Posts

Showing posts from February, 2024

गोण्डा। सफाई कर्मचारी संघ हलधरमऊ ब्लॉक अध्यक्ष रमेश सिंह महामंत्री राम निहोर निर्विरोध निर्वाचित

Image
   ब्यूरो रिपोर्ट । गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के अंतर्गत विकासखंड हलदरमऊ के ब्लाक कार्यकारिणी का चुनाव ब्लॉक मुख्यालय पर चुनाव अधिकारी अमीर अहमद व जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी महामंत्री शिवराम शुक्ला के देख रेख में संपन्न कराया गया 10:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई 12:00 बजे तक सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण संघ के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि ब्लॉक अध्यक्ष पद पर रमेश सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष अनरुद्ध तिवारी महामंत्री राम निहोर कोषाध्यक्ष नकुल यादव संगठन मंत्री भोले शंकर संप्रेक्षक राजेश मिश्रा सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद चुनाव अधिकारी व संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी सभी निर्वाचित पदाधिकारी को प्रमाण पत्र देकर व माला पहनकर स्वागत किया निर्वाचित पदाधिकारी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कर्मचारी हित में संगठन कार्य करेगा आप सभी कर्मचारी अपने दायित्व का निर्वहन करते रहें द्वितीय पाली में 1:00 से 3:00 तक विकासखंड करनैलगंज में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई ...

ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

Image
ब्यूरो रिपोर्ट। गोंडा उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में जिला मुख्यालय पर एकदिवसीय धरने का आयोजन किया सुबह 11:00 बजे से धीरे-धीरे सफाई कर्मचारियों का जमावड़ा जिला पंचायत सभागार के सामने तीन सेट में हुआ सैकड़ो की संख्या में एकत्रित सफाई कर्मचारियों ने ऑनलाइन हाजिरी का विरोध करते हुए धरने को संबोधित करते हुए बताया कि सफाई कर्मचारी की ड्यूटी जब निर्वाचन कार्य में लगाई जाती है तो वह अपने गांव में कैसे ऑनलाइन हाजिरी देगा जब ब्लॉक मुख्यालय के द्वारा सेंड पकड़ने के लिए ड्यूटी लगाई जाती है तो गांव में कैसे हाजिरी लगा सकती है जब न्याय पंचायत द्वारा रोस्टर की ड्यूटी लगाई जाएगी कर्मचारियों की तो कर्मचारी अपने गांव में समय से पहुंचकर हाजिरी नहीं लग पाएगा जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालय में हुआ उच्च अधिकारी के आवास पर लगे सफाई कर्मचारी कहां पर उपस्थिति दर्ज कराएंगे अनेकों प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होगी जिससे सफाई कर्मचारियों का शोषण होता जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने बताय...

गोण्डा रिपोर्ट क्राइम ब्यूरो धीरेंद्र प्रताप सिंह। थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा में अन्तर्जनपदीय साॅल्वर सहित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

Image
अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार, 03 अदद मोबाइल फोन, कूटरचित दस्तावेज व 5,000 रू0 नगद बरामद पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी कर अपने स्थान पर साॅल्वर से पेपर दिलाने के आरोप में साॅल्वर/अभ्यर्थी सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 17.02.2024 को आवेदक डा0 श्री कृष्ण कुमार सिंह स्व0 देवनन्दन सिंह (प्रधानाचार्य) गांधी इण्टर कालेज नवाबगंज द्वारा थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदो पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा द्वितीय पाली 15:00 बजे से 17:00 बजे की परीक्षा में गांधी इण्टर कालेज नवाबगंज गोण्डा के कक्षा सं-16 में परीक्षार्थी तन्मय सिंह पुत्र शिवरतन सिंह निवासी ग्राम बनकसिया, थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को परी...

गोंडा। रिपोर्ट क्राइम ब्यूरो धीरेंद्र प्रताप सिंह। तरबगंज पुलिस द्वारा चोरी करने के आरोप में 02 आरोपी अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का दानपत्र बरामद

Image
कार्यवाहीः पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 66/24, धारा 379,411 भादवि से 02 चोरों-01. अमरपाल, 02. सुनील को गिरफ्तार कर उनके से चोरी का दानपत्र बरामद किया गया।  घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 17.02.2024 को थाना तरबगंज क्षेत्र अन्तर्गत स्थित केवला सम्मय माता मंदिर में रखे दानपत्र को अभियुक्त अमरपाल व सुनील द्वारा चोरी किया गया था। वादी सत्यप्रकाश सिंह नि0 रानीपुर थाना तरबगंज की तहरीर पर थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। थाना तरबगंज पुलिस द्वारा उक्त दोनो चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का दानपत्र बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तगण- 01. अमरपाल पुत्र रक्षाराम नि0 भिखारीपुर लोखड़ियागंज थाना तरबगंज जनपद गोण्डा। 02. सुनील पुत्र रक्षाराम ...

थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Image
गोंडा क्राइम ब्यूरो धीरेंद्र प्रताप सिंह  कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में थाना कटराबाजार पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-31/24, धारा 376(3), 506 भादवि व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त राजू को पहाडापुर बाजार से पहाडापुर गाँव जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 01.02.2024 को एक व्यक्ति द्वारा थाना कटराबाजार में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की शौच के लिए खेत में गयी थी विपक्षी राजू पुत्र रामविलास निवासी ग्राम रामगढ़ थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा ने मेरी नाबालिग लड़की को सरसो के खेत में उठा ले गया तथा उसके साथ जबरजस्ती दुराचार किया गया। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कटराबाजार में मु0अ0सं0-31/24, धारा- 376(3), 506 भादवि व 3/4 पाॅक्सो एक्ट बनाम राजू के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज...

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत चोरी की योजना बनाते समय 03 शातिर चोर गिरफ्तार, उनके कब्जे से चोरी करने के उपकरण बरामद

Image
गोंडा क्राइम ब्यूरो धीरेंद्र प्रताप सिंह। चोरी की घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन, व चोरी की 59 डिब्बी सिगरेट भिन्न भिन्न कम्पनियां, 05 अदद घड़ी व 01 डिब्बा टॉफी बरामद किया गया। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा रात्रि गस्त के दौरान चोरी की योजना बनाते समय मनकापुर से उतरौला रोड़ पर स्थित ग्राम मादे मोड़ के पास से 03 शातिर चोर- 01. मोहम्मद जावेद, 02. हैदर अली 03. अब्दुल को गिरफ्तार कर व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनके कब्जे से 01 अदद हथौड़ी, 01 अदद छेनी, 01 अदद पेचकस, 01 अदद टार्च, 01 अदद लोहे की आरी, चाभी का गुच्छा, चोरी की घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन वैगनार UP41AC6552, व चोरी की 59 डिब्बी सिगरेट भिन्न भिन्न कम्पनियों की, 05 अदद घड़ी, व 01 डिब्बा टॉफी बरामद किया गया। गिरफ्तारी व माल बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0...

गोंडा। थाना को0 नगर पुलिस एवं SOG टीम की संयुक्त कार्यवाही में प्रथमा यू0पी0 ग्रामीण बैंक में हुई लूट की घटना का मात्र 09 घंटे में सफल अनावरण, शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार

Image
गोंडा क्राइम ब्यूरो धीरेंद्र प्रताप सिंह। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 नगर व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0-63/24, धारा 394 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त- राकेश गुप्ता पुत्र विमल गुप्ता निवासी फोरबिसगंज थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा को पुलिस घेराबन्दी के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा मय कारतूस, घटना में प्रयुक्त हेलमेट, मोटरसाइकिल, हसिया व लूट की शत्–प्रतिशत धनराशी 8 लाख 54 हजार रूपये बरामद किया गया । घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 02.02.2024 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा पंतनगर की शाखा प्रबन्धक द्वारा थाना कोतवाली नगर पुलिस को समय दोपहर लगभग 12:00 बजे सूचना दिया की एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा हेलमेट लगाकर बैंक के अंदर घुसकर कैशियर के गले पर हसिया लगाकर 8,54,000/- रुपए लूट करके फरार हो गया है,...

गोंडा। थाना तरबगंज पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट क्राइम रिपोर्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह  कार्यवाहीः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-26/24, धारा 376(2)एन,376डी0 ,506,504 भादवि व 5एल/5जी/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मन्नू यादव को धौरहराघाट बन्धा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 16.01.2024 को थाना तरबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना तरबगंज में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी द्वारा उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। वादिनी की तहरीर पर थाना तरबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना अति प्र0नि0 तरबगंज अरविन्द कुमार द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त मन्नू यादव को आज दिनांक 01.02.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत धौरह...

गोंडा। थाना परसपुर पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगा ले जाने व उसके साथ दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट क्राइम रिपोर्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह  कार्यवाहीः- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी करनैलगंज श्री चन्द्रपाल शर्मा के नेतृत्व में गठित थाना परसपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मु0अ0सं0-486/23, धारा 363,376 डी0ए0 भादवि व 5जी/6 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अंकुर सिंह उर्फ मंजीत सिंह को शाहपुर बस स्टाप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 13.12.2023 को ग्राम रेक्सडिया थाना परसपुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना परसपुर में सूचना दी गयी कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की को विपक्षी अन्तिम सिंह द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना परसपुर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना थानाध्यक्ष परसपुर शेषमणि पाण्डेय द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त को आज दिनांक 01.02.2024 को कड़ी मेहनत व अथक प...

गोंडा। थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Image
रिपोर्ट क्राइम रिपोर्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह  कार्यवाही- श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री सौरभ वर्मा के नेतृत्व में गठित थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-515/23, धारा 305,504,506 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त दीपक निषाद को टिकरी चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।  घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 09.12.2023 को थाना वजीरगंज क्षेत्र के ग्राम केवटहिया सुदामापुर टिकरी के रहने वाले सीताराम निषाद द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित सूचना दी गयी थी कि उनकी नातिन को विपक्षीगणों द्वारा भद्दी-भद्दी गालियां दी गयी थी। जिससे आत्मग्लानि के चलते मेरी नातिन द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज दिनांक 01.02.2024 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत उक्त अभियुक्त को टिकर...