतक का पड़ोसी है, जिसके द्वारा गांव में ही झाड़-फूंक का कार्य किया जाता है। झाडफूंक के बहाने मृतक की पत्नी से जुम्मन का अवैध सम्बन्ध हो गया था. मृतक लालमनि विश्वकर्मा को रास्ते से हटाने के लिए जुम्मन मियां एवं मृतक की पत्...