प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की सभी परीक्षाएं सम्पन्न, बौद्धिक व शारीरिक स्तर की परख हेतु पुलिस अधीक्षक ने लिया साक्षात्कार



गोंडा क्राइम ब्यूरो। रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में दिनांक 3-11-2020 से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 180 रिक्रूट आरक्षियों की आन्त्य व वाह्य विषयों की सभी परीक्षाएं सम्पन्न हो गई है। पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में जारी प्रशिक्षण के इन 6 महीनो में रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षकों द्वारा पुलिस व उससे संबंधित समस्त कार्यों व क्रियाकलापों की बारीकियां सिखाई गई। प्रशिक्षण को दो भागो में आंतरिक विषय व वाह्य विषयों में बांटा गया। आंतरिक विषय मे आईपीसी, सीआरपीसी, विविध अधिनियम, मानव अधिकार आदि प्रमुख विषयों की तथा वाह्य विषय मे शस्त्र/फूटड्रिल(परेड) का प्रशिक्षण दिया गया जिसमे शस्त्रों के इस्तेमाल व उनके रखरखाव की विस्तृत सिखलाई के अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण( बलवा ड्रिल), पीटी/परेड आदि की बृहद स्तर पर ट्रेनिंग दी गई। पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने आधारभूत प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात आंतरिक व वाह्य विषयों में सफल सभी रिक्रूटो के बौद्धिक व शारीरिक प्रशिक्षण के स्तर को परखने के लिए अंतिम परीक्षा/साक्षात्कार लिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ने वाह‌्य एवं आन्त्य विषयों से संबंधित प्रश्न कर उनके बौद्धिक एवं शारीरिक स्तर के ज्ञान को परखा।

Popular posts from this blog

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती। धीरेंद्र प्रताप सिंह। शुक्रवार की नमाज अदा करने जा रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला, मौके पर हुई मौत

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नवागत खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी का स्वागत किया गया

पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा अपह्रत बालक की सकुशल बरामदगी पर पुलिस/स्वॉट टीम को 25000/- रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा