नकली कृषि बीजो की पैकिंग कर उन्नत किस्म के बीज बताकर बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकली बीज बरामद


 गोंडा। क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने  कोविड-19 के दृष्टिगत कालाबाजारी करने व धोखाधड़ी कर नकली समान को असली बताकर बिक्री वालों के विरुद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। इसी निर्देश के क्रम में थाना खोडारे पुलिस को लॉक डाउन पालन कराने के दौरान नकली व खराब किस्म के कृषि बीजो की पैकिंग कर उन्नत किस्म के बीज बताकर 10 गुना दाम पर बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
        दिनांक 27.05.2021 को थाना खोड़ारे के उ0नि0 विश्वास कुमार चतुर्वेदी मय टीम के लॉकडाउन पालन कराने के दृस्टिगत क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि मुखबिर खास की सूचना पर सस्ते व खराब किस्म के कृषि बीजो की पैकिंग कर उन्नत किस्म के बीज बताकर 10 गुना दाम बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 18 अदद बोरियों में 7 कुन्तल 60 कि0ग्राम धान, 23 अदद प्लास्टिक के पैकेट में 69 कि0ग्राम धान, 8 अदद पैकेट में 4 किलो प्याज के बींज, धान सरसो बीज व मूली बीज के खाली प्लास्टिक के 1215 पैकेट, 01 अदद तराजू व बोरा सिलने की मशीन बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग दिल्ली से अच्छी कंपनी के पैकेट मंगाकर उसमे सस्ते व खराब किस्म के कृषि बीज भरकर उन्हें उन्नत किस्म के बीज बताकर बाजार में महंगे दामों पर बिक्री करते है। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया। 

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा