Posts

Showing posts from December, 2020

गोंडा। मैजापुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Image
 गोंडा।  आज दिनांक 30 12 2020 को रेलवे स्टेशन मैजापुर सर्कुलेटिंग एरिया में समय 10:00 बजे से निर्धारित अतिक्रमण हटाओ अभियान में पोस्ट कमांडर गोंडा श्री प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में उप निरीक्षक -01 साथ 28 स्टाफ, सिविल पुलिस थाना कटरा बाजार से उपनिरीक्षक-01 साथ 05 स्टाफ एवं इंजीनियरिंग विभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीवे/ जरवल रोड-01 साथ 06 कर्मचारी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य/जरवल रोड-01 साथ 02 कर्मचारियों व 6 प्राइवेट मजदूर तथा एक जेसीबी की मदद से 72 अदद सॉफ़्ट अतिक्रमण समय 15.30 बजे तक शांतिपूर्ण हटा दिया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान लगभग 100-150 की संख्या में अतिक्रमण कर्ताओं व स्थानीय निवासी मौके पर मौजूद थे परन्तु सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होने के कारण यह अभियान शांतिपूर्ण रहा। 

इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने के लिए दिया गया ज्ञापन

Image
गोंडा। इटियाथोक के कुमार सोनी उर्फ बबलू सोनी के नेतृत्व में इटियाथोक नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति ने इटियाथोक को नगर पंचायत बनाने हेतु जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में कहा गया है कि इटियाथोक क्षेत्र में आज डिग्री कॉलेज,इंटर कॉलेज,खंड विकास एवं रेलवे स्टेशन एवं कई राष्ट्रीय कृत बैंक मौजूद हैं , आबादी के हिसाब से भी इटियाथोक बाजार नगर पंचायत के मानकों को पूरा करता है परंतु आज तक इटियाथोक बाजार में सुविधाएं नाम मात्र हैं ऐसे में इटियाथोक को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना जनहित में अति आवश्यक है इसी मुद्दे को लेकर इटियाथोक नगर पंचायत बनाओ संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सोनी, सचिव अखिलेश विश्वकर्मा, सदस्य हर्षित श्रीवास्तव,सत्य प्रकाश सोनी, आनंद कुमार गुप्ता,सुरेंद्र विक्रम जयसवाल, मोहम्मद अफजल खान, संतोष कुमार त्रिपाठी,मंगली यादव आदि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने पेट्रोल पंप और गैस एजेंन्सी संचालको के साथ की बैठक, सुरक्षा सम्बन्धी दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Image
  गोंडा। आज दिनांक 26.12.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद के सभी पेट्रोल पम्प / गैस एजेंन्सी संचालको के साथ सुरक्षा सम्बन्धी बैठक की गई । जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि पेट्रोल पम्प / गैस एजेंन्सियों पर कहीं कहीं सी0सी0टी0वी0 कैमरे नही लगे हुए है और जहॉ लगे भी है उनमें अधिकतर की पोजीशन व क्वालिटी ठीक नही है उनको ठीक कराया जाय, पेट्रोल पम्प / गैस एजेंन्सियों के बाहर अच्छी क्वालिटी के सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जाये जिससे उनकी विजुवल्टी ठीक हो व सम्पूर्ण क्षेत्र कवर हो सके, खासकर जहां पर पेट्रोल/डीजल दिया जाता है वहां पर सी0सी0टी0वी0 कैमरे अवश्य लगाये जाय, रोड की तरफ भी कैमरे लगाये जाये जिससे रोड पर कोई अप्रिय घटना होने पर उस पर तत्काल संज्ञान लिया जा सके । पेट्रोल पम्पों पर जो लाइटें सजावट के लिए लगायी गयी है वो मानक के अनुसार नही है उनके स्थान पर मानक अनुसार लाईटे लगवायी जायें । पेट्रोल पम्प / गैस एजेन्सियों पर अलार्म/सायरन, फायर किट अवश्य लगी हो ताकि इमरजेन्सी में उसका प्रयोग किया जा सके । सभी पेट...

जिला पंचायत सभागार में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक संपन्न, जिला योजना की बैठक में 451 करोड़ का परिव्यय अनुमोदित

Image
        एक्सईएन लघु सिंचाई को प्रतिकूूल प्रविष्टि, गलत जानकारी व फर्जी रिपोटिंग पर हुई कार्यवााही गोण्डा मेडिकल कालेज का नाम महाराजा देवी बक्श सिंह के नाम पर रखने हेतु कैबिनेट में रखा जाएगा प्रस्ताव -प्रभारी मंत्री गोंडा। ज़िला पंचायत सभागार में वित्तीय वर्ष 2020-21 हेतु जिला योजना समिति की बैठक जनपद के मा0 प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें समिति द्वारा 04 अरब 51 करोड़ रूपए का परिव्यय अनुमोदित किया गया। समिति की बैठक में विभागवार प्रस्तावित परिव्यय पर विस्तृत चर्चा तथा विभागीय योजनाओं की समीक्षा के उपरान्त समिति द्वारा उक्त परिव्यय का अनुमोदन दिया गया। लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं की प्रस्तावित परिव्यय की समीक्षा के दौरान गत वर्ष की वास्तविक उपलब्धि बिना कार्य हुए ही दिखाने पर मा0 मंत्री जी ने अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए। जिला योजना समिति की बैठक में 43 विभागों के लिए 451 करोड़ रूपए के परिव्यय पर समिति द्वारा अनुमोदन दिया गया, जिसमें प्रमुख रूप से मनरेगा के लिए 2111...

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर जनपद मुख्यालय व विकास खण्डों में कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

Image
आयोजित कार्यक्रमों में मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण जिले के 04 लाख 49 हजार किसानों के खाते में आई पीएम सम्मान निधि की धनराशि गोंडा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती सुशासन दिवस के रूप में जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कृृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम नगर के बेंकटाचार क्लब में आयोजित हुआ जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश व निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग एवं एनआरआई विभाग/ जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर समारोह का शुभारम्भ किया। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी 16 विकासखण्डों में कृषि मेला, गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं मा0 पधानमंत्री के सम्बोधन का सीधा प्रसारण हुआ। सुशासन दिवस के मौके पर प्रभारी मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर उन्होंने आयेजित कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा 11 एफपीओ ...

सपा अल्पसंख्यक सभा ने मनाया क्रिसमस दिवस

Image
गोंडा। आज क्रिसमस डे के मौके पर सामाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अफजल खान ने समाजवादी पार्टी की तरफ से अल्पसंख्यक समुदाय में आने वाले क्रिश्चियन समाज को क्रिसमस डे पर बधाई दी , साथ ही साथ चर्च के पादरी , और क्रिश्चियन समुदाय के भाई एवं बहनों के साथ वर्तमान समय में हो रहे राजनीतिक बदलाव और कोरोना में त्योहारों पर क्या असर हुआ इसकी विस्तृत चर्चा की।, इस मौके पर मोहम्मद सलीम जिला सचिव, मोहम्मद शाहिद खान, समाजसेवी आफताब तन्हा, अनीश बादशाह, दीपू एंड्रियास, विनय भाई, जैकब भाई, मौजूद रहेl 

गोंडा। रेलवे की चोरी की संपत्ति के साथ नाबालिक अभियुक्त गिरफ्तार

Image
नाबालिक होने के कारण अभियुक्त की फोटो नहीं दिखाई गई है  गोण्डा। आज दिनांक 22.12.2020 को सउनि. हवलदार राम साथ कान्स अरषद अली तथा कान्स ज्ञानेन्द्र कुमार द्वारा रात्रि गस्त व आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान गोण्डा पुराना मालगोदाम के तरफ जा रहे थे कि लाइन किनारे झाड़ियों में से 01 ब्यक्ति अपनी पीठ पर बैग में वजनी सामान लिये ओवर ब्रिज की तरफ जाते दिखाई दिया। हमराहियान को सतर्क करते हुये उक्त ब्यक्ति को रोककर पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम राम जियावन (परिवर्तित नाम) पुत्र राम कोठार (परिवर्तित नाम) निवासी मल्लापुर कोरियनपुरवा थाना इटियाथोक जिला गोण्डा उम्र 15 वर्ष बताया तथा पीठ पर काले रंग के बैग को उसी से पलटवाकर देखा गया तो ओएचई में लगनेवाला विभिन्न प्रकार के पार्ट कुल 42 नग रेल सम्पति पाया गया, जिसके सम्बंध में कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि रेलवे यार्ड में एक बैगन खडा था उसी मे से यह सामान चूरा लिया, ताकि इसे बेचकर अपना खर्चा नषा आदि पूरा करता, इसी तरह एक बैग भी झाडी में छुपाना बताया जिसकी निषानदेही पर उक्त बैग भी बरामद किया गया जिसमें ओएचई मे प्रयोग होनवाला 18 न...

पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने बैंक कर्मियों/ग्राहक सेवा केन्द्र संचालको के साथ की बैठक, बैंक/ए0टी0एम0 सुरक्षा संबन्धी दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Image
गोंडा। आज दिनांक 23.12.2020 को रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जनपद के सभी बैंको के बैक प्रबन्धकों/कर्मचारीगणों व ग्राहक सेवा केन्द्र संचालको के साथ सुरक्षा संबन्धी बैठक की गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कुछ बैंको/ग्राहक सेवा केन्द्रों पर अभी भी सी0सी0टी0वी0 कैमरे नही लगे हुए है और जहाॅ लगे भी है उनमें अधिकतर की पोजीशन व क्वालिटी ठीक नही है उनको ठीक कराया जाय, बैंकों/ग्राहक सेवा केन्द्रों के बाहर अच्छी क्वालिटी के सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाये जाये जिससे उनकी विजुवल्टी ठीक हो, बैंक के अन्दर अलार्म/सायरन, फायर किट अवश्य लगी हो ताकि इमरजेन्सी में उसका प्रयोग किया जा सके। सभी बैंक अपने-अपने बैंक व ए0टी0एम0 की सुरक्षा हेतु सुरक्षा गार्ड अवश्य रखे जिससे अपराधियांे द्वारा किसी भी प्रकार कोई भी घटना न की जा सके।  इसके साथ यह भी बताया कि बैंको मंे संविदा के आधार पर रखे गये कर्मियों व बैंक में प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगो का रिगुलर पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य कराया जाय, बैंक से भारी मात्रा में कैश ले जाते समय पु...

रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाला युवक गोंडा स्टेशन से गिरफ़्तार

Image
RPF पोस्ट गोंडा। मुखबिर खास द्वारा सूचना दिया गया कि एक व्यक्ति जो रेल टिकटों की दलाली करता है रेलवे स्टेशन गोंडा के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल टिकट बनवाकर बेचने की बात कर रहा है। उक्त सूचना पर उप निरीक्षक छोटेलाल यादव साथ कांस तेजनाथ यादव एवम सी आई बी गोंडा हेड कॉ्स्टेबल श्रीराम सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंचे। सर्कुलेटिंग एरिया में लगे रेल इंजन के पास खड़े एक व्यक्ति की तरफ मुखबिर द्वारा इशारा किए जाने पर उक्त व्यक्ति के पास पहुंचकर अपना परिचय देते हुए पूछताछ किया गया तो उसने अपना नाम शिवपूजन दुबे पुत्र सन्तोष कुमार दुबे निवासी ग्राम परसा महेसी थाना करनैलगंज जिला गोंडा बताया उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक आरक्षित रेल टिकट व एक मांगपत्र मिला । उक्त टिकट गाड़ी संख्या 09038 का स्लीपर क्लास का कुल 04 व्यक्तियों का था । जिसकी कीमत 3460 रुपए था ।  उक्त व्यक्ति द्वारा किए गए कार्य को रेल अधिनियम के दरा 143 का बखूबी जुर्म बनता पाकर उक्त स्टाफ द्वारा समय 15.10 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध रेसुब पोस्ट गोंडा पर मु. अ.स. 924/2020 सरकार बनाम शिवपूजन द...

कोचिंग पढ़कर घर लौट रही छात्रा पर एसिड से हमला, हालत गम्भीर

Image
न्यूज ब्यूरो। बहराइच में काजीपुरा मोहल्ले में कोचिंग से पढ़कर वापस लौट रही इंटरमीडिएट की एक छात्रा पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया। सोमवार देर शाम दुलदुल हाउस के निकट हुई वारदात से हड़कंप मच गया। छात्रा का चेहरा, सीने का हिस्सा और हाथ बुरी तरह से झुलस गया है। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। युवक वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह सोमवार को कोचिंग पढ़ने के लिए मोहल्ला काजीपुरा में गई हुई थी। देर शाम वह पैदल ही घर वापस लौट रही थी। कोतवाली नगर के ही पीपल तिराहा से दुलदुल हाउस जाने वाले रास्ते पर छात्रा पहुंची थी। तभी अचानक एक युवक ने उसे रोक लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, युवक ने हाथ में पकड़ी तेजाब से भरी बोतल उसके ऊपर फेंक दी। तेजाब छात्रा के चेहरे, सीने के हिस्से और हाथ पर पड़ा। तेजाब पड़ने से छात्रा गिरकर तड़पने और चीखने लगी। आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब तक युवक फरार हो गया था। उसकी पहचान भी नहीं हो सकी। पिता ने बताया कि बेटी कोचिंग...

नई दिल्ली से 42 लाख की लूट कर फरार, 10 हजार का इनामिया अभियुक्त चोरी की योजना बनाते समय अपने साथी अभियुक्त के साथ गिरफ्तार

Image
गोंडा। दिनांक 19/20.12.2020 की रात्रि थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मय हमराह फोर्स के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग डरौली चौराहे के पास चोरी की योजना बना रहे है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर जाकर उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से उक्त समान बरामद किया गया। अभियुक्त अंकित सिंह उपरोक्त दिनांक 30.09.2019 को नई दिल्ली के थाना लाहौरी गेट क्षेत्र के अन्तर्गत एसवी इन्टर प्राइजेज मशाला व्यापारी की दुकान से 42 लाख की लूट की थी जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त अंकित सिंह के विरूद्ध थाना लाहौरी गेट नई दिल्ली में मु0अ0सं0-202/20, धारा 408 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा दिल्ली पुलिस द्वारा अभियुक्त अंकित सिंह की गिरफ्तारी हेतु रू0 10,000/- का ईनाम भी घोषित किया गया था। उक्त दोनो अभियुक्त थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा मे पंजीकृत मु0अ0सं0-236/20, धारा 457.380 भादवि में भी वांछित चल रहे थे। अभियुक्तों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 🔸गिरफ्तार कर्ता टीम- 01. रतन कुमार पा...

पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत SCPM चौकी का उद्घाटन किया गया

Image
गोंडा। दिनांक-19.12.2020 को पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत SCPM चौकी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सतीश चन्द्र पाण्डेय मेमोरियल हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ ओ एन पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक महेंंद्र  कुमार,नगर कोतवाल आलोक राव समेत शहर की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। 

रेलवे की लकड़ी चोरी के आरोप में गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य समेत सात अभियुक्त गिरफ्तार

Image
गोण्डा। रेसुब गोण्डा निरीक्षक प्रवीन कुमार साथ स्टाफ, व रेसुब./सीआईबी/गोण्डा के निरीक्षक प्रणय कुमार साथ स्टाफ द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मुखबीर खास के सूचना पर विना किसी प्राधिकार पत्र व रेल प्रषासन/सिविल प्रषासन के अनुमति के बिना गोण्डा स्थित गाॅधी विद्यालय भवन के पीछे रेलवे भूमि में लगे यूकेलिप्टिस, गूलमोहर व चिलविल के कुल 12 अदद पेडो को काटकर चोरी किया जा रहा था, जिसमे 3 आरपी(यूपी)एक्ट का वाखूबी जुर्म बनता पाकर उक्त चोरी में संलिप्त निम्नलिखित अभिुयक्तो का गिरफ्तार किया गया हैः- 01. अभियुक्त राजेष द्विवेदी पुत्र देवी प्रसाद दुबे निवासी मकान नम्बर 1322 आवास विकास कालोनी थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 50 वर्ष। 02. अभियुक्त संजय पाण्डेय पुत्र श्री शर्मानन्द पाण्डेय निवासी निवासी भट्ठा परेड सरकार, थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 42 वर्ष। 03. अभियुक्त अल्ताफ अहमद उर्फ सोनू पुत्र इष्तियाक अहमद निवासी पंतनगर फारबिसगंज मकान नम्बर 123 थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 30 वर्ष। 04. अभियुक्त राजू पुत्र धर्म निवासी गोरइनपुरवा थाना नगर कोतवाली जिला गोण्डा उम्र 30 वर्ष। 05. अ...

रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा के सभागार कक्ष मे किया गया सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी का आयोजन

Image
गोंडा। पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक गोंडा श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा सैनिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान जनपद के समस्त थानों एवं विभिन्न प्रकोष्ठो से आए हुए पुलिस कर्मियों से उनका परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं उनके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को थाने के स्टाफ की रहने-खाने की सुविधाओं के दृष्टिगत मेस की साफ-सफाई रखने व डण्ड के मौसम को देखते हुए आवासीय व्यवस्था सुदृढ बनाने के लिये निर्देशित किया। तत्पश्चात अपराध गोष्ठी की, जिसका मुख्य विषय कानून व्यवस्था व अपराध नियंत्रण रहा जिसमें सर्वप्रथम अवैध कच्ची शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन, बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण लगाने, चोरी, लूट, नकबजनी व वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु कस्बा व ग्रामीण इलाकों में रात्रि गश्त बढ़ाने, बैंक व लेनदेन वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने तथा प्रतिदिन बैंक ड्यूटी में जाने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बन्ध में ब्रीफ करने एवं सभी पु...

विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी गोंडा

Image
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर ली है चुनौती अब आदित्यनाथ और उनके मंत्री बताये कब और कहाँ शिक्षा और स्वास्थ जैसे मुद्दों पर बहस करनी है: अनुज पाठक, जिला प्रभारी दिल्ली के जैसे बिजली, पानी, स्वास्थ और स्कूल जैसी जैसी सहूलियतों पर उत्तर प्रदेश की जनता का भी हक़: दिग्गज़ पाण्डेय, जिलाध्यक्ष गोंडा। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा के साथ ही आम आदमी पार्टी, गोंडा इसकी तैयारियों में जुट गयी है। ज़िले के समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने इस घोषणा के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जिलाध्यक्ष, दिग्गज़ पाण्डेय ने कहा की उत्तर प्रदेश में अब तक जितनी भी पार्टियां आई उन्होंने सिर्फ जाति-धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ा है पर अब ये तस्वीर आम आदमी पार्टी के मैदान में उतरने के बाद बदलेगी। अब उत्तर प्रदेश में भी बिजली-पानी, शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार आदि मुद्दों पर बात होगी। आम आदमी पार्टी जिसके दिल्ली विका...

कांग्रेस पार्टी ने मनाया अमर शहीद राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी का बलिदान दिवस

Image
गोंडा। आज अमर शहीद स्वर्गीय श्री राजेंद्र नाथ लहरी जी की 94 बलिदान दिवस के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी ,गौरा विधानसभा के युवा व तेजतर्रार नेता श्री सत्येंद्र दुबे एडवोकेट ,जिला मीडिया प्रभारी श्री शिव कुमार दुबे ,विजित श्रीवास्तव ,हरिराम वर्मा, फारूकी भाई ,कार्यालय प्रभारी एसपी यादव, जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष व सह मीडिया प्रभारी विकास मनोहर श्रीवास्तव के साथ दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पीपल चौराहे पर स्थित राजेंद्र नाथ लहरी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके उपरांत जेल प्रांगण में स्थित समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

रेलवे की भूमि पर अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चला रेलवे विभाग का डण्डा, दुकानदारों में मचा हड़कम्प।

Image
कर्नलगंज (गोण्डा) 17 दिसंबर।  तहसील मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन कर्नलगंज के अगल बगल किये गये काफी मात्रा में अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिये आज रेलवे प्रशासन काफी सख्त दिखाई पड़ा।विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर जैसे ही लोगो की दुकानों पर जेसीबी चली तो वहाँ एकाएक हड़कम्प मच गया। दण्डाधिकारी की उपस्थिति में आरपीएफ,जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रुप से अभियान चलाते हुये करीब दर्जनों अवैध दुकानें हटवा दी गयीं। गुरुवार को सशस्त्र बलों के पहुंचते ही सड़क किनारे लगने वाले ठेले वगैरह सब तुरन्त हट गये।मालूम हो कि लोगों द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमण के कारण स्टेशन की सडकों पर राहगीरों का चलना मुश्किल था। रेलवे क्रासिंग का समपार फाटक बंद होने के कारण अक्सर जाम लग जाता था। अतिक्रमण हटवाने के मामले में रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को लिखित व मौखिक सूचना देने के बाद जगह जगह नोटिस चस्पा किया गया था और नोटिस में कहा गया था कि आप सभी के द्वारा करनैलगंज स्टेशन की रेलवे भूमि में अवैध रूप से दुकान,गुमटी व खोमचा लगाकर कब्जा किया गया है, उसे अविलम्ब हटा लें अन्यथा आगामी 17 द...

देवीपाटन मंडलायुक्त पर लगा 25000 का जुर्माना,जाने क्यों?

Image
गोण्डा। जनसूचना अधिकार 2005 के अंर्तगत विभिन्न विषयों पर मांगी गई सूचना न देने पर उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने देवीपाटन मंडलायुक्त पर 25 हजार रुपये का जुर्माना किया है। जुर्माने की राशि आयुक्त के वेतन से काटने का भी आदेश कोषागार को दिया है। मालूम हो कि दो वर्ष पूर्व कुमारी मोनू कनौजिया ने जनसूचना अधिकारी कार्यालय आयुक्त देवीपाटन मण्डल से सूचना मांगा था। कुमारी मोनू कनौजिया ने राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश में अपील की जिसमें उसने कहा कि 20 जून 2017 को जन सूचनाधिकार कार्यालय आयुक्त देवीपाटन मडल गोंडा से सूचना मांगी थी। इसी क्रम में उसने 2 अगस्त 2017 को अपीलीय अधिकारी के समक्ष प्रथम अपील प्रस्तुत की थी। सूचना न मिलने पर 3 अक्टूबर 2017 को उत्तर प्रदेश सूचना आयोग में एक वाद किया। 13 अगस्त 2019 को आयोग के समक्ष वादिनी ने अपना पक्ष रखते हुए बताया कि सूचना नहीं उपलब्ध करायी गयी है। इस पर आयोग ने फिर नोटिस जारी करते हुए सूचना उपलब्ध कराने का आदेश दिया। 3 दिसम्बर 2019 को आयोग के समक्ष वादिनी ने पुनः अपना पक्ष रखा और सूचना न देने की दलील दी। इस पर आयोग ने दस हजार रुपये का जुर्माना लग...

कांग्रेस भवन में मना भारत का विजय दिवस

Image
गोंडा। आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारत देश की पाकिस्तान पर 1971 में हुई शानदार जीत के उपलक्ष्य में झंडारोहण किया गया व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस वर्ष विजय दिवस की 49 वीं जयंती मनाई गई। इसके बाद 50 वी जयंती प्रारंभ हो जाएगी । इस अवसर पर स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के साहसिक कदम की सराहना की गई तथा कांग्रेस जनों द्वारा पूर्व सैनिकों एवं परिजनों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर शहर अध्यक्ष रफीक रैनी, एआईसीसी सदस्य हनुमान प्रसाद, शिव कुमार दुबे प्रवक्ता, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष व सह मीडिया प्रभारी विकास मनोहर श्रीवास्तव, खालेद अख्तर, महिला अध्यक्ष रमा कश्यप ,विजित श्रीवास्तव ,शोएब फारूकी,इमरान खान, उत्तम मिश्रा यस पी यादव कार्यालय प्रभारी ,सिराज अहमद, कमरुज्जमा सिद्दीकी, हरिराम वर्मा ,फारुकी भाई, शमशाद बेगम ,महकेजहां ,कमलजीत, अखिलेश शुक्ला ,,मोहम्मद उबेर, अमरजीत, विनोद ,शरीफ जन उपस्थित रहे।

कांग्रेसियों ने मनाई लौहपुरूष सरदार पटेल की पुण्यतिथि

Image
गोंडा। आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 70 वी पुण्यतिथि मनाई गई ।सर्वप्रथम सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों व आदर्शों पर सभी कार्यकर्ताओं को चलने का आवाहन किया गया ।आज के मुख्य अतिथि प्रदेश पिछड़ा वर्ग सचिव श्री राजबहादुर यादव जी व बलरामपुर से पधारे जिला महासचिव श्री विनय कुमार मिश्रा जी रहे ।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री विजय कृष्ण पांडे जी, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विकास मनोहर श्रीवास्तव, मदन मोहन चौधरी, जिला अध्यक्ष sc-st श्री ओम प्रकाश सोनकर ,पीसीसी सदस्य प्रमोद मिश्रा जी , शक्तिधर दुबे,सद्दाम हुसैन, अरुण गौतम ,विजित श्रीवास्तव, हरिराम, फारुकी ,रमा कश्यप, शहजादे मेवाती ,विनोद सहित कार्यालय प्रभारी एसपी यादव के साथ सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने पटेल जी के बारे में बताया व उनके बताए हुए आदर्शों पर चलने को कहा।

मनकापुर में हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन,75 जोड़ो को समाज कल्याण मंत्री ने दिया उपहार

Image
गोंडा। सोमवार को मनकापुर के ग्राम पंचायत अशरफपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग द्वारा 75 जोड़ों का सामूहिक विवाह कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के माननीय समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे तथा उन्होंने नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद व शुभकामनाएं दीं। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी धर्मों का समान आदर करते हुए प्रदेश के हर गरीब की बेटी का विवाह अपने खर्चें पर करा रही है और अब तक प्रदेश में तीन लाख से अधिक गरीब बेटियों का घर बसाने का काम प्रदेश सरकार कर चुकी है। उन्होंने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके गांव, घर या आसपास कोई ऐसा व्यक्ति है जो गरीबी के कारण अपनी बेटी का विवाह नहीं कर पा रहा हो, तो उसका सहयोग करें और उसे प्रदेश सरकार की इस महत्वांकाक्षी योजना के बारे में बताएं तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह के लिए पंजीकरण में उनका सहयोग भी करें जिससे ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों को इस योजना का लाभ मिल सके और गरीबों की बेटियों के भ...

रेलवे स्टेडियम में हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्धघाटन

Image
गोंडा। रेलवे स्टेडियम गोंडा में स्वर्गीय मोहम्मद अहमद दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष जसपाल सिंह सलूजा एवं कोषाध्यक्ष डॉ राजेश श्रीवास्तव के साथ विशिष्ट अतिथि चित्रांश कल्याण परिषद के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, पूर्व प्रोफेसर शेर बहादुर सिंह, अजय विक्रम,विजित ,भूपेंद्र,अतुल,मौजूद रहे।मुख्य अतिथि ने खेल प्रारम्भ से पूर्व खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कांग्रेस पार्टी के खेलकूद प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी कांग्रेस पार्टी विकास मनोहर श्रीवास्तव (पत्रकार) के द्वारा पत्रकार साथी अनूप श्रीवास्तव को (उपजा) राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिलने पर उन्हेस्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ जनपद के वरिष्ठ आज तक चैनल के पत्रकार अंचल श्रीवास्तव व उपजा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जी सी श्रीवास्तव जी का भी सम्मान हुआ ।आज कुल 4 मैच खेले जाएंगे जिसमें विजय टीम को सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य गण शानू मलिक, सुनील, चांद ,अतुल श्रीवास्तव वि...

प्रसपा ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, जिला अध्यक्ष ने कहा पार्टी किसानों के साथ

Image
गोंडा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर प्रसपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में आंदोलनरत किसानों के समर्थन एवं सरकार के कृषि तथा किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आज जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया, जिसमें किसान विरोधी काले कानूनों को तत्काल वापस लेकर किसानों की सभी समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई है। श्री शुक्ल ने कहा कि प्रसपा किसानों के साथ है। यदि कृषि विरोधी कानून वापस न लिए गये तो जबरदस्त आंदोलन किया जाएगा।     इस अवसर पर जमाल मोहम्मद चौधरी, गोविंद शिल्पकार, मदन मोहन मिश्र, परवेज सलमानी, अंकित शुक्ला, कारी साहब, अजीम वारसी, हाजी सिकंदर, महेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर गोंडा में सैनिक झण्डा स्मारिका का विमोचन

Image
गोंडा । आज सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जनपद में  सैनिक झण्डा स्मारिका का विमोचन किया गया। इसके साथ ही सैनिक कल्याण-बन्धु की बैठक आयोजित की गई तथा भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए गए।      कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने सैनिक झण्डा स्मारिका पुस्तिका का विमोचन किया। सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय कुमार (रिटायर्ड) ने जिलाधिकारी को प्रतीक झण्डा भेंट किया। बैठक में सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विजय कुमार, एसडीएम वीर बहादुर यादव व महेन्द्र कुमार, सीओ सिटी लक्ष्मीकान्त गौतम व प्रशिक्षु सीओ आशीष शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, हेमन्त सिंह, सेवानिवृत्त भूतपूर्व सैनिक विजय सिंह कारगिल सहित अन्य भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री ने की पत्रकार वार्ता

Image
लखनऊ ब्यूरो। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार वार्ता की और पत्रकारों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आम आदमी पार्टी टीएमसी और लेफ्ट की सभी पार्टियां इस समय जब किसान आंदोलित हैं तो किसानों को बरगलाने का कार्य कर रही हैं उन्होंने लगभग सभी पार्टियों की कड़ी निंदा की और कहा कि इन सभी पार्टियों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संसद की स्थाई समिति में यह पार्टियां कुछ और कहती हैं जब संयुक्त रूप से बैठक होती है तो इन सभी पार्टियों के नुमाइंदे कुछ और कहते हैं और बाहर आ करके इनका कुछ और कहना हो जाता है इससे इन का दोहरा चरित्र स्पष्ट होता है मुख्यमंत्री ने अपने 20 मिनट की पत्रकार वार्ता में लगभग सभी पार्टियों के लोगों को आड़े हाथों लिया और या बताया कि 2004 से 2014 के यूपीए सरकार के शासनकाल में कांग्रेस ने लगभग सभी पार्टियों के साथ मिलकर एपीएमसी एक्ट की वकालत की थी जिसका आज यह पुरजोर विरोध कर रहे हैं जिससे इन सभी का द...

किसान यात्रा' में शामिल होने निकले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्मंत्री अखिलेश यादव गिरफ्तार

Image
लखनऊ ब्यूरो।  किसान आंदोलन के समर्थन में कन्नौज में होने वाली "किसान यात्रा" की शुरुआत कर रहे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को सोमवार को उनके घर के पास हिरासत में ले लिया गया. अखिलेश यादव को कन्नौज जाने से रोकने के लिए पुलिस ने उनके लखनऊ स्थित आवास के बाहर बैरिकेडिंग की थी. अखिलेश यादव के घर से निकले पर पुलिस उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद वह सपा समर्थकों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गए. पुलिस ने सपा सुप्रीमो के साथ कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.   समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव को किसान यात्रा के लिए रोकने की कड़ी निंदा की है. सपा ने कहा, "अन्नदाता से अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक समाजवादी संघर्षरत रहेंगे. ' किसान यात्रा ' को रोकने के लिए दमन की हर सीमा पार कर रही है सत्ता. किसानों की आवाज़ बुलंद करने निकले राष्ट्रीय अध्यक्ष को असंवैधानिक तरीके से सीएम के आदेश पर रोके जाना घोर निंदनीय!" समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "कई जगहों पर हमारे कार्यकर्ताओं ने प...

पी एफ घोटाला- न जाने कहां खो गई जांच, किस किस पर आएगी आंच

Image
गोंडा। जिला संवाददाता मुशीर खान। नगर पालिका में पीएफ घोटाला इन दिनों शहर में चर्चा का विषय है सभी के जेहन में एक ही बात घूम रही है कि कैसे एक पालिका लिपिक के द्वारा 4 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। घोटाले के उजागर होने के बाद से एफ आई आर की तैयारी ही हो रही है जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई और एफ आई आर के आदेश दिए गए। पीएफ घोटाले में निलंबित किए गए विपिन कुमार की जांच के लिए अधिशाषी अधिकारी विकास सेन ने अवर अभियंता जलकल अर्चना के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया कमेटी में अवर अभियंता के अलावा सफाई निरीक्षक नुरुश सहर व लिपिक राहुल आनंद श्रीवास्तव को शामिल किया गया, ई ओ ने 15 दिन के भीतर निलंबित लिपिक के क्रियाकलाप की जांच रिपोर्ट मांगी है इसके साथ ही नगर कोतवाली को मामले की एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है पुलिस ने अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं कि मामले की जांच कर रही है पहला मामला है जब पुलिस तहरीर मिलने में जांच के बहाने मामले को लटकाए हुए हैं। वैसे नगर पालिका गोंडा में यह कोई पहला मामला नहीं है भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अ...

गोण्डा में 955 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को मिली नियुक्ति

Image
गोंडा। शनिवार को जिले के 955 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुिक्त पत्र वितरित किया गया। मुख्य कार्यक्रम एनआईसी और जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। द्वितीय चक्र के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में एनआईसी में प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदत्यिनाथ ने वीडियोकान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा उन्हें सम्बोधित किया। एनआईसी में ही मा0 विधायक कटरा बाजार श्री बावन सिंह व मा0 विधायक मेहनौन श्री विनय द्विवेदी ने 05 नवनियुक्त सहायक अध्यापकों नमिता सिंह, जुबेरिया खातून, कल्पना प्रजापति, विकास वर्मा तथा दिव्यांग नवनियुक्त सहायक अध्यापक कुुश कुमार को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर डीएम डा0 नितिन बंसल व सीडीओ शशांक त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। इसके उपरान्त जिला पंचायत सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें माननीय विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, मा0 विधायक मेहनौन विनय द्विवेदी, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह, जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल व सीडीओ शशांक त्रिपाठी द्वारा नवनियुक्त दस सहायक अध्यापक...