Posts

Showing posts from August, 2024

गोण्डा। नगर पालिका परिषद के रुके कार्यों में गति लाने के लिए सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

Image
गोंडा। ब्यूरो रिपोर्ट। आज दिनांक 30.8.2024 को सभासदों द्वारा जिला अधिकारी महोदया को संबोधित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विश्व मित्र सिंह जी को नगर पालिका परिषद गोंडा के विकास कार्यों में गति लाए जाने हेतु केंद्रीयत सेवा के रिक्त पदों जैसे जलकल अभियंता, कर निर्धारण अधिकारी, अवर अभियंता जल, कर अधीक्षक ,सहायक कर अधीक्षक .अवर अभियंता सिविल .कार्यालय अधीक्षक लेखाकार उपरोक्त पदों के रिक्त चल रहे पदों पर शीघ्र तैनाती कराए जाने को लेकर मांग पत्र सोपा सभासद शाहिद अली कुरेशी कहां कि पालिका के कर वसूली जलापूर्ति , सफाई एवं विकास कार्यों के संचालन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है मुख्ययता अवर अभियंता सिविल और अवर अभियंता जल के पद रिक्त रहने के कारण विकास कार्यों में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है तथा कहा कि जब तक शासन से अवर अभियंता नहीं आ रहा है किसी अन्य विभाग से अवर अभियंता सिविल का सम्बद्ध किए जाने की आवश्यकता है ताकि विकास कार्यों में तेजी लाया जा सके! इस अवसर पर सभासद शाहिद अली कुरेशी, अलंकार सिंह ,हाजी अब्दुल सईद ,धर्मवीर शुक्ला ,आशीष मोदनवाल ,आफरीन बानो ,कृष्णा ...

अवर अभियंता दीपक कुमार ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी

Image
गोंडा। धीरेंद्र प्रताप सिंह। 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के 132/33 के.बी.विघुत उपकेंद्र घारीघाट गोण्डा उत्तर प्रदेश में अवर अभियंता दीपक कुमार ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दिया और सभी कर्मचारियों एवं पत्रकार बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने लोगों को मिठाइयां बांटी और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर सपूतों को याद करते हुए विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर सर्वेश दूबे, जितेंद्र सिंह, प्रभाकर, सत्यम,सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।

मृतक सफाई कर्मचारी के परिवार को 25000 हजार रुपए सहायता राशि सफाई कर्मचारी संघ ने दिया

Image
गोण्डा। वजीरगंज विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहली जंगल में तैनात सफाई कर्मचारी योगेंद्र प्रताप सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था मृतक के परिवार में एक लड़के व दो लड़की है योगेंद्र के आकस्मिक निधन पर जिला संगठन के निर्देशानुसार वजीरगंज विकासखंड के सफाई कर्मचारियों के द्वारा सहायता राशि एकत्रित कर जिला संगठन के माध्यम से ब्लॉक के मुखिया सहायक विकास अधिकारी पंचायत वजीरगंज व संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के हाथों से मृतक की पत्नी को 25000 की सहायता राशि प्रदान की गई सहायक विकास अधिकारी पंचायत महोदय व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने अस्वस्थ किया कि मृतक के परिवार को जल्द से जल्द मृतक आश्रित नौकरी दी जाएगी व समस्त पावनाओं का भुगतान किया जाएगा जिससे मृतक के परिवार की रोजी-रोटी चल सके इस मौके पर जिला महामंत्री शिवराम शुक्ला ब्लॉक अध्यक्ष वजीरगंज सनी राम वरिष्ठ कर्मचारी नेता अच्युतानंद शुक्ल अमरनाथ यादव सुनील राजेश सिंह संजय शुक्ला संजय सिंह पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नवाबगंज मस्तराम यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे

9 अगस्त को भारतीय पर्यावरण दिवस घोषित करने की मांग के साथ सफ़ाई कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन

Image
गोंडा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद गोंडा के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण संकल्प अभियान पर्यावरण बैंक अभियान को आगे बढ़ाते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी को 9 अगस्त को भारतीय पर्यावरण दिवस घोषित करने के लिए जिलाधिकारी महोदय जनपद गोंडा के माध्यम से ज्ञापन अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को देकर अपील किया गया की अगस्त माह में वृक्षारोपण हेतु मौसम अनुकूल रहता है वृक्षों के बचने की संभावना अधिक रहती है आने वाले पीढ़ियों के सुरक्षित जीवन, सुरक्षित भविष्य, व मानव कल्याण हेतू 9 अगस्त को भारतीय पर्यावरण दिवस घोषित करने की अपील किया गया हम सभी लोग मिलकर घर-घर वृक्ष लगाने का अभियांन चलाएंगे जनपद का प्रत्येक सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक पाठशाला अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण करेंगे साथ ही उस बचाने का भी अभियांन चलाएगे। इस अभियान में पूर्व जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, अमीर अहमद, भास्कर तिवारी उपस्थित रहे।

रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों स्वास्थ्य विभाग लिपिक हुआ गिरफ्तार

Image
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग में तैनात लेखा प्रबंधक को एंटी करप्शन टीम ने 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। टीम इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। विभाग के लेखा प्रबंधक के गिरफ्तारी से स्वास्थ्य महकमे हड़कंप मचा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात ब्लॉक लेखा प्रबंधक राम प्रकाश मौर्य ने अपने ही विभाग के एक कर्मी से ड्यूटी लगाने के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत मांगा था। बताया जाता है कि तरबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत आशा ने एंटी करप्शन टीम इकाई गोंडा में शिकायत करते हुए कहा था कि सीएचसी में तैनात लिपिक राम प्रकाश मौर्य ड्यूटी लगाने की एवज में 5 हजार की मांग कर रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एंटी करप्शन टीम प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से आशा कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात ब्लॉक लेखा प्रबंधक (BAM) को रिश्वत के रुपए देने के लिए कहा, शुक्रवार के दोपहर बाद भेष बदलकर एंटी करप्शन टीम आशा कर्मी के साथ सामुदाय...