Posts

Showing posts with the label Utraula News

डीएम ने उतरौला में ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का आधार कार्ड बनाए जाने का किया निरीक्षण

Image
शतप्रतिशत परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनवाना करें सुनिश्चित ब्यूरो रिपोर्ट आशीष कुमार गुप्ता बलरामपुर!जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक विद्यालय बदलपुर चौखड़िया उतरौला पहुंचकर ब्लॉक संसाधन केंद्र में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने का निरीक्षण किया गया। बच्चों को डायरेक्ट बेनिफिट योजना का लाभ दिए जाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें जिससे कि आधार कार्ड के अभाव में किसी भी बच्चे का डीबीटी ना रुके। उन्होंने ब्लॉक संसाधन केंद्र में कार्य सुस्त पाए जाने पर उपस्थित कर्मचारी को फटकार लगाई, कहा की ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रतिदिन 100 बच्चों का आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी उपस्थित रही।