रेलवे का क्रॉसिंग गेट फेल होने से बाल बाल बचे पुलिस वाले और अन्य लोग



गोंडा। जनपद के गल्ला मंडी क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित मिश्रौलिया गुमटी पर क्रॉसिंग है जहां पर ट्रेन जाने के बाद वहां पर स्थित कर्मचारी गेट खोलने लगा तो एक गेट खुला और दूसरा गेट खुलते ही अचानक फेल हो गया और वहां पर लोगों की भीड़ में मौजूद 112 के बाइक पर चलने वाले पुलिस वाले थोड़ा सा गेट खुलने पर उन्होंने जैसे ही थोड़ा सा अपने सिर को झुकाकर अपनी गाड़ी निकालने लगे तुरंत ही गेट खुला तो लेकिन अचानक ही गेट फेल हो जाने से 112 पुलिस वालों पर गेट गिरते गिरते बच गया और वह चोट खाने से बाल बाल बचे। तभी वहां पर एक व्यक्ति ने आकर अपने हाथों से अकेले गेट को उठाया और जब तक भीड़ निकल नहीं गई तब तक उस व्यक्ति ने गेट को अपने हाथों से उठाए रखा लेकिन सवाल यह उठता है की यह कोई पहली बार का मामला नही है यहां का गेट कई बार फेल हो चुका यह लगभग दो तीन महीने से फेल हो जा रहा है लेकिन अभी तक इस घटना पर किसी का ध्यान नहीं गया अगर इस गेट को सही कराने पर किसी का ध्यान नही गया तो किसी भी समय यह गेट का फेल होना लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा