Posts

Showing posts from October, 2020

कांग्रेस भवन में कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

Image
गोंडा। आज कांग्रेस भवन में स्वर्गीय श्री सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती एवं स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की शहादत दिवस मनाया गया तथा दोनों महानुभाव के चित्र पर सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की तथा एक गोष्ठी कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई गोष्ठी को संबोधित करने वालों में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, शहर अध्यक्ष श्री रफीक रैनी, जलील अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडे, प्रवक्ता शिव कुमार दुबे,ज्ञान चंद श्रीवास्तव,प्रमोद मिश्रा, उत्तम मिश्रा,आईटी सेल खालिद, मदन मोहन चौधरी, अरविंद सिंह,रमा कश्यप, प्रदुम शुक्ला, विकास मनोहर श्रीवास्तव (एमआर, पत्रकार ,सह मीडिया प्रभारी कांग्रेस पार्टी) सुभाष चंद्र पांडे, हरिराम वर्मा, सेवादल विजित श्रीवास्तव, डायमंड भाई जैनुलाब्दीन, हरिराम सोनी, सिराज, भगवती सोनी, डॉ एस सी यादव, इमरान भाई, इकबाल अहमद, सद्दाम हुसैन, विजय वाल्मीकि, अनिल कुमार वर्मा एडवोकेट, दुर्गा प्रसाद मौर्या, फारुकी, वसीम खान, ओम प्रकाश सोनकर एडवोकेट सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यालय प...

जनपद में धूमधाम से राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन

Image
गोंडा। आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में जनपद में भी बहुत धूमधाम से मनाया गया। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के मौके पर शहर के गुरु नानक चौराहे से पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे के नेतृत्व में एकता मार्च निकाला गया जो शहर के दयानंद नगर महाराजगंज भरत मिलाप चौराहे होते हुए एकता चौक का भ्रमण कर रैली का समापन किया गया इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने कहा की सरदार बल्लभ भाई पटेल के बलिदानों को समाज कभी भुला नहीं पाएगा, उन्होंने भारत की एकता अखंडता राष्ट्र की मजबूती के लिए जो कार्य किया है उसे पूरा समाज कभी भुला नहीं पाएगा ऐसे लौह पुरुष की याद में हम सभी लोगों को एकता भाईचारे संकल्प लेना चाहिए इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार नगर कोतवाल आलोक राव, एसआई बीएन सिंह सहित पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम मे रेलवे सुरक्षा बल गोंडा के द्वारा सहायक सुरक्षा आयुक्त/रेसुब गोण्डा महोदय के उपस्थिति में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोण्डा पर आरपीएफ गोण्डा एवं जीआरपी/गोण्डा के उपस्थित समस्त अधिकारी गण सा...

कांग्रेस की तरबगंज कार्यकारिणी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

Image
तरबगंज गोंडा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के विधानसभा तरबगंज को इकाई ने महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी तरबगंज के माध्यम से सौंपा जिसमें विधानसभा तरबगंज के 73000 लोगों के समर्थन के साथ ज्ञापन में महामहिम राष्ट्रपति से कुछ मांग की गई। प्रमुख मांगों में सितंबर में पास किए गए कृषि संबंधी तीनों कानून वापस लेकर किसानों मझोले व्यापारियों आढ़तियों को कारपोरेट में विदेशी कंपनियों की गुलामी से बचाया जाए दूसरा घोषित समर्थन मूल्य से कम पर किसानों का उत्पाद कोई न खरीद सके ऐसा कानून बनाया जाए तीसरा 40 फसलों का नुकसान कर रहे छुट्टा जानवरों से किसानों को निजात दिलाई जाए चौथा नौजवान बेरोजगारों को स्थाई रोजगार दिया जाए पांचवा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान मिलो से तत्काल कराया जाए। कोविड-19 समय की स्कूल से विद्यार्थियों की सारी फीस माफ कराई जाए जिस की प्रतिपूर्ति सरकार स्वयं करें सातवां महिला सुरक्षा के साथ अपराध एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए कि सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों की बिक्री बंद हो तथा जो बेचा उसे निजी हाथों से वापस लिया जाए कुछ अन्य मांगों में ध...

नगर पालिका गोंडा के कर्मचारी के वायरल वीडियो ने मचाई खलबली

Image
गोंडा। गोंडा नगर पालिका के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस वीडियो प्रकरण ने काफी तूल पकड़ लिया है दरअसल पूरा मामला यह है कि गोंडा नगर पालिका के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशन के लिए डेढ़ साल से पालिका के चक्कर लगा रहा था उक्त कर्मचारी का आरोप है कि नगर पालिका परिषद गोंडा के कर्मचारियों ने मिलकर उस से मोटी रकम ऐंठ ली और उसका काम भी नहीं हुआ । सेवानिवृत्त कर्मी से धन उगाही को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें कई वरिष्ठ लिपिक और प्रबंधन से जुड़े लोगों का नाम भी आ रहा है इसे लेकर बड़गांव सभासद ने मंडलायुक्त से शिकायत भी की है मंडल आयुक्त ने शिकायत की जांच के लिए पालिका को निर्देश भी जारी कर दिए हैं वीडियो में कर्मचारी कह रहा है कि डेढ़ साल से उसकी पेंशन पत्रावली लिपिक विपिन, अवधेश और प्रबंधन से जुड़े कर्मचारी ने अटका रखी है जिसकी एवज में उससे अब तक 40 हजार रूपया लिया जा चुका है। बड़गांव सभासद शेष चौरसिया ने इस वीडियो की सीडी मंडलायुक्त को और अन्य अफसरों को सौंपी है जिसके लिए जांच का आदेश तो कर दिया गया है लेकिन इस मामले के ...

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति के दिए गए प्रमाणपत्र, टाउन हाल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Image
👉 आत्म निर्भर भारत के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण- विधायक कटरा श्री बावन सिंह 👉 प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्म निर्भर निधि योजना से आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेगें पथ विक्रेता-डीएम 👉 उत्कृष्ट कार्य करने पर एलडीएम व कार्यक्रम प्रबन्धक डूडा सहित 05 को मिला सम्मान रेहड़ी और पथ विक्रेताओं (छोटे सड़क विक्रेताओं) को अपना खुद का काम नए सिरे से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर्स आत्म निर्भर निधि योजना के तहत मंगलवार को जिले के 1961 पटरी दुुकानदारों को ऋण स्वीकृति का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नगर के टाउन हाॅल में आयोजित कार्यक्रम में देश के मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया तथा उन्हें सम्बोधित किया। प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के उपरान्त मा0 विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह व जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने योजना के अन्तर्गत चयनित पथ विक्रेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा योजना को मूर्तरूप देने में अहम भूमिका निभाने पर लीड बैंक प्रबन्धक दशरथी बेहरा, मिशन प्रबधक डूडा अखिलेश सिंह सहित...

पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन ने वृक्षारोपण कर पार्क का किया उद्घाटन

Image
गोंडा । पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन कमर ने रविवार को पार्क का फीता काट कर और वृक्षारोपण करके किया उद्घाटन। फैजाबाद रोड कमल पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित मुस्लिम सोसायटी कालोनी शिवाबख्तावर में कालोनी वासियों के सहयोग से बनाये गये पार्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन कमरूद्दीन कमर ने किया। कमरूद्दीन कमर ने कहा कि आपस मे सौहार्द बनाया रखा जाए।हम जिस लायक है पार्क के लिए पूरा सहयोग करेंगे और नगर पालिका परिषद गोंडा का पूरा सहयोग रहेगा और एक दिन इस कालोनी वासियों की मेहनत जरूर रंग लायेगी, और यह पार्क जिले के उच्च पार्क में स्थान बनायेगा।पार्क का निर्माण कराकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।जितनी भी प्रसंशा की जाए वह कम हैं।आप लोगों को जब भी मेरी जरूरत पड़ेगी, उसमें खरा उतरूगा। श्री कमर ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में नगरपालिका का सहयोग करें।और सभी लोगों से अपील की कि वृक्षारोपण अवश्य करें।और पार्क के लिए पूरा सहयोग मेरा रहेगा। विशिष्ट अतिथि  मुस्लिम अवामी सोसायटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाकिर खान ने कहा कि पार्क सेहत के लिए बहुत जरूरी है।और अच्छी सेहत में अच्छा दिमाग होता ...

बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मंडल आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Image
गोंडा। आज दिनांक 27 अक्टूबर को बार एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व महामंत्री मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मंडल आयुक्त महोदय गोंडा से मिला। जिसमें मंडलीय कार्यालय स्थापना व मंडल मुख्यालय पर स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज का निर्माण एवं सिविल कैंपस में चल रहे डाकघर के उच्चीकृत कराए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया । बार एसोसिएशन गोंडा के अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने कहा कि मंडल मुख्यालय होने के बावजूद काफी दिन बीत जाने के पश्चात आज तक कई मंडलीय कार्यालय मुख्यालय पर कई कार्यालय अभी तक स्थापित नहीं किए गए हैं कार्यालय उप निबंधक फर्म सोसायटी एवं चिट्स फंड कार्यालय को मंडल मुख्यालय पर तत्काल स्थापित किए जाने व अन्य मंडल स्तरीय कार्यालय को तत्काल मंडल मुख्यालय पर स्थापित किए जाने तथा मंडल मुख्यालय पर स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज का निर्माण तत्काल शुरू कराए जाने की बात कही गई। बार एसोसिएशन गोंडा के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सिविल कैंपस में चल रहे डाकघर को उच्चीकृत कराया जाए जिसमें रजिस्ट्री के खाते का संचालन हो सके और आम जनमानस को...