Posts

Showing posts from July, 2024

बस्ती। सुशील ऑटोमोबाइल पर हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन का मनाया गया 100वाँ जन्मदिन

Image
बस्ती। ब्यूरो रिपोर्ट- हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन बृजमोहन लाल मुंजाल के 100 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में सुशील ऑटोमोबाइल्स पर छोटे-छोटे बच्चों के बीच फर्म के प्रोपराइटर प्रेम कुमार अग्रवाल व शशांक अग्रवाल ने केक काटा और स्कूली बच्चों को उपहार भी दिया । इसके साथ ही साथ पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण भी किया गया इसके बाबत जानकारी देते हुए प्रेम कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज हम सब लोगों के लिए हर्षोल्लास का दिन है और हम लोग इसे बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। कार्यक्रम में सुशील ऑटोमोबाइल्स के मैनेजर पवन श्रीवास्तव, विपिन के साथ क्षेत्र से आए भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

बस्ती। कप्तानगंज के सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित हुआ बाल नामांकन एवं स्वागत कार्यक्रम

Image
  _खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभात कुमार श्रीवास्तव कन्या कप्तानगंज विद्यालय के उत्सव में हुए शामिल_   _पूर्व मा०वि० सहिजनपुर में भी आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम_  _स्वागत से गदगद् हुए बच्चे विद्यालयों का दृश्य हुआ मनोरम_ बस्ती संवाददाता - शासन की मंशा के अनुरूप व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में ग्रीष्मावकाश के बाद आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को जनपद सहित विकास क्षेत्र कप्तानगंज के समस्त परिषदीय विद्यालयों में एक साथ बाल नामांकन एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम व गाजे - बाजे के साथ हुआ ।            प्राप्त समाचार के अनुसार परिषदीय व अन्य समस्त प्रकार के विद्यालय ग्रीष्म कालीन अवकाश के उपरान्त खुल चुके हैं । इसी क्रम में जनपद के परिषदीय विद्यालयों में आज दिनांक 01 जुलाई 2024 को बाल नामांकन व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन हुआ । विकास खण्ड कप्तानगंज के खण्ड शिक्षा अधिकारी की पहल पर विकास खण्ड के समस्त परिषदीय विद्यालयो में एक साथ बाल नामांकन व स्वागत कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ । स्वयं खण्ड शिक्षा अधिकारी ...

बस्ती। जिलाधिकारी ने इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, भुअर निरंजनपुर का किया भ्रमण

Image
बस्ती। ब्यूरो रिपोर्ट- जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने विकास खण्ड बस्तीसदर के इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल, भुअर निरंजनपुर का भ्रमण किया। उन्होने कक्षा 01 में कुल नामांकित 15 बच्चो के सापेक्ष मौके पर उपस्थित 14 बच्चों का रोली-चन्दन लगाकर तथा पुष्प से स्वागत किया। वहॉ उपस्थित बच्चों से अक्षरज्ञान के बारे में सवाल पूछे गये। बच्चो को स्टेशनरी तथा चॉकलेट-टॉफी देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। उन्होने विद्यालय में बनाये गये पोषण वाटिका में नवीन पौधे रोपित करने का निर्देश दिया।         उन्होने पी०एम० पोषण (एम०डी०एम०) योजना के अन्तर्गत बनाये जा रहे भोजन के बारे में रसोइयों से पूछा, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि आज सब्जी-रोटी बनाया जा रहा हैं तथा सुबह बच्चों को फल में केला का वितरण कराया गया है। इसके साथ-साथ बच्चो के लिये पकवान में हलुआ बनाया गया है। उन्होने बनाये गये पकवान को चखकर देखा तथा बनाये गये पकवान पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने बच्चों के अधिगम स्तर को जानने के लिये कक्षा 05 में पढ़ने वाले बच्चों से अंग्रेजी, गणित तथा सामान्य ज्ञान आदि से संबंधित सवाल पूछ...

गोंडा। एक वृक्ष मां के नाम महाअभियान की शुरुआत, बैंड बाजे के साथ लोगों को किया गया जागरुक। मुख्यमंत्री ने भी अपने आवास पर लगाया वृक्ष।

Image
गोण्डा। ब्यूरो रिपोर्ट।  जनपद गोंडा में आज एक वृक्ष मां के नाम के महा अभियान की शुरुआत की गई इस अवसर पर बैंड बाजे के साथ पेड़ों की बारात निकाली गई और लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया गया। जनपद में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने इस महा अभियान की शुरुआत की।  गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रमोदी ने एक वृक्ष मां के नाम के महाअभियान की शुरुआत की थी जिसके क्रम में आज उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने वृक्षारोपण कर इस महा अभियान की शुरुआत उत्तरप्रदेश में की जिसमें की 35 करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।  

गोंडा। थाना छपिया पुलिस द्वारा हत्या की घटना में प्रकाश में आये हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद

Image
गोण्डा। क्राइम ब्यूरो धीरेंद्र प्रताप सिंह। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना छपिया पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना स्थानीय में पंजीकृत मु०अ०सं०-186/24, धारा 302 भादवि से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त राजमन पुत्र रामशंकर निवासी नेतौरी मौजा मकोइया थाना खोड़ारे, जनपद गोण्डा को फुलपुर चौराहे से पहले रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा (आलाकत्ल) बरामद किया गया ।     घटना का संक्षिप्त विवरण- वादिनी श्रीमती कल्यानी कुमारी पत्नी दिलीप कुमार निवासी ग्राम मकोइया थाना छपिया जनपद गोण्डा द्वारा दिनांक 02.07.2024 को थाना छपिया पुलिस को सूचना दी गयी की उसके पति दिनाकं 29.06.24 को बभनान बाजार सब्जी लेने गये थे वापस नही आये। दिनांक 01.07.2024 को सुबह पता चला की जमुनहा गाँव में अनाज के गोदाम के पीछे उनकी लाश प...

गोण्डा। थाना धानेपुर क्षेत्र के अन्तर्गत चोरी की योजना बनाते 04 अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की कई घटनाओं का सफल अनावरण

Image
गोण्डा। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में थाना धानेपुर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की योजना बनाते 04 अन्तर्जनपदीय शातिर चोरो 01. रोशन लाल, 02. ननगोड़े उर्फ ननकऊ, 03. बब्बू, 04. शिवबहादुर को गिरफ्तार कर मु0अ0स0 130/2024 धारा 457, 380 भादवि व मु0अ0स0 171/2024 धारा 457, 380 भादवि थाना धानेपुर, मु0अ0स0 404/2024 धारा 457, 380 भादवि थाना को0नगर व मु0अ0स0 286/2024 धारा 457, 380 भादवि थाना कर्नलगंज से सम्बन्धित चोरी की गई 17 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 18 जोड़ी बिछुआ (सफेद धातु), 03 अदद चैन(सफेद धातु), 04 अंगूठी (सफेद धातु), 02 अदद सिक्का (सफेद धातु), 02 अदद गले का हार (पीली धातु), 01 जोड़ी झुमका (पीली धातु), 01 अदद लाकेट पड़ा मंगलसूत्र (पीली धातु), 01 अदद झाला (पीली धातु), चोरी किये गये 55,590/- रूपये नगद तथा चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण 01 अदद लोहे का राड़, 01 अदद लो...