स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज पर पुरस्कार समारोह का किया गया आयोजन
तहसील रिपोर्टर (सरोज मौर्या) मनकापुर (गोंडा)। संसार में ईश्वर की सबसे अच्छी कृति नारी है, हर पुरुष को नारियों का सम्मान करना चाहिए और नारियों को भी उस लायक बनना चाहिए उक्त बातें स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मनकापुर के पुरस्कार समारोह के अवसर पर 48 बटालियन एनसीसी उत्तर प्रदेश गोंडा के कमांडिंग ऑफिसर सुनील कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कही उन्होंने कहा मनुष्य को स्वस्थ रहने के लिए तथा बच्चों को आर्मी में ऑफिसर बनने के लिए प्रतिदिन 1 किलोमीटर दौड़, 2 किलोमीटर टहलना, 3 किलोमीटर साइकिलिंग तथा अंगों का बयान करना चाहिए। जीवन में सफलता पाने के लिए विद्यार्थियों को जो कुछ भी वह पढ़ें लगन से पढ़ें, माता पिता की आज्ञा माने, गुरु का सम्मान करें, कोई भी एक खेल हमेशा खेलें तथा डिजिटल इंडिया को अपना दोस्त बनाएं उसका गुलाम ना बने एवं पढ़ने वाले बच्चों की संगत करें। विद्यालय के नियंत्रक पूर्व प्रधानाचार्य पंडित राम हौसिला शर्मा ने संचालन किया। उनके द्वारा मुख्य अतिथि को साल प्रतीक चिन्ह डायरी कलम तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने मुख्यतिथि के सम्मान में स्वागत गीत, लो...