पुलिस प्रशासन की मौजूदगी और कोरोना के डर के बीच जनपद में मनाया गया ईद का त्यौहार
गोंडा। जनपद में आज ईद का त्यौहार ईद का त्यौहार कोरोना के डर और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मनाया गया। जैसा कि पहले से आदेश था मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए सिर्फ पांच लोगों की को ही अनुमति दी गई थी, 5 व्यक्तियों से ज्यादा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नहीं जा सकते थे इस आदेश का पालन लोगों के द्वारा किया गया जिसमें जनपद के सभी धर्म गुरुओं संभ्रांत व्यक्तियों का भी सहयोग रहा। पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने ईद के त्यौहार के मद्देनजर पहले ही सभी धर्म गुरुओं संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक कर कोरोनावायरस इन के साथ में ईद का त्यौहार किस प्रकार मनाना है इस संबंध में सभी को अवगत करा दिया गया था और धर्मगुरुओं ने भी पुलिस अधीक्षक की बात का मान रखते हुए अपने समस्त अनुयायियों को इस बाबत अवगत कराया और लोगों से यह अपील की थी कि मस्जिदों में ना जाकर घरों पर ही ईद की नमाज अदा करें। तो पिछले साल की भांति इस साल भी ईद पर लोगों ने ईद की नमाज घर पर ही अदा की और बहुत ज्यादा एक दूसरे के घर आने-जाने और गले मिलने का सिलसिला दिखाई नहीं पड़ा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगभग जनपद की सभी तहसीलों में और नगर क्षेत्र में स्थित मस्जिदों पर भारी पुलिस बल की तैनाती इसी आदेश के पालन के अनुक्रम में की गई थी जो काफी हद तक सफल दिखाई पड़ी।