Posts

Showing posts from June, 2025

गोण्डा। कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस भवन में आयोजित किया निःशुल्क विधि परामर्श शिविर

Image
गोण्डा। आज कांग्रेस भवन में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित निशुल्क विधि परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शाहिद अली कुरैशी ने किया उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजन का मतलब आम कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी के विधिक सहयोग करने की निशुल्क रूपरेखा नहीं की गई और यह निर्णय लिया गया कि सबको न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी निशुल्क मदद करेगी जिससे तमाम कमजोर व्यक्ति को समय से न्याय मिल सके। उक्त कार्यक्रम के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम कांग्रेस भवन सभागार में ही किया गया जिसमें तमाम इतिहासकार एवं कवियों तथा कविता के माध्यम से देश की आजादी से संबंधित गीत प्रस्तुत करते हुए उपस्थित जनों को जानकारी दी गई l कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता शिवकुमार दुबे, सैयद अब्दुल मुजीब,मोहम्मद वसीम सिद्दीकी सगीर खान वाजिद अली सुभाष चंद्र पांडे प्रद्युम्न शुक्ला अर्जुन वर्मा डॉ जफर अशफाक भगवती प्रसाद सोनी शादाब खान एडवोकेट डॉक्टर जफर अशफाक, दीपक कुमार मिश्रा एडवोकेट मोहम्मद इमरान खान प्रेमचंद श्रीवास्तव निरमेश...

गोण्डा। भीम आर्मी चीफ़ पर लगे आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह ने दी प्रतिक्रिया

Image
गोंडा। नगीना से सांसद और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आज़ाद पर एक दलित युवती द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और गोंडा और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने चंद्रशेखर की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बृजभूषण सिंह ने चंद्रशेखर पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, “जब किसी जाट लड़की का मामला होता है, तब वह मैदान में आ जाते हैं, प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, बयानबाज़ी करते हैं। लेकिन आज जब एक दलित बेटी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं, तो वह मौन क्यों हैं? क्या अब वह सामने आकर अपनी सफाई देंगे?” उन्होंने आगे कहा कि जब जनवरी 2023 में खुद उन पर आरोप लगे थे, तब चंद्रशेखर ने उन्हें ‘खुद घसीटकर बाहर निकालने’ की बात कही थी। “मैंने न सिर्फ एफआईआर का सामना किया, बल्कि अदालत में पेश हुआ  “ मैंने एफआईआर का सामना किया, अदालत में गया, आज भी न्यायपालिका के सामने हूं। क्या अब चंद्रशेखर वही साहस दिखाएंगे? बृजभूष...

विजय दिवस केवल एक तारीख नहीं है, यह ऐतिहासिक विजय की स्मृति है - हिंदू जागरण मंच प्रदेश उपाध्यक्ष

Image
श्रावस्ती/बहराइच। हिंदवी योद्धा वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव की विजय उत्सव कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश कुमार जी ने महाराजा सुहेलदेव के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि श्रावस्ती की पुण्यभूमि पर जन्मे महाराजा सुहेलदेव केवल एक राजा नहीं थे, वे एक चेतना थे-धर्मरक्षक, राष्ट्रनायक और सनातन संस्कृति के अटूट प्रहरी। 990 ईस्वी की वसंत पंचमी पर जब राजा प्रसेनजित को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, तब किसी को भी यह आभास नहीं था कि यह बालक आने वाले समय में भारत के इतिहास को स्वर्णाक्षरों में लिखेगा। 1027 से 1077 ई. तक चले उनके शासन काल में अवध की भूमि पर गोंडा, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव और लखीमपुर तक उनका प्रभाव रहा। इन क्षेत्रों में 21 पासी राजा सहयोगी बनकर सनातन धर्म की रक्षा के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे।। आर्य नगर संयोजक सूर्य श्रीवास्तव ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव ने अपने साम्राज्य का विस्तार पूर्व में गोरखपुर से पश्चिम में सीतापुर तक किया। वे युद्ध कौशल में निपुण थे और उन्हें प्रजा का अपार स्नेह प्राप्त था। उस समय महमूद गजनवी ने भ...

गोण्डा। कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में झण्डा लगाओ अभियान की हुई शुरुआत

Image
गोण्डा। शाहिद अली कुरेशी शहर अध्यक्ष सभासद कांग्रेस कमेटी गोंडा के नेतृत्व में शहर में अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के घर पर झंडा लगाने का काम किया गया इस पूरे कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनुमान प्रसाद ,शिवकुमार दुबे प्रवक्ता , वाजिद अली पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, मंजूर अली, वसीम  सिद्दीकी, शहजादे मेवाती, खरगेश चतुर्वेदी कालिया बरकत कवलजीत वाल्मीकि, मोहम्मद इमरान खान, हाफिज मोहम्मद, मुकेश सोनी, निरमेश श्रीवास्तव, बृजेंद्र कुमार, श्रीमती शाहिद अंजुम, निर्मला देवी, जर्नेल हयात सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने अभियान में भाग लिया। 

गोण्डा पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की बेटी की अभिभावक के रूप में धूमधाम से करायी गई शादी

Image
गोण्डा। यूपी के गोंडा जनपद के थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम धन्नी पुरवा निवासी एक पीड़ित परिवार की बेटी की शादी गुरुवार को गोण्डा पुलिस व उत्तर प्रदेश एसटीएफ के सहयोग से धूमधाम से सम्पन्न कराई गई।  *यह विवाह उस बेटी के लिए संजीवनी बना, जिसकी शादी उसके भाई की हत्या व परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण टल गई थी।* दिनांक 24 अप्रैल 2025 की देर रात को शादी के लिए घर में रखा सामान चुराने आए पासी गैंग के बदमाशों द्वारा पीड़िता के भाई शिवदीन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा कई टीमों का गठन कर घटना का सफल अनावरण किया गया।  घटना में शामिल 6 बदमाशों में से 4 बदमाश पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे गए, गोंडा पुलिस एवं STF द्वारा घटना में शामिल कुख्यात अपराधियों में से एक लाख के इनामी सोनू पासी एवं ज्ञानचंद्र पासी को मुठभेड़ में ढेर किया गया।  हत्या के बाद उत्पन्न भय व असुरक्षा की भावना के चलते शादी पीड़ित परिवार की बिटिया की शादी टल गई थी।  इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक...