इटियाथोक पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया
गोंडा क्राइम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वांछित अभियुक्तो/गैंगेस्टरों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके क्रम में थाना इटियाथोक पुलिस ने मु0अ0सं0-103/21, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रफीक पुत्र आसीन बिहाना नि0 अलीनगर थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती को मुखबिर की सूचना पर करूवा नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।