Posts

Showing posts from February, 2025

चकबंदी मामलों की पड़ताल के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश, जिलाधिकारियों को 25 फरवरी तक तलब की रिपोर्ट

Image
गोन्डा ब्यूरो । मंडलायुक्त देवी पाटन श्री शशि भूषण लाल सुशील ने गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के जिलाधिकारियों को चकबंदी के कामकाज की बारीकी से जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के मुताबिक चकबंदी के मामलों को तेजी से निपटाने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इस संबंध में कमिश्नर ने पत्र जारी कर 25 फरवरी तक रिपोर्ट देने को कहा है। कमिश्नर ने जिलाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने जिले में अपर जिलाधिकारी के जरिए निरीक्षण कराएं और निम्नलिखित बिंदुओं पर साफ-सुथरी रिपोर्ट मंडलायुक्त ने मांगी है,जिसमें धारा-52 के प्रकाशन के बाद कोर्ट के आदेशों के मुताबिक अमल में लाई जाने वाली कार्रवाई की मौजूदा स्थिति, रोस्टर के हिसाब से नियम-109 के तहत अमलदरामद की क्या स्थिति है?, बीते पांच साल में किन-किन गांवों में धारा-52 का प्रकाशन हुआ, उसकी तिथि और अभिलेखागार में दस्तावेज जमा कराने की स्थिति, चकबंदी मामलों में नामित अधिकारी-कर्मचारी – कौन-कौन लोग आदेशों को अमल में ला रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी क्या है?, धारा-52 के बाद अभिलेखों को राजस्व अभिलेख...

मदरसा अरबिया रहमानिया में आयोजित हुआ विदाई समारोह का आयोजन, बच्चों को बांटे गए इनाम

Image
गोण्डा ब्यूरो।  गौरा चौकी मदरसा अरबिया रहमानिया बभनगांव में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पांचवीं उत्तीर्ण लड़कों एवं लड़कियों को बैग, कुरान, कपड़ा और नकद इनाम देकर बच्चों को सम्मानित किया गया l मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित होकर बच्चों के चेहरे खिल उठे l  बृहस्पतिवार को विकासखंड बभनजोत स्थित मदरसा अरबिया रहमानिया बभनगांव में विदाई समारोह का आयोजन किया गया l जिसमें आठ बच्चों में  6 लड़कियों को मोहसीना खातून, मुबाशिरा खातून, मोबिना खातून, मायरा खातून , हुमायरा खातून , नगमा खातून को नक़ाब कुरआन मजीद, बैग, और ₹1000 नकद इनाम देकर सम्मानित किया वही दो लड़कों दिलशाद अहमद, इरफान अहमद को एक जोड़ी कपड़ा, बैग, कुरआन और हदीस की किताबें तथा ₹1000 का नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया l मदरसे से पासआउट हुए बच्चों ने इनाम पाकर अपने शिक्षकों का शुक्रिया अदा किया l मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुफ्ती मोहम्मद इब्राहिम मदरसा फुरकानिया गोंडा ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मदरसे में इस तरह का प्रोग्राम होना आवश्यक होता है , इससे बच्चों को हौसला मिलता है और जीवन में आ...

जिला अधिकारी गोंडा एवं नगर पालिका अध्यक्षा की मौजूदगी में बड़गांव में आयोजित हुआ नागरिक संगम कार्यक्रम

Image
 गोन्डा ब्यूरो।  मंशा देवी मंदिर के पास गोंडा जनपद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा और नगर पालिका के सहयोग से 20 फरवरी 2025 दिन गुरुवार को आम जनमानस की शिकायतों एवं जन समस्याओं को दूर करने हेतु नागरिक संगम मंच का आयोजन जिलाधिकारी और नगर पालिका के द्वारा किया गया।आम जनमानस के सभी के प्रार्थना पत्रों पर विचार करते हुए जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि गोंडा जनपद स्वच्छ हो, हरा भरा हो, और पर्यावरण द्वारा शुद्ध हो, नागरिक संगम के अंतर्गत जिले के वृद्धिजन को पेंशन संबंधी और समस्त वार्ड के राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं बड़गांव में शादी घर और विकास हेतु कई प्रकार की योजनाओं को प्रस्तावित किया गया। जिसमें गोंडा के अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी नगर सभासद, रानी बाजार, ददुआ बाजार, बड़गांव, महारानीगंज, बलवंतपुरवा के नागरिकों को आमंत्रित कर उनके शिकायतों, जन समस्याओं को दूर करने का आश्वासन जिलाधिकारी महोदया द्वारा किया गया।  इस अवसर पर बडगांव क्षेत्र के स्कूल के प्रबंधक जन सेवक एस पी गुप्ता ने बड़ागांव नगर के समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। महाराजा देवी भगत स...